Author: P.K. Rastogi

पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

•एक ही परिवार के कई सदस्यों की असमय मौ/त से क्षेत्र में शोक की लहर, हरसंभव सहयोग का दिया आश्वासन के के मिश्रा संवाददाता। संतकबीरनगर। 313 खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम केनौना कुर्थिया में हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे जनपद को झकझोर कर रख दिया है। हादसे में एक ही परिवार के कई सदस्यों की असमय मौत से गांव समेत पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही शोकाकुल माहौल में हर किसी की आंखें नम हो उठीं और पीड़ित परिवार के घर पर संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। हादसे की…

Read More

•विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, तहसील स्तर पर शिविर लगाकर योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर. केके मिश्रा संवाददाता। संत कबीर नगर। उत्तर प्रदेश सरकार की प्रभारी मंत्री एवं ग्राम्य विकास विभाग, समग्र ग्राम्य विकास तथा ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि केंद्र एवं राज्य सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें और किसी भी पात्र व्यक्ति को योजनाओं से वंचित…

Read More

रिपोर्ट: पवन कुमार रस्तोगी। प्रयागराज। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी एवं जनकल्याणकारी ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ के अन्तर्गत प्रयागराज जिले‌ का भव्य शुभारंभ कार्यक्रम स्थल हण्डिया पी.जी. कॉलेज, हण्डिया, प्रयागराज में गरिमामय वातावरण में रविवार को सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भदोही के सांसद डॉ. विनोद कुमार विन्द, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वी.के. सिंह तथा अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्रीमती विनीता सिंह, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी प्रो0 सुनीता जायसवाल व नोडल अधिकारी प्रो ओमप्रकाश रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित एवं माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डॉ. अनुराग मालवीय ने…

Read More

•महिला सुरक्षा अभियान के तहत स्कूल-कॉलेजों के आसपास चलाया गया विशेष अभियान। रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि। मीरजापुर। महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत मीरजापुर पुलिस ने ऑपरेशन मजनू के तहत विशेष अभियान चलाकर विभिन्न थाना क्षेत्रों से आठ शोहदों को गिरफ्तार किया है। सभी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296 के तहत मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन), अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं सभी क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में महिला स्कूलों,…

Read More

•करीब तीन लाख रुपये के मोबाइल बरामद, विंध्याचल पुलिस की कार्रवाई। रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि। मीरजापुर। विंध्याचल थाना पुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 11 चोरी के मोबाइल फोन के साथ पांच युवकों और दो नाबालिगों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। बरामद मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में विंध्याचल थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। मुखबिर से…

Read More

रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि मीरजापुर। अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश इकाई ने बड़े स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। प्रदेश संरक्षक विनय पाण्डेय एवं प्रदेश सचिव अखिलेश मिश्र के नेतृत्व में रविवार को जिले के परसिया स्थित ज्ञानंदा लॉ कॉलेज के मैदान में 21 से अधिक फलदार एवं छायादार वृक्ष लगाए गए। कार्यक्रम में प्रदेश संरक्षक विनय पाण्डेय ने आम का पेड़ लगाया। उन्होंने उपस्थित फार्मासिस्टों को संबोधित करते हुए कहा, “वृक्ष हमें फल देने के साथ-साथ वातावरण को शुद्ध करते हैं। पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।” मंडल अध्यक्ष मुकेश त्रिपाठी एवं जिलाध्यक्ष चंद्रेश शुक्ल ने अमरूद…

Read More

29 जुलाई को सक्तेशगढ़ में जुटेंगे 10 से 12 लाख श्रद्धालु, मेला क्षेत्र को 5 जोन और 14 सेक्टर में बांटा गया रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि मीरजापुर। थाना चुनार क्षेत्र स्थित श्री परमहंस आश्रम, सक्तेशगढ़ में 29 जुलाई को आयोजित होने वाले गुरु पूर्णिमा महोत्सव-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। रविवार को जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार एवं पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने चौकी सक्तेशगढ़ पहुंचकर ड्यूटी में तैनात पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों की संयुक्त ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन के अनुसार गुरु…

Read More

रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि। मिर्जापुर। प्रयागराज स्थित डीएसए ग्राउंड में किया जा रहा है। इस परीक्षा में कुल 3736 अभ्यर्थी शामिल होंगे। भर्ती प्रक्रिया को पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से संपूर्ण परीक्षा की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है।शारीरिक दक्षता परीक्षा भर्ती प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण है, जिसमें प्रत्येक परीक्षार्थी को निर्धारित मानकों के अनुसार अपनी शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन करना अनिवार्य है। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को 4 मिनट 15 सेकंड के भीतर 1000 मीटर की दौड़ पूरी करनी होती है। इसके अतिरिक्त उन्हें 35 किलोग्राम भार उठाकर 2 मिनट के भीतर 100…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर रविवार को आरक्षण दिवस के उपलक्ष्य में संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस का आयोजन बरारी स्थित हर देवी गेस्ट हाउस में पार्टी के कैंप कार्यालय पर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 12:30 बजे हुआ। इसकी अध्यक्षता पूर्व जिला उपाध्यक्ष दिगम्बर सिंह यादव ने की, जबकि संचालन पूर्व महानगर अध्यक्ष अबरार हुसैन ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अशोक अग्रवाल, प्रदीप चौधरी और महेश चंद शर्मा ने संविधान मान स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पित कर संविधान के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। मुख्य अतिथि अशोक अग्रवाल ने…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। भारतीय जनता पार्टी महानगर मथुरा द्वारा रविवार को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 136वें संस्करण का सामूहिक श्रवण महानगर के 910 विभिन्न बूथों पर आयोजित किया गया।इसी क्रम में अट्टला चुंगी स्थित पार्षद कार्यालय, बूथ संख्या-12 पर उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम का श्रवण किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि मन की बात केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को राष्ट्र निर्माण, सामाजिक जागरूकता…

Read More