Author: P.K. Rastogi

पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

•किसानों की मांगे न मानी गई तो भाकियू ने दिया आन्दोलन की चेतावनी। बस्ती। मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन जिलाध्यक्ष विनोद कुमार चौधरी के नेतृत्व में पदाधिकारियों, किसानों, मजदूरों ने जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को 15 सूत्रीय ज्ञापन भेजा। इसी कड़ी में स्थानीय समस्याओं के समाधान हेतु जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन सौंपने के बाद जिलाध्यक्ष विनोद कुमार चौधरी, पूर्वान्चल अध्यक्ष अनूप चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शोभाराम ठाकुर,  प्रदेश सचिव दिवान चन्द पटेल, मण्डल अध्यक्ष जयराम चौधरी, राजेन्द्र चौधरी आदि ने कहा कि  सरकार किसान हितों के प्रति गंभीर नहीं है। स्थानीय…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। बीते सोमवार को प्रातः 9:00 बजे अखिल भारतीय समता फाउंडेशन के कार्यकर्ता तमाम निगरानी के बावजूद पुलिस को चकमा देकर रमेश सैनी के नेतृत्व में दिल्ली जंतर मंतर पर चल रहे प्रदर्शन का समर्थन एवं शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की बर्खास्तगी की मांग को लेकर आंदोलन, भूख हड़ताल प्रदर्शन का जंतर मंतर प्रदर्शन स्थल पहुंचकर समर्थन किया। इस मौके पर रमेश सैनी, लक्ष्मण आनंद, व लुकेश कुमार राही ने संयुक्त रूप से केंद्र में बैठी भाजपा सरकार को तानाशाही एवं दमनकारी बताकर छात्र छात्राओं पर की गई लाठीचार्ज की घोर निंदा की। साथ ही लाखों की…

Read More

•’हम सबने यह ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है’ अभियान के तहत 11 सेक्टरों में चला विशेष सफाई अभियान, जनभागीदारी पर दिया गया जोर। रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा/वृंदावन। ‘हम सबने यह ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है’ महाअभियान के अंतर्गत रविवार को वृंदावन के 11 किलोमीटर लंबे परिक्रमा मार्ग पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। परिक्रमा मार्ग को 11 सेक्टरों में विभाजित कर प्रशासन, पुलिस, संत समाज, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवकों और आम नागरिकों ने श्रमदान करते हुए स्वच्छ ब्रज का संदेश दिया। सुबह 8 बजे से 11 बजे तक चले अभियान में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद…

Read More

रिपोर्ट: संजय त्रिपाठी। सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज नगर पंचायत निवासी 22 वर्षीय अभिनव अग्रहरि ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (एआईबीई) प्रथम प्रयास में ही उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद परिवार, शुभचिंतकों और नगरवासियों में खुशी का माहौल है। इस उपलब्धि पर उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं। अभिनव अग्रहरि ने बताया कि अधिवक्ता बनने का उनका सफर आसान नहीं रहा। उनकी माता लंबे समय से डायलिसिस पर हैं, जिसके चलते परिवार को अनेक कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। बावजूद इसके उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और बड़े…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। जनपद में पत्रकारों के सत्यापन को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है। हाल ही में ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ. कमलकांत उपमन्यु के नेतृत्व में पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल द्वारा जिलाधिकारी सी.पी. सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार को ज्ञापन सौंपे जाने के बाद विभिन्न पत्रकार संगठनों में इस मुद्दे को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। पत्रकारों के एक वर्ग का कहना है कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और उसकी स्वतंत्रता संविधान द्वारा संरक्षित है। उनका मत है कि किसी पत्रकार की वैधता या संस्थागत पहचान का निर्धारण संबंधित…

Read More

मथुरा। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय जाट महासभा द्वारा चलाया जा रहा वृक्षारोपण अभियान तीसरे दिन भी जारी रहा। संगठन ने लगातार 5 दिन तक चलने वाले इस अभियान की शुरुआत महानगर अध्यक्ष हर्ष चौधरी ने कंकाली पार्क से की थी। मंडल अध्यक्ष बिश्बेन्द्र चौधरी ने बताया कि अभियान के तहत कृष्णा नगर, सौख रोड और आसपास के पार्क व बाउंड्री वॉल वाले स्थानों पर फलदार वृक्ष लगाए जा रहे हैं। प्रतिदिन 20 से 25 पेड़ लगाने का संकल्प लिया गया है। अब तक आम, अमरूद, जामुन, नींबू सहित कई प्रजातियों के पौधे रोपे जा…

Read More

•सभी कप्तानों, उप-कप्तानों, पदाधिकारियों ने ली पद एवं कर्तव्य-निष्ठा की शपथ। रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। साल भर विद्यालय की गतिविधियों के सुचारु संचालन के लिए राजीव इंटरनेशनल स्कूल में मनमोहक कार्यक्रमों के बीच विद्यार्थी परिषद का गठन किया गया। आरुष बंसल और शेव्या सारस्वत को क्रमशः छात्र तथा छात्रा वर्ग की कप्तानी सौंपी गई जबकि विश्वजीत प्रताप सिंह एवं विदुषी राणा को उप कप्तान बनाया गया। विद्यार्थी परिषद के गठन कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि होमगार्ड कमानडेंड शैलेंद्र प्रताप सिंह ने मां सरस्वती पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। राजीव इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थी परिषद के गठन को लेकर…

Read More

•ब्रज प्रेस क्लब की पहल; डीएम बोले– सघन जांच के बाद होगी कार्रवाई, एसएसपी ने कहा– एसपी स्तर पर सत्यापन के बाद ही जारी होंगे प्रेस पास। रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। ब्रज प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार को ज्ञापन सौंपकर फर्जी पत्रकारों तथा अवैध रूप से “प्रेस” लिखे वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने की मांग की। इस दौरान बड़ी संख्या में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल मीडिया एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़े पत्रकार मौजूद रहे। ज्ञापन पर प्रतिक्रिया देते हुए जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने कहा कि जिला सूचना विभाग,…

Read More

रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि। मिर्जापुर। थाना कछवां पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, 8 जुलाई 2026 को थाना कछवां क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग भांजी को बहला-फुसलाकर ले जाने के संबंध में नामजद आरोपी के विरुद्ध तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर थाना कछवां में मु0अ0सं0-154/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) एवं 87 में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक ने महिला संबंधी अपराध…

Read More

रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। मिश्रित/सीतापुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक भरत त्रिपाठी एवं जिला प्रभारी उमेश शुक्ला की सहमति से जिलाध्यक्ष विभूति पुरी “विभू” ने जिला महामंत्री गोविंद सहाय गुप्ता, वागीश दिनकर बाजपेई तथा जिला कार्यसमिति की संस्तुति पर मिश्रित नगर एवं मिश्रित तहसील कार्यकारिणी का गठन किया। इस अवसर पर उन्होंने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन का उद्देश्य व्यापारियों के हर सुख-दुख में उनके साथ खड़ा रहना और उनके हितों की रक्षा करना है। नगर कार्यकारिणी में यतीन्द्र “बब्लू” अवस्थी को संरक्षक, कमलाकांत मिश्रा को नगर अध्यक्ष तथा कन्हैया गुप्ता को तहसील अध्यक्ष…

Read More