Author: P.K. Rastogi

पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। मिश्रिख (सीतापुर)। एक ओर केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहरों और कस्बों को स्वच्छ बनाने के लिए लगातार अभियान चला रही हैं, वहीं दूसरी ओर मिश्रिख नगर में सफाई व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। नगर के विभिन्न क्षेत्रों में फैली गंदगी से स्थानीय लोगों में नाराजगी है और संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका भी बढ़ रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पालिका प्रशासन सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीर नहीं है। उनका कहना है कि नियमित सफाई और कूड़ा उठान की उचित व्यवस्था न होने से कई स्थानों…

Read More

रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। मिश्रिख (सीतापुर)। कांग्रेस निशक्तजन प्रकोष्ठ सीतापुर के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में दिव्यांगजनों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मिश्रिख तहसील में उप जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में महंगाई को देखते हुए दिव्यांग पेंशन की राशि बढ़ाने, सभी पात्र दिव्यांगजनों के आयुष्मान कार्ड बनवाने तथा उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए नियमित रूप से विशेष शिविर आयोजित करने की मांग की गई। इसके अलावा दिव्यांगों से जुड़ी अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी मांग उठाई गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि दिव्यांगजनों को शासन की योजनाओं का पूरा…

Read More

•सावन में पड़ेंगे चार सोमवार, ग्रहों की चाल में बदलाव से कई राशियों के लिए शुभ संकेत। •अभिनव अग्रवाल। नजीबाबाद। हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र माने जाने वाले श्रावण मास की शुरुआत इस वर्ष 30 जुलाई 2026 से होगी, जिसका समापन 28 अगस्त 2026 को होगा। सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दौरान शिव भक्त जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और व्रत-पूजन कर भगवान भोलेनाथ की कृपा प्राप्त करने का प्रयास करते हैं। वे. पा. पंडित मयंक भारद्वाज जी के अनुसार, इस बार सावन मास कई शुभ और विशेष संयोगों के साथ आ रहा है।…

Read More

•समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य के क्षेत्र में योगदान बढ़ाने का लिया संकल्प, चिकित्सकों व नए सदस्यों का हुआ सम्मान। केके मिश्रा संवाददाता। संत कबीर नगर। रोटरी क्लब संत कबीर नगर का 18वां पदग्रहण समारोह शनिवार को होटल सोनी इंटरनेशनल में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि खलीलाबाद सदर एसडीएम हृदयनाथ त्रिपाठी तथा रोटरी के असिस्टेंट गवर्नर लक्ष्मीकांत पांडे रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ रोटरी चार्टर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद असिस्टेंट गवर्नर लक्ष्मीकांत पांडे ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष रो. प्रीतपाल सिंह एवं मंत्री…

Read More

केके मिश्रा संवाददाता। संत कबीर नगर। 26 जुलाई 1999 को ‘कारगिल विजय दिवस’ के ऐतिहासिक और गौरवशाली अवसर पर, संत कबीर नगर जिले में अमर बलिदानियों की पावन स्मृति में एक भव्य एवं भावपूर्ण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह दिन भारतीय सशस्त्र बलों के उस अदम्य साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है, जब 1999 में हमारे वीर जवानों ने कारगिल की दुर्गम और बर्फीली चोटियों पर तिरंगा फहराकर ‘ऑपरेशन विजय’ को पूर्ण सफलता दिलाई थी। इस गरिमामय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) श्री चंद्रेश कुमार ने शिरकत की। कार्यक्रम का संयोजन,…

Read More

•बाबा तामेश्वर धाम में समीक्षा बैठक, सुरक्षा, स्वच्छता, बिजली, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विशेष जोर। केके मिश्रा संवाददाता। संत कबीर नगर। आगामी 30 जुलाई से शुरू होने वाले श्रावण मास मेला एवं कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने शनिवार को बाबा तामेश्वर नाथ धाम परिसर में समीक्षा बैठक की। बैठक में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों, मंदिर के पुजारियों, गोसाई बाबा, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के साथ तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक में जिलाधिकारी ने सभी से श्रावण मास और…

Read More

रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि। मीरजापुर। नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने नगर के तीन वार्डों संगमोहाल, बथुआ,शिवपुर और पुरानी दशमी वार्डों में जनहित से जुड़े कार्यों का लोकार्पण किया।संगमोहाल वार्ड में दो स्थानों पर सीसी सड़क,नाली,कवर का कार्य,शिवपुर वार्ड में रेहड़ा स्थित अस्पताल के पास बड़े ट्यूबवेल और बथुआ वार्ड में बिटुमिन रोड निर्माण नगर पालिका परिषद मीरजापुर द्वारा कराया गया है। इस मौके पर नपाध्यक्ष ने कहा कि जनसेवा और क्षेत्र के विकास के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए आज नगर में एक साथ विभिन्न वार्डों में जनहितैषी विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर प्रिय नगर वासियों के सेवा…

Read More

•ससुराल पक्ष को बुलाने की जिद पर अड़ा रहा युवक, पुलिस और परिजनों की समझाइश के बाद देर रात सुरक्षित उतरा। औरैया। अजीतमल क्षेत्र में शनिवार रात घरेलू विवाद के बाद एक युवक हाईटेंशन बिजली के टावर पर चढ़ गया। करीब साढ़े पांच घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के दौरान युवक ससुराल पक्ष के लोगों को बुलाने की जिद पर अड़ा रहा। पुलिस, परिजनों और ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद देर रात उसे सकुशल नीचे उतार लिया गया।घटना अजीतमल क्षेत्र के ग्राम नवले का पुरवा की है। गांव निवासी 27 वर्षीय योगेंद्र सिंह पुत्र बृजेंद्र राव शनिवार रात करीब…

Read More

औरैया। फूलगंज सामाजिक एवं सांस्कृतिक समिति द्वारा आवास विकास स्थित जंभेश्वर पार्क में वृक्षारोपण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व्यापार मंडल औरैया (मिश्रा गुट) के जिला अध्यक्ष राजेश बाजपेयी उर्फ बबलू रहे। इस अवसर पर उन्होंने कहा पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। सामाजिक संस्थाओं द्वारा किया जा रहा यह कार्य सराहनीय है। पर्यावरण – प्रेमी जंभेश्वर महाराज ने विश्व को हरा-भरा बनाने का मूलमंत्र दिया। आज हम सभी को उन्हीं के पद चिन्हों पर चलने की आवश्यकता है। समिति के अध्यक्ष हरगोविंद तिवारी ने कहा फूलगंज सामाजिक एवं सांस्कृतिक समिति औरैया…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा: जिलाधिकारी एवं नियंत्रक नागरिक सुरक्षा विभाग मथुरा के आदेशानुसार राजकीय मुड़िया मेला गोवर्धन के पावन पर्व पर दिनांक 23 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक सिविल डिफेंस की ड्यूटी लगाई गई है। इस विशेष पर्व के तदवधान में राष्ट्रपति पदक से सम्मानित उप नियंत्रक श्री कश्मीर सिंह, सहायक उप नियंत्रक नीरज श्रीवास्तव, चीफ वार्डन राजीव अग्रवाल, डिप्टी चीफ वार्डन कल्याण दास अग्रवाल, डिवीजनल वार्डन भारत भूषण तिवारी, राजेश कुमार मित्तल, स्टाफ ऑफिसर दीपक चतुर्वेदी बैंकर के कुशल नेतृत्व में वार्डन पोस्ट संख्या 01 के पोस्ट वार्डन एवं मास्टर ट्रेनर इंजी. अशोक यादव की टीम के 46…

Read More