Author: P.K. Rastogi

पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

बस्ती। जीडी गोयनका स्कूल, बस्ती के विद्यार्थियों ने इंडियन टैलेंट ओलंपियाड-2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं जनपद का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में विद्यालय के दो विद्यार्थियों ने स्टेट टॉपर का स्थान प्राप्त किया, जबकि तीन अन्य विद्यार्थियों को एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। कक्षा 2 के छात्र मोहम्मद माज़ ने गणित विषय में स्टेट टॉपर बनकर ₹1000 की नकद पुरस्कार राशि, पदक एवं प्रमाण-पत्र प्राप्त किया। वहीं कक्षा 4 की छात्रा वीहानी शर्मा ने अंग्रेज़ी विषय में स्टेट टॉपर का स्थान हासिल करते हुए ₹700 की नकद पुरस्कार राशि, पदक एवं प्रमाण-पत्र अर्जित किया। इसके अलावा…

Read More

रिपोर्ट: सौरभ पाठक। अलीगढ़। डीएलएड संयुक्त प्रशिक्षु संघ, अलीगढ़ के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र चौधरी ने नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण धरने पर बैठे छात्रों की समस्याओं और मांगों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजा है। पत्र में उन्होंने छात्रों की पीड़ा को गंभीरता से लेते हुए सरकार से संवाद के माध्यम से समाधान निकालने की अपील की है। धर्मेन्द्र चौधरी ने कहा कि धरने पर बैठे छात्र केवल प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं, बल्कि अपने भविष्य, वर्षों की मेहनत और परिवारों की उम्मीदों के साथ न्याय की अपेक्षा कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब कोई विद्यार्थी…

Read More

•गेट पर 2 शिक्षकों की ड्यूटी अनिवार्य, लापरवाही पर होगी कार्रवाई रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। जनपद में कक्षा 1 से 8 तक संचालित समस्त परिषदीय एवं निजी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। बीएसए कार्यालय से जारी पत्र संख्या 7506-12 दिनांक 22-07-2026 में कहा गया है कि अवकाश के समय मुख्य मार्गों पर बढ़ते यातायात के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। आदेश की मुख्य बातें कार्रवाई की चेतावनीबीएसए ने सभी प्रधानाध्यापकों, इंचार्ज प्रधानाध्यापकों तथा गैर सहायतित विद्यालयों के प्रबंधकों को निर्देशित किया है…

Read More

बस्ती। उर्दू अदब के प्रतिष्ठित शायर, अफसाना निगार एवं उपन्यासकार डॉ. वसीउल हक ‘वसी’ के सम्मान में फारूक-ए-आज़म पब्लिक स्कूल, मिल्लत नगर (गांधीनगर) में एक भव्य अदबी समारोह एवं मुशायरा आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ शायर ताजीर बस्तवी ने की, जबकि संचालन वरिष्ठ गीतकार डॉ. विनोद उपाध्याय ‘हर्षित’ ने किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ. रामकृष्ण लाल ‘जगमग’ ने कहा कि डॉ. वसीउल हक ‘वसी’ जैसी साहित्यिक शख्सियत का उर्दू अदब में होना पूरे साहित्य जगत के लिए गौरव की बात है। उन्होंने हाल ही में प्रकाशित डॉ. वसी की दो कृतियों उर्दू उपन्यास ‘ख्वाब मंजिल’ तथा कहानी…

Read More

बस्ती। उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं बस्ती के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही के जनपद आगमन पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के आवास तथा सर्किट हाउस में आयोजित बैठकों में संगठनात्मक गतिविधियों और प्रशासनिक व्यवस्था की समीक्षा की। जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने प्रभारी मंत्री को बताया कि जिले में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियां सक्रिय रूप से चल रही हैं। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मनमाने ढंग से कार्य कर…

Read More

रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि मीरजापुर। शासन के निर्देशानुसार जनपद में ‘भूजल सप्ताह’ के अंतर्गत ‘जल संरक्षण करें संकल्प, इसका नहीं है कोई विकल्प’ अभियान का समापन को जनजागरूकता रैली के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार एवं जिला विकास अधिकारी राजीव कुमार शर्मा ने विकास भवन, से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में जल संरक्षण का संदेश देते हुए ‘जल है तो कल है’, ‘जल ही जीवन है’ तथा ‘जल संरक्षण करें संकल्प, इसका नहीं है कोई विकल्प’ जैसे नारों के माध्यम से लोगों को भूजल संरक्षण एवं जल के विवेकपूर्ण उपयोग के…

Read More

रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि मिर्जापुर। श्रावण मास, कांवड़ यात्रा एवं बारावफात पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से मिर्जापुर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार एवं पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी संबंधित विभागों को समयबद्ध तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि 25 जुलाई तक सभी आवश्यक व्यवस्थाएं हर हाल में पूरी कर ली जाएं। कांवड़ मार्गों पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं के लिए विश्राम स्थलों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित…

Read More

रिपोर्ट : विजय नागपाल। गोवर्धन। भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई द्वारा बुधवार को गोवर्धन बस स्टैंड के समीप स्थित राधेश्याम सेवा सदन में बूथ अध्यक्ष प्रशिक्षण सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी नेताओं ने बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका तथा जनसंपर्क को मजबूत करने पर जोर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के सहकारिता राज्य मंत्री जे.पी.एस. राठौर, गोवर्धन विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव एवं पूर्व विधायक कारिंदा सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह चौधरी बूथ सम्मेलन जिला संयोजक रामकृष्ण पाठक ने पंडित दीनदयाल…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। वृंदावन। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा बुधवार तड़के वृंदावन पहुंचे, जहां उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज के नए आश्रम यमुना विहार कुंज में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। दोनों सुबह करीब चार बजे आश्रम पहुंचे और सादगी के साथ नंगे पांव अंदर प्रवेश किया। बारिश के कारण रास्ते में कीचड़ होने के बावजूद विराट पूरे समय अनुष्का का हाथ थामे नजर आए। आश्रम में मौजूद संत प्रेमानंद महाराज के शिष्यों ने दोनों का स्वागत किया। करीब एक घंटे तक आश्रम में रहने के बाद जब वे बाहर निकले तो विराट के…

Read More

•सड़क सुरक्षा संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को यातायात नियमों के पालन के लिए किया जाए प्रेरित- पवन कुमार गंगवार •डीएम ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाए जाने के दृष्टिगत सुधारात्मक कार्रवाई समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित कराने का दिया निर्देश। रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि। मीरजापुर।‌जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कर जनपद में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए प्रभावी एवं ठोस कदम उठाए जाने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को आवष्यक दिषा निर्देष दिया। उन्होंने कहा कि…

Read More