विपिन अग्रवाल व वैभव अग्रवाल पार्षद को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी, तहसील व ब्लॉक स्तर तक संगठन विस्तार का निर्णय।
रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की जिला कार्यकारिणी की प्रथम बैठक सोमवार को स्थानीय होटल में आयोजित हुई। बैठक में ब्रज क्षेत्र के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशिभानु गर्ग, चेयरमैन योगेंद्र गोयल एवं उपाध्यक्ष चिराग अग्रवाल की मौजूदगी में सर्वसम्मति से आशुतोष गर्ग को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं सीए विपिन अग्रवाल एवं वैभव अग्रवाल पार्षद को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व देते हुए जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। साथ ही संगठन को तहसील एवं ब्लॉक स्तर तक विस्तार देने तथा शीघ्र ही युवा एवं महिला इकाइयों का गठन करने का निर्णय लिया गया।
10 अक्टूबर को दिल्ली में मनाई जाएगी महाराजा अग्रसेन जयंती
ब्रज क्षेत्र के चेयरमैन योगेंद्र गोयल ने बताया कि आगामी 10 अक्टूबर को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की ओर से दिल्ली के रामलीला मैदान में महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित शीर्ष नेतृत्व, केंद्रीय मंत्री, विभिन्न राज्यों के मंत्री एवं समाज के गणमान्य नागरिक शामिल होंगे।
ब्रज क्षेत्र के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशिभानु गर्ग ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सम्मेलन की पहुंच सुनिश्चित की जाए। उन्होंने मजबूत एवं संगठित संगठन के माध्यम से सेवा कार्य करने तथा महाराजा अग्रसेन के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
उपाध्यक्ष चिराग अग्रवाल ने संगठन विस्तार पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन पिछले 50 वर्षों से अधिक समय से देश के साथ-साथ विदेशों में भी समाज को संगठित करने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि अब मथुरा में संगठन को और मजबूत किया जाएगा।
नई जिला कार्यकारिणी घोषित
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आशुतोष गर्ग ने नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें पराग गुप्ता, योगेश अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, प्रतुल गंगल एवं अखिल अग्रवाल को उपाध्यक्ष बनाया गया। सीए विपिन अग्रवाल एवं वैभव अग्रवाल पार्षद को जिला महामंत्री, जबकि सोनू हाथी, गौरव अग्रवाल, सौरभ गर्ग, नितिन अग्रवाल, कपिल अग्रवाल एवं कृष्ण गोपाल अग्रवाल को मंत्री की जिम्मेदारी दी गई।
भूपेंद्र अग्रवाल को कोषाध्यक्ष तथा दीपक सिंघल को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया। जिलाध्यक्ष आशुतोष गर्ग ने कहा कि शीघ्र ही मंडल एवं तहसील स्तर तक संगठन का विस्तार किया जाएगा।
महाराजा अग्रसेन के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ शुभारंभ
बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं ब्रज क्षेत्र के पदाधिकारियों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया।
बैठक का संचालन संयुक्त रूप से जिला महामंत्री सीए विपिन अग्रवाल एवं वैभव अग्रवाल पार्षद ने किया।
इस अवसर पर भूपेंद्र अग्रवाल, पराग गुप्ता, नितेश अग्रवाल, रवि गर्ग, प्रशांत अग्रवाल, शरद गर्ग, योगेश अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, अमित अग्रवाल, पंकज गुप्ता, प्रतुल गंगल, साकेत अग्रवाल, विष्णु गर्ग, सुनील बजाज, मनोज अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, सजल गर्ग, सौरभ अग्रवाल, ऋषि अग्रवाल, सोनू हाथी सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।


