Author: P.K. Rastogi

पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

•नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल ने इंडियन मार्क-II हैंडपंप का किया शुभारंभ, राहगीरों को मुंह मिठाकर पानी पिलाया गया। के के मिश्रा संवाददाता। संत कबीर नगर। भीषण उमस और गर्मी के बीच आमजनता को राहत देने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद खलीलाबाद ने एक सराहनीय पहल की है। नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल ने गोला बाजार में नगर पालिका की ओर से लगाए गए सरकारी इंडियन मार्क-II हैंडपंप का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं राहगीरों, दुकानदारों और बाजार में खरीदारी करने आए लोगों को स्वच्छ पेयजल पिलाया तथा उनका मुंह मीठा कराकर इस जनहितकारी पहल की शुरुआत की…

Read More

मीरजापुर। थाना जमालपुर पुलिस ने खेत से मोनो ब्लॉक पंप चोरी के मामले का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया पंप बरामद कर लिया है।पुलिस के अनुसार, 26 जुलाई 2026 को थाना जमालपुर क्षेत्र के ग्राम खड़ेहरा निवासी वेदप्रकाश सिंह पुत्र शिवमंदिर सिंह ने खेत में लगे मोनो ब्लॉक पंप की चोरी होने के संबंध में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर थाना जमालपुर में मु.अ.सं. 129/2026 के तहत धारा 303(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर चोरी गए…

Read More

रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि। मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय के आह्वान पर 25 जुलाई को शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भगवान दत्त पाठक उर्फ राजन पाठक के नेतृत्व में नारघाट शहीद उद्यान से घंटाघर तक विजय मार्च निकाला गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर छात्रों की जीत की खुशी मनाई। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भगवान दत्त पाठक ने कहा कि छात्रों को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता लगातार संघर्ष कर रहा था और अंततः भाजपा सरकार को झुकना पड़ा। उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

Read More

रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि। मिर्जापुर। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण एवं अवैध शराब की तस्करी और बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पड़री थाना पुलिस ने एक आरोपी को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई 2026 को उपनिरीक्षक विजय शंकर यादव अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना पड़री क्षेत्र में छापेमारी कर संदीप सोनकर पुत्र जवाहीर सोनकर, निवासी सुखदेवपुर, थाना चकिया, जनपद चंदौली को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान आरोपी…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। जनपद के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं गैर सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाएगा। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। जारी निर्देशों के अनुसार शिक्षा निदेशक (बेसिक), उत्तर प्रदेश के आदेश के अनुपालन में विद्यालय एवं ब्लॉक स्तर पर भाषण, जिंगल, कविता तथा चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूकता विकसित करना और सुरक्षित…

Read More

रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि मिर्जापुर। मड़िहान थाना क्षेत्र के दाढ़ीराम गांव के लिए सुरक्षा और विकास की दिशा में एक नई शुरुआत होने जा रही है। यहां नई पुलिस चौकी का शिलान्यास किया जाएगा। इस चौकी में तेरह राजस्व गांव के ग्रामीणों को न्याय के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा। इसके पहले थाने जाने के लिए बारिस के दिनों में पचास से साठ किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता था। महत्वपूर्ण अवसर पर जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक सहित शासन प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। नई पुलिस चौकी बनने से दाढ़ीराम और आसपास के गांवों के लोगों को कानून-व्यवस्था संबंधी…

Read More

रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि मीरजापुर।‌ वर्षा, मानसून व श्रावण मास में बढ़ने वाले जनित रोगों पर प्रभावी नियंत्रण के दृष्टिगत जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने संचारी रोगों को शत प्रतिशत समाप्त करने के उद्देष्य से जनपद के सभी ग्राम पंचायतों, प्राथमिक विद्यालयों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के दृष्टिगत सम्बन्धित अधिकारियों के साथ जिला पंचायत सभागार में बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि प्रायः डायरिया, हैजा, टायफाइड, हेपीटाइटिस, मलेरिया व अन्य तरह के बुखार आदि जैसे रोग दूषित पेयजल और जगह-जगह जल भराव के कारण फैलते है। उन्होंने…

Read More

केके मिश्रा संवाददाता। संत कबीर नगर। जनपद के प्रभारी मंत्री श्रीमती विजयलक्ष्मी गौतम की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक से अनुपस्थित रहने वाले 18 अधिकारियों के विरुद्ध जिलाधिकारी आलोक कुमार ने सख्त कार्रवाई करते हुए उनके जुलाई 2026 माह के वेतन को अग्रिम आदेश तक अवरुद्ध करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रभारी मंत्री के जनपद भ्रमण कार्यक्रम के तहत 26 जुलाई को दोपहर 1 बजे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। बैठक का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम भी मुख्य विकास अधिकारी द्वारा पूर्व में जारी कर दिया गया था। इस महत्वपूर्ण बैठक में सभी विभागीय…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। भारतीय जनता पार्टी, मथुरा महानगर द्वारा समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार को पुष्पांजलि स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने की। कार्यशाला में महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने कहा संत गुरु रविदास महाराज के जीवन, दर्शन एवं सामाजिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने समानता, मानवता और सामाजिक समरसता का संदेश देकर समाज को नई दिशा प्रदान की। उनके विचार आज भी सामाजिक सद्भाव और समावेशी…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। नंदगांव। ब्रज की पावन धरती नंदगांव के प्रतिष्ठित अधिवक्ता पंडित रामस्वरूप (आर.एस.) गोस्वामी एडवोकेट ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा, अनुभव और लोकप्रियता का परिचय देते हुए दिल्ली बार काउंसिल के चुनाव में सदस्य पद पर शानदार विजय हासिल की है। उनकी इस जीत से न केवल ब्रज मंडल बल्कि देश के विभिन्न हिस्सों में उनके शुभचिंतकों और अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल है। सोशल मीडिया, फोन और व्यक्तिगत मुलाकातों के माध्यम से उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं। आर.एस. गोस्वामी शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं और पिछले करीब तीन दशक सेअधिक समय से दिल्ली…

Read More