Author: P.K. Rastogi

पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि। मिर्जापुर। कोतवाली शहर थाना क्षेत्र की साइबर सेल टीम ने ऑनलाइन इंटरनेट बैंकिंग सक्रिय करने के दौरान साइबर ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति के खाते में फ्रॉड से निकाली गई ₹30,000 की धनराशि वापस कराकर सराहनीय कार्य किया है। पुलिस के अनुसार, न्यू कॉलोनी महुवरिया निवासी सुनील कुमार पाण्डेय पुत्र स्वर्गीय देवी प्रसाद ने 3 सितंबर 2025 को एनसीआरपी (NCRP) पोर्टल पर ऑनलाइन ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने बताया कि उन्होंने पहले YONO SBI इंटरनेट बैंकिंग डाउनलोड की थी, जो निष्क्रिय हो गई थी। 1 सितंबर 2025 को बैंक शाखा में इंटरनेट…

Read More

रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि। मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश पुलिस के ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ अभियान के तहत चोरी के एक मामले में प्रभावी पैरवी के चलते न्यायालय ने आरोपी को एक वर्ष के साधारण कारावास एवं 6 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर संचालित अभियान के तहत अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया, पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र पूनम तथा पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में गंभीर मामलों में गुणवत्तापूर्ण विवेचना एवं प्रभावी अभियोजन सुनिश्चित कराया जा रहा है। इसी क्रम में थाना कोतवाली कटरा में वर्ष 2016 में दर्ज चोरी के मुकदमे (मु.अ.सं.…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। संस्कृति आयुर्वेदिक मेडिकल अस्पताल में अब हॉस्पिटल एंड इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड मेडिकल साइंसेज(हिम्स) के चिकित्सकों नेचुरोपैथी और आर्युवेदिक इलाज करना शुरू कर दिया है । एक महत्वपूर्ण समझौते के तहत भारत के शीर्ष आयुर्वेदिक अस्पतालों में से एक हिम्स ने संस्कृति आयुर्वेदिक मेडिकल अस्पताल को अपने एक नए केंद्र के रूप में संचालित करना शुरू कर दिया है। यहां हिम्स के ख्यातिप्राप्त चिकित्सक अपने लंबे अनुभव और विशेषज्ञता के द्वारा ब्रज और आसपास के क्षेत्र के रोगियों का इलाज नेचुरोपैथी और आयुर्वेदिक चिकित्सा के माध्यम से कर रहे हैं। रोगियों को आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा और समग्र…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। वृन्दावन। श्रीधाम वृन्दावन स्थित पुरानी कालियादह के निकट काठिया बाबा आश्रम में श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास की बैठक आयोजित की गई। बैठक में न्यास का विस्तार करते हुए नई राष्ट्रीय जिम्मेदारियों की घोषणा की गई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष संत दिनेश फलाहारी जी महाराज एवं महंत चंद्रमोहन दास काठिया बाबा के सानिध्य में सौम्या सनातनी को राष्ट्रीय मंत्री तथा वशिष्ठ मुनि तिवारी को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया। दोनों पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गईं। न्यास के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) अश्विनी कुमार ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। वर्तमान दौर में एमबीए की पढ़ाई करियर के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। संस्कृति विश्वविद्यालय से एमबीए करने के बाद बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने कार्पोरेट जगत में अपना मुकाम हासिल किया है। संस्कृति स्कूल आफ मास्टर आफ बिजनेज एडमिनिस्ट्रेशन के डीन डा. गंगाधर हुगार का कहना है कि यह कोर्स विद्यार्थियों को कॉर्पोरेट जगत के लिए तैयार करता है, जिससे आपको लीडरशिप रोल, आकर्षक वेतन वृद्धि (हाई-पैकेज), और शानदार नेटवर्किंग के अवसर मिलते हैं। फाइनेंस, मार्केटिंग और एचआर जैसे क्षेत्रों में इसके माध्यम से करियर की अपार संभावनाएं हैं। बताते चलें कि एमबीए में प्रवेश…

Read More

रिपोर्ट : बृजेश कुमार तिवारी। प्रयागराज। टीजीटी-पीजीटी 2026 के 20 हजार से अधिक रिक्त पदों पर पुरानी नियमावली के आधार पर विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर गुरुवार को युवा मंच के बैनर तले सिविल लाइंस स्थित पत्थर गिरजाघर धरना स्थल पर शक्ति प्रदर्शन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने भाग लिया और नई नियमावली के विरोध में नारेबाजी करते हुए पुरानी व्यवस्था से भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग उठाई। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा…

Read More

नई दिल्ली।  दिल्ली में सीजेपी के ‘चलो संसद’ प्रदर्शन के दौरान एक महिला प्रदर्शनकारी को थप्पड़ मारने के आरोपों के बाद एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा को जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल की ड्यूटी से हटा दिया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला दिल्ली हाईकोर्ट तक पहुंच गया है।20 जुलाई को कथित परीक्षा अनियमितताओं और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सीजेपी के हजारों समर्थक जंतर-मंतर पर जुटे थे। इसी दौरान वायरल वीडियो में एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा एक महिला प्रदर्शनकारी को थप्पड़ मारते हुए दिखाई दिए। बुधवार को दिल्ली हाईकोर्ट…

Read More

नई दिल्ली।  मानसून सत्र के बीच गुरुवार को संसद भवन परिसर में नीट (NEET) पेपर लीक और राहुल गांधी के प्रधानमंत्री आवास तक किए गए प्रदर्शन को लेकर सियासी माहौल गरमा गया। संसद के मकर द्वार पर एनडीए और विपक्षी सांसद आमने-सामने आ गए और दोनों पक्षों ने अपने-अपने मुद्दों को लेकर जमकर नारेबाजी की। एनडीए सांसदों ने राहुल गांधी के प्रधानमंत्री आवास तक किए गए प्रदर्शन का विरोध किया, जबकि विपक्षी सांसद नीट पेपर लीक मामले को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते रहे। कुछ समय तक दोनों पक्ष मकर द्वार पर डटे रहे और एक-दूसरे के खिलाफ नारे…

Read More

👉 राहत कैम्पों की स्थापना एवं संचालन व्यवस्था पर अपर जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश। के के मिश्रा संवाददाता। संत कबीर नगर। अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में बरसात के मौसम में सम्भावित बाढ़ एवं बंधों के कटान आदि से बचाव एवं सुरक्षा के दृष्टिगत बाढ़ स्टीयरिंग कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान बाढ़ अधिकारी/अधिशाषी अभियंता ड्रेनेज खण्ड ने सम्भावित बाढ़ से बचाव के दृष्टिगत अब तक की तैयारियों के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि नदी के बढ़ते हुए जल स्तर के दृष्टिगत ड्रेनेज खंड विभाग द्वारा सतत निगरानी की…

Read More

केके मिश्रा संवाददाता। संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में नीति आयोग भारत सरकार द्वारा विकसित नीति तारा (Toolkit for Analysis, Review and Action) टूल-किट के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया।नीति आयोग, भारत सरकार की तरफ से विकास कुमार द्वारा उपस्थित अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद स्तरीय तथा विकास खंड स्तरीय अधिकारी आदि उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को बताया गया कि नीति तारा एक एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म है, इसके माध्यम से सभी संबंधित…

Read More