Author: P.K. Rastogi

पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

•कन्या जन्मोत्सव, गोद भराई व अन्नप्राशन कार्यक्रम में हुईं शामिल, दो बच्चों को लैपटॉप वितरित किए केके मिश्रा संवाददाता। संत कबीर नगर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने बुधवार को जनपद भ्रमण के दौरान महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने से संबंधित कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निरीक्षण भवन, खलीलाबाद में आयोजित महिला जनसुनवाई में विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों की सुनवाई कर अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। भ्रमण की शुरुआत में डॉ. चौहान ने तामेश्वर स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। जंतर-मंतर पर छात्र-छात्राओं, युवाओं एवं महिलाओं पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को महात्मा ज्योतिराव फुले विकास समिति एवं अखिल भारतीय समता फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में विरोध-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने काली पट्टी बांधकर मार्च निकाला और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) वेदप्रिय आर्य को सौंपा। राजेंद्र निमेष एवं ओमपाल सैनी के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में विभिन्न मांगों और सरकार विरोधी स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर राजकीय छात्रावास से जिलाधिकारी कार्यालय तक मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों…

Read More

बिजनौर। विकास खंड कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत जगन्नाथपुर मेहरू उर्फ धर्मवाला के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर विकास कार्यों में अनियमितता और सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा है। ग्रामीणों ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि वर्ष 2021 से वर्तमान ग्राम प्रधान के कार्यकाल में पंचायत क्षेत्र में अपेक्षित विकास कार्य नहीं कराए गए। उनका कहना है कि पांच वर्षों के दौरान केवल एक मार्ग का निर्माण कराया गया, जबकि गांव के कई रास्ते आज भी कच्चे हैं।…

Read More

बस्ती। राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर कुसौरा से कलवारी तक सड़क के किनारे और डिवाइडर पर उगी झाड़ियां तथा पेड़ों की लटकती और कटीली टहनियां राहगीरों और वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बन गई हैं। कई स्थानों पर पेड़ों की टहनियां सड़क तक झुक गई हैं, जिससे आने-जाने वाले लोगों को चोट लगने का खतरा बना हुआ है और वाहन चालकों की दृश्यता भी प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि झाड़ियों और लटकती टहनियां रात में दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। वहीं कई जगह कटीली टहनियां सड़क के किनारे तक फैल गई…

Read More

👉 डीएम व एसपी द्वारा कावड़ यात्रियों/शिव भक्तों की सुरक्षा एवं सुविधाओं से संबंधित की गई तैयारियों का प्रशासन, पुलिस अधिकारियों एवं संभ्रांत जनों से फीडबैक लेते हुए दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश। के के मिश्रा संवाददाता। संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में श्रावण मास/कांवड़ यात्रा पर्व को सुरक्षित एवं सकुशल ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत शांति समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सत्य प्रकाश, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह उपस्थित रहे। शांति समिति की बैठक में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा आगामी…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। थाना महावन क्षेत्र अंतर्गत गोकुल बैराज पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यमुना नदी के तेज बहाव में डूबे एक व्यक्ति को नागरिक सुरक्षा मथुरा एवं स्थानीय लोगों के संयुक्त प्रयास से सकुशल बाहर निकाल लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति अनियंत्रित होकर गोकुल बैराज के पास यमुना नदी में गिर गया और डूबने लगा। घटना की सूचना मिलते ही नागरिक सुरक्षा मथुरा की वार्डन पोस्ट संख्या 01 के पोस्ट वार्डन अशोक यादव की टीम तत्काल हरकत में आई। ​ टीम के सक्रिय सदस्य फायर फाइटर एवं गोताखोर जगदीश ने स्थानीय…

Read More

रिपोर्ट: सौरभ पाठक। अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. पीके दशोरा की अध्यक्षता में अकादमिक काउंसिल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, नए पाठ्यक्रमों, अकादमिक कैलेंडर, विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक अवसरों तथा उच्च शिक्षा में नवाचार को बढ़ावा देने से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण एजेंडों पर विस्तार से चर्चा की गई। कुलपति प्रो. पीके दशोरा ने कहा कि विश्वविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगारपरक शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को बदलते शैक्षणिक एवं औद्योगिक परिवेश के अनुरूप तैयार करना प्राथमिकता है। नई शिक्षा नीति के अनुरूप पाठ्यक्रमों में निरंतर नवाचार और विद्यार्थियों के समग्र विकास पर विशेष ध्यान…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा/नई दिल्ली। छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में मंगलवार को संसद भवन से प्रधानमंत्री आवास तक पैदल मार्च और धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन में मथुरा कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। मथुरा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में पूर्व महानगर अध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष आदित्य तिवारी, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष करण निषाद, विपुल पाठक, रमेश कश्यप, गौरांग अग्रवाल, अनिल खरे, अभय प्रताप सिंह, बलवीर सिंह सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध तथा छात्रों की मांगों के समर्थन में दिल्ली कूच की तैयारी कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बुधवार को पुलिस ने महानगर कांग्रेस कार्यालय पर ही रोक दिया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक एवं धक्का-मुक्की भी हुई। मथुरा-वृंदावन महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पंडित यतीन्द्र मुकद्दम के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता महानगर कांग्रेस कार्यालय पर एकत्रित हुए थे। कार्यकर्ता दिल्ली रवाना होने की तैयारी कर रहे थे, तभी भारी पुलिस बल ने कार्यालय को चारों ओर से घेर लिया और मुख्य द्वार…

Read More

•एसपी स्तर पर होगी पत्रकारों की जांच तभी बनेंगे पास- एसएसपी •ब्रज प्रेस क्लब द्वारा डीएम,एसएसपी को दिया गया ज्ञापन देकर फर्जी पत्रकारों के विरुद्ध विशेष अभियान की मांग रिपोर्ट: विजय नागपाल। लखनऊ। ब्रज प्रेस क्लब द्वारा मथुरा के जिलाधिकारी और एसएसपी को एक ज्ञापन देकर फर्जी पत्रकारों के विरुद्ध एक विशेष अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही की मांग की गई। पत्रकारों से वार्ता करते हुए जिलाधिकारी श्री चंद्रप्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री श्लोक कुमार ने कहां कि जिला सूचनाअधिकारी के माध्यम से एवं पुलिस की तरफ से एसपी स्तर से एवं गुप्तचर विभाग से अलग-अलग स्तर पर जांच…

Read More