•राष्ट्रपति को भेजा 4 सूत्रीय ज्ञापन•जुल्म, अत्याचार करने वाली सरकारों के दिन लम्बे नहीं होते- महेन्द्रनाथ यादव बस्ती। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने 4 सूत्रीय प्रमुख मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। सपा जिलाध्यक्ष और सदर विधायक महेन्द्र नाथ यादव के नेतृत्व में सैकड़ों नेता और कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने डीएम के प्रतिनिधि के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।सौंपे ज्ञापन में रामपुर स्थित मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के विरुद्ध की जा रही कथित ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने, शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त अव्यवस्थाओं की…
Author: P.K. Rastogi
रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। सीतापुर। पुलिस अधीक्षक सीतापुर के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मिश्रिख पुलिस ने बैंक धोखाधड़ी के एक मामले में वांछित आरोपी महबूब आलम को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, वादी कौशल किशोर शुक्ला निवासी सीताकुंड, मिश्रिख ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एचडीएफसी बैंक शाखा मिश्रिख के कर्मचारियों ने उनकी एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसियों में नकद जमा की गई किश्तें जमा नहीं कीं। साथ ही उनकी जानकारी के बिना पॉलिसी में दर्ज मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी बदल दी गई तथा उनकी सहमति के बिना ऋण स्वीकृत कर धनराशि…
बरेली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अनुराग आर्य ने पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता और सेवा नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सात पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। कार्रवाई अलग-अलग मामलों में की गई है।
मथुरा। छाता क्षेत्र में शुक्रवार देर रात दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवा कारोबारी की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना हाईवे क्षेत्र स्थित राधा वैली निर्मला टावर निवासी 24 वर्षीय यश गर्ग, पुत्र हेमंत गर्ग, अपने एक मित्र के साथ थार वाहन से व्यापारिक कार्य के सिलसिले में दिल्ली गए थे। देर रात लौटते समय करीब 11:15 बजे संस्कृति विश्वविद्यालय के समीप उनकी गाड़ी की किसी अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। विश्व प्रसिद्ध मुड़िया पूर्णिमा मेले के दौरान कानून-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला मजिस्ट्रेट एवं लाइसेंस प्राधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने गोवर्धन और राधाकुंड क्षेत्र की आबकारी दुकानों को 24 घंटे बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। संयुक्त प्रांत आबकारी अधिनियम, 1910 की धारा-59 के तहत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए जारी आदेश के अनुसार गोवर्धन नगर पंचायत एवं राधाकुंड नगर पंचायत के सीमावर्ती क्षेत्रों में संचालित सभी संबंधित आबकारी दुकानें 28 जुलाई 2026 को सायं 5 बजे से 29 जुलाई 2026 को सायं 5 बजे तक पूर्णत: बंद रहेंगी।…
रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि। मीरजापुर। परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर 23 एवं 24 जुलाई को जनपद मीरजापुर में “ऑपरेशन अज्ञात” के तहत विशेष अभियान चलाकर बिना नंबर प्लेट, विकृत या मानकविहीन नंबर प्लेट तथा बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) के संचालित वाहनों के विरुद्ध सघन कार्रवाई की गई। संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) के पर्यवेक्षण में प्रवर्तन अधिकारियों ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 63 वाहनों का चालान किया गया, जबकि 11 वाहनों को विभिन्न थाना क्षेत्रों में सीज (निरुद्ध) कर दिया गया। अभियान के दौरान बिना…
रिपोर्ट : विजय नागपाल। मथुरा। वृंदावन में यमुना नदी पर बन रहे रिवर फ्रंट के काम पर फिर रोक लग गई है। यमुना में काफी अंदर तक जाकर बनाए जा रहे रिवर फ्रंट के कारण पानी का प्रवाह भी रुक रहा था और यमुना का स्वरूप भी बिगड़ रहा था। ऐसे में ब्रज वृंदावन देवालय समिति की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को काम पर रोक लगा दी है। केंद्र और राज्य सरकार से छह सप्ताह में रिपोर्ट मांगी गई है। पूर्व में भी करीब दस वर्ष तक यह परियोजना अटकी रही। वृंदावन में यमुना नदी…
रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि। मीरजापुर। थाना पड़री क्षेत्र के उसरहवा गांव के समीप रेलवे ट्रैक के किनारे मिले किन्नर के शव के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ऑटो भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 23 जुलाई को अरशलान पुत्र सत्तार खान, निवासी घोसिया थाना औराई, जनपद भदोही ने थाना पड़री में तहरीर देकर आशंका व्यक्त की थी कि नामजद आरोपी ने उसके पिता सत्तार खान उर्फ हसीना (किन्नर) की हत्या कर शव को थाना पड़री क्षेत्र के उसरहवा गांव के…
रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि। मीरजापुर। थाना मड़िहान पुलिस ने बकरी चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त पिकअप वाहन तथा चोरी की गई बकरी की बिक्री से प्राप्त ₹15,750 की नकदी बरामद की है।पुलिस के अनुसार, 23 जुलाई को भदौहा निवासी उमाशंकर पुत्र बाऊल ने थाना मड़िहान में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति उनकी बकरी चोरी कर पिकअप वाहन से फरार हो गए। तहरीर के आधार पर थाना मड़िहान में बीएनएस की धारा 305(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र में शुक्रवार को दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिनदहाड़े कथित तौर पर करीब 80 से 85 लाख रुपये मूल्य की सोने की धातु लूटे जाने की घटना से सनसनी फैल गई। घटना गोवर्धन चौराहे से लगभग 200 मीटर आगे जैन मंदिर के सामने की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लूट का शिकार एक व्यापारी का कर्मचारी हुआ है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार बदमाश सोने की धातु से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। हालांकि, पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है और आधिकारिक रूप से घटना के…

