Author: P.K. Rastogi

पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। एनिमेशन और विज़ुअल इफेक्ट्स(वीएफएक्स) और फैशन डिज़ाइन ऐसे रोमांचक और रचनात्मक करियर क्षेत्र हैं जिनमें एनिमेटर, वीएफएक्स आर्टिस्ट और फैशन डिजाइनर बनकर विद्यार्थी अच्छी कमाई कर सकते हैं। एनिमेशन का मतलब चित्रों या पात्रों को गति देना है, जबकि वीएफएक्स का काम असली दृश्यों में जादुई या काल्पनिक प्रभाव जोड़ना है। फैशन डिजाइन में कपड़ों, आभूषणों और जीवनशैली के नए और आकर्षक ट्रेंड्स को तैयार किया जाता है। संस्कृति यूनिवर्सिटी, कॉसमॉस क्रिएटिव एकेडमी के साथ मिलकर, एनिमेशन और विज़ुअल इफेक्ट्स (वीएफएक्स) और फैशन डिज़ाइन में इंडस्ट्री-ओरिएंटेड बैचलर ऑफ़ डिज़ाइन प्रोग्राम ऑफ़र करती है। ये कोर्स तेज़ी…

Read More

•कारगिल विजय दिवस पर प्रस्तुत किए देशभक्तिपूर्ण गीत और कार्यक्रम। रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। राजीव इंटरनेशनल स्कूल में कारगिल विजय दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। शिक्षकों तथा छात्र-छात्राओं ने भारतीय सेना के अदम्य साहस, पराक्रम और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। स्कूल में सुबह से ही देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय में आयोजित विशेष प्रार्थना सभा से हुई। प्रार्थना सभा का शुभारम्भ स्कूल की प्रिंसिपल नंदिता ढींगरा ने अमर शहीद विक्रम बत्रा के चित्र…

Read More

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 41 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत कई जिलों के अपर जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, उपजिलाधिकारी एवं विशेष कार्याधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। तबादलों के क्रम में बस्ती के अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) प्रतिपाल चौहान को विंध्याचल मंडल का अपर आयुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं लखनऊ के नगर मजिस्ट्रेट ज्ञानचंद्र गुप्ता को बस्ती का नया अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बनाया गया है। इसी तरह महेंद्र कुमार सिंह को नगर मजिस्ट्रेट वाराणसी, बिंदुलता…

Read More

औरैया। शहर के नेशनल हाईवे स्थित एक गेस्ट हाउस में रविवार को ब्राह्मण समाज का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में बलिया से समाजवादी पार्टी के सांसद सनातन पांडे पहुंचे, जहां उनका ब्राह्मण समाज एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का संकल्प लिया गया। मुख्य अतिथि सांसद सनातन पांडे ने कहा कि ब्राह्मण समाज ऐसा समाज है, जो सभी वर्गों और धर्मों को साथ लेकर चलने की क्षमता रखता है। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते…

Read More

विजयदूत संवाददाता। बिजनौर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ, बिजनौर की जिला कार्यकारिणी का अधिवेशन सोमवार को नजीबाबाद तहसील सभागार में पूर्व निर्धारित एजेंडे के अनुसार संपन्न हुआ। अधिवेशन के दौरान लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत जिला कार्यकारिणी के गठन के लिए निर्वाचन कराया गया, जो शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया प्रांतीय पर्यवेक्षक भूपेंद्र चौहान, निर्वाचन अधिकारी सतेंद्र बालियान तथा सह निर्वाचन अधिकारी सियानंद के निर्देशन में संपन्न हुई। जिलेभर से आए लेखपालों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्वाचन के उपरांत सर्वसम्मति से धामपुर तहसील में कार्यरत लेखपाल अंजली त्यागी को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ, बिजनौर की जिलाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया…

Read More

नई दिल्ली।  देश में एथनॉल मिश्रित ई-20 पेट्रोल को लेकर विरोध तेज होता जा रहा है। खुद को ‘ई20 जनता पार्टी’ बताने वाले एक ऑनलाइन अभियान ने एथनॉल मिश्रण नीति के खिलाफ 4 अगस्त को संसद मार्च का ऐलान किया है। इस अभियान को टैक्सी और परिवहन संगठनों का भी समर्थन मिलने का दावा किया जा रहा है। अभियान से जुड़े लोगों का कहना है कि मौजूदा एथनॉल ब्लेंडिंग नीति में कई खामियां हैं। उनका आरोप है कि ई-20 पेट्रोल से वाहनों का माइलेज प्रभावित होता है, इंजन पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और रखरखाव का खर्च बढ़ता है। साथ…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) की ओर से सोमवार को कई राज्यों में तेज बारिश, आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की गई है। आईएमडी के लेटेस्ट बुलेटिन के मुताबिक, अगले 14 घंटे भारी बारिश की वजह से कई राज्यों के लिए बहुत मुश्किल रहने वाले हैं। मौसम विभाग की ओर से चेतावनी दी गई है कि कुछ इलाकों में हवा की स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे पेड़ उखड़ने, बिजली जाने, ट्रैफिक में रुकावट और निचले इलाकों में पानी भरने का खतरा बढ़ सकता है। किसानों, यात्रियों और नदियों और…

Read More

केके मिश्रा संवाददाता। संत कबीर नगर। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के कुर्थिया के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के बाद जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने सोमवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने दुर्घटनास्थल का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों से घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने दुर्घटना के कारणों की निष्पक्ष एवं गहन जांच कराने तथा दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने…

Read More

बस्ती। अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य कांदू समाज के नवनिर्मित मद्धेशिया मन्दिर अयोध्या का लोकार्पण 21 अगस्त 2026 को एवं तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में जनपद बस्ती से भारी संख्या में समाज के श्रद्धालु अपनी सहभागिता निभायेंगे। उपरोक्त निर्णय समाज के मासिक बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया।बैठक का शुभारम्भ संत गणिनाथ की प्रतिमा पर माल्यार्पण, पुष्पार्चन व दीप प्रज्जवलन से किया गया। बैठक में कांवरियों के लिए आगामी 10 अगस्त को तिलकपुर शिवमंदिर पर निःशुल्क चिकित्सा उपचार सुविधा उपलब्ध, 5 सितम्बर को संत गणिनाथ की जयंती धूमधाम से मनाये जाने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता…

Read More

•स्वविश्वास संस्थान एवं विलग्रो के संयुक्त तत्वावधान में कार्यशाला आयोजित। सुलतानपुर। किसानों की उपज को सुरक्षित रखने तथा फसल के नुकसान को कम करने के उद्देश्य से स्वामी विवेकानंद सामाजिक शैक्षिक संस्थान (स्वविश्वास संस्थान) एवं विलग्रो के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को कृषि भवन, अमहट के सभागार में “सौर मिनी कोल्ड स्टोरेज इकोसिस्टम” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ लंभुआ के पूर्व विधायक देवमणि द्विवेदी, उप कृषि निदेशक सुरेंद्र प्रताप सिंह तथा जिला उद्यान अधिकारी राम अकबाल यादव ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कार्यक्रम में विलग्रो संस्था…

Read More