Author: P.K. Rastogi

पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

बस्ती। जनपद के कलवारी थाना क्षेत्र के बेलवाडांड निवासी दिलीप कुमार ने जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) संजय सिंह पर फोन न उठाने और कार्यालय में उपलब्ध न रहने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से मेल करके शिकायत की है। शिकायत में उन्होंने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई तथा कार्यालय में जनसुनवाई और समयबद्ध कार्य निस्तारण सुनिश्चित करने की मांग की है। दिलीप कुमार का कहना है कि वह अपनी बहन के प्रवेश (एडमिशन) से संबंधित जानकारी और समस्या के समाधान के लिए कई दिनों से DIOS से संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सफलता नहीं मिली। उनके…

Read More

•वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सुरक्षा, फेक न्यूज पर कार्रवाई, बाढ़ प्रबंधन और राजस्व मामलों के समयबद्ध निस्तारण पर दिया जोर। लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों एवं जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर कांवड़ यात्रा, बाढ़ राहत, कानून-व्यवस्था तथा जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सम्मान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को कांवड़ संघों से लगातार संवाद बनाए रखने तथा कांवड़ मार्गों पर स्ट्रीट लाइट, स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के…

Read More

•श्रद्धांजलि सभा में नेताओं ने उनके संघर्ष और शोषित-वंचितों के अधिकारों के लिए किए गए कार्यों को किया नमन। रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। समाजवादी पार्टी की बाबा साहब आंबेडकर वाहिनी की ओर से सामाजिक न्याय की प्रतीक एवं पूर्व सांसद स्वर्गीय फूलन देवी की पुण्यतिथि पर रविवार को सोंख रोड स्थित समाजवादी पार्टी प्रत्याशी कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत समाजवादी कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय फूलन देवी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दो मिनट का मौन रखकर की। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके संघर्ष, त्याग और सामाजिक न्याय के लिए किए गए योगदान को…

Read More

के के मिश्रा संवाददाता। संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा थाना समाधान दिवस पर संयुक्त रुप से थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में थाना समाधान दिवस के आयोजन पर फरियादियों से उनकी समस्याओं को मौके पर सुना गया। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों के शत-प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।अधिकारीद्वय ने कहा कि राजस्व और पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतों का निस्तारण आपसी सामंजस्य से सुनिश्चित किया जाये, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बरतने…

Read More

•तटबंधों की नियमित निगरानी, राहत संसाधन सक्रिय रखने और अफवाहों से बचने की अपील। बस्ती। जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने शनिवार को सदर तहसील अंतर्गत ग्राम बैराड़ी एतमाली के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर बाढ़ की वर्तमान स्थिति, राहत एवं बचाव कार्यों तथा बाढ़ विभाग की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी भी ली। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाए तथा राहत एवं बचाव कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ संचालित किया जाए। उन्होंने…

Read More

•मुकेश धनगर बोले- लोकतांत्रिक तरीके से छात्रों के न्याय और सम्मान की लड़ाई में सभी संगठन हों एकजुट। रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित लाठीचार्ज की निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बताया है। उन्होंने कहा कि 20 जुलाई को नीट पेपर लीक मामले और शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर किया गया कथित लाठीचार्ज इस बात का संकेत है कि सरकार युवाओं की आवाज से डरती है।मुकेश धनगर ने कहा कि जंतर-मंतर की…

Read More

•वंदे मातरम्, कांवड़ मार्ग और मस्जिदों को लेकर दिए गए बयान पर संत समाज ने जताई आपत्ति। रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। एआईएमआईएम (AIMIM) के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के हालिया बयान को लेकर साधु-संतों में नाराजगी देखने को मिल रही है। वंदे मातरम्, कांवड़ यात्रा और मस्जिदों से जुड़े उनके बयान की संत समाज ने कड़ी आलोचना की है। शौकत अली ने अपने बयान में कहा कि वह सभी का सम्मान करते हैं, लेकिन किसी पर किसी बात को थोपना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि जैसे किसी को जबरन “वंदे मातरम्” नहीं बुलवाया जा सकता, वैसे ही किसी पर…

Read More

•57,328 विद्यार्थियों को मिला बेहतर अध्ययन वातावरण, सांसद हेमा मालिनी ने जिलाधिकारी की पहल की सराहना। रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। पाञ्चजन्य प्रेक्षागृह में शनिवार को जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों के परिषदीय विद्यालयों में डेस्क-बेंच उपलब्ध कराने तथा वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत 101 ‘लाडली वन’ (मियावाकी पद्धति) की स्थापना को लेकर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का विषय “सपनों की नई उड़ान, स्कूलों का नया सवेरा” एवं “आओ लौटाएं ब्रज की हरियाली” रखा गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती हेमा मालिनी रहीं, जबकि विधायक बल्देव पूरन प्रकाश एवं विधायक मांट राजेश चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित…

Read More

•औरैया की कांशीराम कॉलोनी में वर्ष 2023 की घटना, अदालत ने एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया रिपोर्ट : मयंक तिवारी। औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी में लगभग तीन वर्ष पूर्व पत्नी की हत्या के मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कैलाश कुमार ने दोषी पति सरमन सिंह को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने दोषी पर एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड जमा न करने की स्थिति में उसे एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। साथ ही जुर्माने की आधी राशि मृतका के आश्रितों को दिए जाने का आदेश भी दिया…

Read More

•20 फरवरी 2027 तक चलेंगे विविध कार्यक्रम, रविदास मंदिरों में स्वच्छता अभियान, दीप प्रज्वलन और कलश यात्राओं का होगा आयोजन। बस्ती। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, बस्ती में बुधवार को संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले ‘समरसता संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन जिला महामंत्री एवं अभियान संयोजक अभिषेक कुमार ने किया। सह-संयोजक राजेंद्र राजभर, प्रदीप निषाद, संतोष कुमार गौतम और प्रमोद कनौजिया भी मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने संत रविदास जी के प्रसिद्ध…

Read More