रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। गोवर्धन पर्वत की 21 किलोमीटर लंबी परिक्रमा में भक्ति के कई रूप देखने को मिलते हैं। इनमें दंडवती परिक्रमा विशेष है, जिसे कलियुग में भक्ति का एक अनुपम उदाहरण माना जाता है। यह साधना मौन, निशान और नमन का स्वरूप है। दंडवती परिक्रमा में भक्त जमीन पर लेटकर आगे बढ़ते हैं, जो काफी कठिन साधना मानी जाती है। मौन साधक बुद्धि भगत एक ही जगह 1161 बार दंडवती कर अगला कदम बढ़ाते हैं। उन्होंने जमीन पर 1161 लिखकर अपनी साधना की गहराई बताई। पूर्व स्वास्थ्य पर्यवेक्षक नंदकिशोर शर्मा (71) 21 और 42 निशान (ध्वजा के साथ)…
Author: P.K. Rastogi
मथुरा। गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र-83 के अंतर्गत बर का नगला, धाम नगला, खारी नगला एवं नगला रतु गांवों में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता महेश चन्द्र शर्मा उर्फ गोल्डी भैया पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवारों से मिलकर दिवंगत आत्माओं के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की तथा परिजनों को ढांढस बंधाते हुए अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में समाजवादी परिवार सदैव उनके साथ खड़ा है। इसके उपरांत गोल्डी भैया गांव वाटी में आयोजित रस्म पगड़ी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने दिवंगत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिवार के…
केके मिश्रा संवाददाता। खलीलाबाद / संत कबीर नगर:सारनाथ (वाराणसी) में आयोजित ‘सीबीएसई क्लस्टर V एथलेटिक्स चैंपियनशिप (2026-27)’ में उदया इंटरनेशनल स्कूल (भुजैनी, खलीलाबाद) के होनहार धावक मनीष गुप्ता ने अपनी अद्भुत खेल प्रतिभा का परिचय देते हुए दोहरा इतिहास रच दिया है। मनीष ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर और 200 मीटर दोनों स्पर्धाओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर दो स्वर्ण पदक (Gold Medals) अपने नाम किए। एम.एल. पब्लिक स्कूल, सारनाथ (वाराणसी) में आयोजित इस प्रतियोगिता में मनीष ने 200 मीटर दौड़ को मात्र 24.74 सेकेंड में पूरा कर पहला स्वर्ण पदक जीता, वहीं 100 मीटर की…
केके मिश्रा संवाददाता। संत कबीर नगर। मेंहदावल विधानसभा में विकास कार्यों के श्रेय को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। विधायक अनिल त्रिपाठी ने शुक्रवार को जारी एक बयान में पूर्व विधायक पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उनके कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों का श्रेय लेने का प्रयास किया जा रहा है। विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि क्षेत्र की जनता भली-भांति जानती है कि कौन-से विकास कार्य किसके प्रयासों से पूरे हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता से बाहर होने के बाद कुछ लोग अब उनके कार्यकाल में संपन्न विकास परियोजनाओं को अपना बताकर…
संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत चयनित ग्राम पंचायतों में आवंटित धनराशि से कराए गए विकास कार्यों की गुणवत्ता, मानकों एवं व्यय की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने योजना के तहत कराए गए विकास कार्यों की भौतिक स्थिति और व्यय धनराशि का स्थलीय सत्यापन कराने के लिए अधिकारियों की टीम गठित की। उन्होंने निर्देश दिए कि गठित टीम एक सप्ताह के भीतर संबंधित ग्राम पंचायतों का निरीक्षण कर कार्यों…
केके मिश्रा संवाददाता। संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मेरा युवा भारत (MY Bharat) के तत्वावधान में जिला युवा सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में माय भारत पोर्टल पर अधिक से अधिक युवाओं का पंजीकरण सुनिश्चित कराने, विभागीय समन्वय को मजबूत करने तथा वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जिला युवा अधिकारी निशांत कुमार चौहान ने मेरा युवा भारत की पृष्ठभूमि, उद्देश्यों, कार्यप्रणाली एवं वर्तमान गतिविधियों के साथ-साथ वार्षिक कार्ययोजना का प्रस्तुतीकरण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने 1 जुलाई से 15 अगस्त…
इगलास (अलीगढ़)। विकासखंड इगलास के अंतर्गत ग्राम नगला हरिकरना के मुख्य प्रवेश द्वार एवं मंदिर के समीप लंबे समय से बने हुए जलभराव और कीचड़ की समस्या को लेकर ग्रामीणों में गहरा रोष व्याप्त है। इस संबंध में डीएलएड संयुक्त प्रशिक्षु संघ, जनपद अलीगढ़ के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र चौधरी ने समस्त ग्रामवासियों की ओर से प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है। धर्मेन्द्र चौधरी ने बताया कि गांव के मुख्य प्रवेश द्वार पर नालियों का गंदा पानी लगातार जमा रहने के कारण मार्ग पूरी तरह कीचड़युक्त हो गया है। इससे न केवल पूरे क्षेत्र…
रिपोर्ट विजय नागपाल। मथुरा। टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में नेशनल लीडर, आकाश एजुकेशनल सर्विसेज़ लिमिटेड ने गर्व से घोषणा की कि मथुरा ब्रांच के क्लासरूम प्रोग्राम के स्टूडेंट देवेश गर्ग, नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट 2026 में ऑल इंडिया रैंक 401 हासिल करके मथुरा सिटी टॉपर बने हैं। यह शानदार परफॉर्मेंस देवेश की लगातार कड़ी मेहनत, पक्के इरादे और डिसिप्लिन्ड तैयारी को दिखाता है, जिसे आकाश में एकेडमिक मेंटरशिप और स्ट्रक्चर्ड लर्निंग इकोसिस्टम का सपोर्ट मिला है। धनंजय कुमार मिश्रा रीजनल डायरेक्टर, एईएसएल, ने कहा देवेश की अचीवमेंट पूरे आकाश मथुरा परिवार के लिए गर्व का पल है।…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। गोवर्धन। मुडिया पूर्णिमा मेले के दौरान आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने 21 किलोमीटर लंबे गिरिराज महाराज परिक्रमा मार्ग को दुरुस्त कराने का कार्य तेज कर दिया है। एसडीएम सुशील कुमार के निर्देश पर मार्ग के कच्चे एवं क्षतिग्रस्त हिस्सों पर मिट्टी डलवाकर उन्हें समतल कराया जा रहा है। लगातार हो रही बारिश के कारण परिक्रमा मार्ग के कई स्थानों पर कीचड़ और गड्ढे हो गए थे, जिससे पैदल परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। शिकायत मिलने पर एसडीएम ने मौके का निरीक्षण किया…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह जी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की सप्तम् बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी द्वारा यमुना एक्सप्रेस-वे के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर बल्देव कट बनाया जाए, जिससे कि दुर्घटना या आपातकालीन स्थिति होने पर घायलों को तुरन्त अस्पताल पंहुचाया जा सके, जिससे घायलों के उपचार में लगभग 45 मिनट का समय बचेगा। जिलाधिकारी द्वारा मुड़िया पूर्णिमा मेले के दृष्टिगत ए०आर०टी०ओ० (प्रवर्तन) को निर्देशित किया है कि किसी भी दशा में यात्री वाहनों में ओवरलोडिंग न की जाये एवं वाहन की छत पर बैठकर अथवा वाहन से लटककर…

