Author: P.K. Rastogi

पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

बस्ती। विश्व हिंदू महासंघ की जिला इकाई की बैठक मंगलवार को जिला अस्पताल के निकट स्थित शिविर कार्यालय में जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार एवं आगामी गतिविधियों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान संगठनात्मक मजबूती के उद्देश्य से नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। अधिवक्ता संजीव पांडेय को अधिवक्ता प्रकोष्ठ का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया, जबकि शुभम शुक्ल एवं रंजीत यादव को जिला मंत्री का दायित्व सौंपा गया। जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि वे संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा…

Read More

बस्ती। बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान को विद्यालयों में प्रभावी ढंग से लागू करने के उद्देश्य से मंगलवार को सदर विकास क्षेत्र स्थित बीआरसी डिलिया में पांच दिवसीय एफएलएन शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन डायट प्राचार्य संजय शुक्ल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम 21 जुलाई से 31 अगस्त तक छह चरणों में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान कुल 596 शिक्षक एवं शिक्षामित्र प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। जिसमें नई शिक्षण विधियों, गतिविधि आधारित शिक्षण और बच्चों में भाषा व गणितीय दक्षता विकसित करने के उपायों पर विशेष जोर…

Read More

बस्ती। ब्राह्मण महासभा परिसर में मंगलवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में संगठन की मासिक कार्यकारिणी बैठक आयोजित हुई। बैठक में पूर्व कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार शुक्ल ने कहा कि ब्राह्मण महासभा से बड़ी संख्या में समाज के लोग जुड़े हुए हैं और उनके सामाजिक उत्थान के लिए संगठन निरंतर कार्य करता रहेगा। उन्होंने पदाधिकारियों से अपने दायित्वों का ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ निर्वहन करने का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती सभी की सक्रिय…

Read More

केके मिश्रा संवाददाता। संत कबीर नगर। जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग ने अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 290 किलोग्राम महुआ लहन नष्ट किया तथा छह लीटर कच्ची शराब बरामद की। जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 मेंहदावल बसंत प्रसाद एवं उनकी टीम ने ग्राम भिड़ौरा पिकौरा, ग्राम सोनबरसा तथा आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब बनाने के लिए तैयार करीब 290 किलोग्राम महुआ लहन मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। टीम ने छह लीटर कच्ची…

Read More

•मॉब लिंचिंग, धार्मिक आधार पर होने वाली हिंसा को रोकने की मांग। बस्ती। भारत मुक्ति मोर्चा और राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा ने मंगलवार को भारत मुक्ति मोर्चा जिलाध्यक्ष रामऔतार पासवान और राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा जिलाध्यक्ष एजाज खान के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से भेजा गया। ज्ञापन सौंपने के बाद भारत मुक्ति मोर्चा के पूर्वान्चल जोन प्रभारी आर के आरतियन, राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी डा. रिफाकत अली, बीएमपी मण्डल अध्यक्ष हृदय गौतम ने कहा कि संविधान, सामाजिक न्याय, धार्मिक स्वतंत्रता तथा नागरिक समानता से जुड़े…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। कोसीकलां। नगर के सबसे व्यस्ततम भामाशाह चौक पर बीते सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में विद्युत पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से एक गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सब्जी मंडी के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। नाराज लोगों ने विद्युत विभाग के कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। सब्जी मंडी के व्यापारी हरेकिशन नेताजी ने बताया कि भामाशाह चौक पर लगे विद्युत पोल में पिछले करीब कही सप्ताह से करंट आने की शिकायत लगातार की जा रही…

Read More

कोसीकलां। नगर पालिका प्रशासन ने सोमवार को नगर के ऐतिहासिक गुरूषगंज बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। उप जिलाधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार के नेतृत्व में बुलडोजर की मदद से सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अस्थायी एवं स्थायी अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान कई स्थानों से सामान जब्त किया गया, जिससे अतिक्रमणकारियों और दुकानदारों में हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान अधिकारियों को अपेक्षा से अधिक अतिक्रमण मिला, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई। नगर पालिका प्रशासन ने बताया कि संबंधित लोगों को पहले ही नोटिस जारी कर स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने का अवसर दिया…

Read More

बस्ती। श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मंडलायुक्त बस्ती, पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) बस्ती परिक्षेत्र, जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को कांवड़ यात्रा मार्ग, भद्रेश्वरनाथ मंदिर और अन्य व्यवस्थाओं का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर सुरक्षा, यातायात एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही यात्रा के दौरान संभावित समस्याओं की जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों को समय रहते सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उच्चाधिकारियों ने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने तथा श्रद्धालुओं को…

Read More

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में प्रदेश के समग्र विकास, सुशासन और जनकल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की गई तथा जनहित में अहम निर्णय लिए गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार “सही नीति, सशक्त निर्णय और आत्मनिर्भर-समृद्ध प्रदेश” के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कैबिनेट द्वारा स्वीकृत सभी योजनाओं एवं परियोजनाओं को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण तरीके से धरातल पर उतारा जाए, ताकि उनका लाभ प्रदेश…

Read More

रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। सीतापुर। सीतापुर से सांसद अशोक रावत ने मिश्रिख विद्युत उपखंड के उपखंड अधिकारी (एसडीओ) रत्नेश कुमार पर भ्रष्टाचार, लापरवाही और खराब कार्यशैली के गंभीर आरोप लगाते हुए उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक को पत्र भेजा है। सांसद ने मामले की जांच कर एसडीओ के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई, निलंबन तथा उनकी चल-अचल संपत्तियों की जांच कराने की मांग की है। प्रबंध निदेशक को भेजे गए पत्र में सांसद ने कहा कि मिश्रिख विधानसभा क्षेत्र में तैनात एसडीओ की कार्यप्रणाली शासन की मंशा के विपरीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र की विद्युत लाइनें अत्यंत जर्जर…

Read More