•एसीईओ ने एनएचएआई को भेजा प्रस्ताव। सहजनवा। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) ने राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर स्थित ग्राम कालेसर के जीरो प्वाइंट के सौंदर्यीकरण एवं भव्य एंट्री गेट निर्माण के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को प्रस्ताव भेजा है। अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी गीडा द्वारा एनएचएआई के परियोजना निदेशक को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 2 जून 2026 को हुई बैठक में गोरखपुर के सभी एंट्री प्वाइंट के सौंदर्यीकरण का निर्णय लिया गया था। इसी क्रम में कालेसर स्थित जीरो प्वाइंट पर एंट्री गेट निर्माण और सौंदर्यीकरण की कार्ययोजना तैयार की गई है।पत्र…
Author: P.K. Rastogi
रिपोर्ट: सुनील पाण्डेय। महराजगंज। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तस्करी रोकने के अभियान के तहत सोनौली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नेपाल भेजे जाने के लिए लावारिस हालत में रखी गई भारतीय यूरिया खाद की पांच बोरियां बरामद की हैं। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी नौतनवा के पर्यवेक्षण में सोनौली पुलिस सीमा क्षेत्र में सघन चेकिंग और निगरानी कर रही थी। इसी दौरान मंगलवार को पुलिस टीम ने नेपाल तस्करी के उद्देश्य से रखी गई भारतीय यूरिया खाद की 5 बोरियां (प्रत्येक 45 किलोग्राम) बरामद…
रिपोर्ट : सुनील पाण्डेय। महराजगंज। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक में लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाया गया। बैठक में योजनाओं की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा मानदेय रोकने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों की प्रगति पर चर्चा करते हुए डीएम ने नामित वेंडर को एक सप्ताह के भीतर जिले के शेष 10 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जन औषधि केंद्र स्थापित करने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को…
•धर्मार्थ योजना का टेंडर निरस्त होने से बढ़ा आक्रोश,रोड नहीं तो वोट नहीं’ के लगे नारे। रिपोर्ट: संजय त्रिपाठी। सिद्धार्थनगर। बहुप्रतीक्षित पथरा-तिगोड़वा मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर मंगलवार को क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों ने पथरा कस्बे में जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों ने लगभग दो घंटे तक पथरा-डिंडई मार्ग जाम कर “रोड नहीं तो वोट नहीं” के नारे लगाए। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार महबूब आलम और पथरा थानाध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर सड़क का शीघ्र निर्माण कराने की मांग की।…
रिपोर्ट: संजय त्रिपाठी। सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज तहसील सभागार में मंगलवार को उपजिलाधिकारी विवेकानन्द मिश्र की अध्यक्षता में बार एवं बेंच की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में तहसीलदार अजय कुमार मौर्य, नायब तहसीलदार राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय तथा तहसील के अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों के सुचारु संचालन, अधिवक्ताओं की समस्याओं और बार-बेंच के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया। बैठक के दौरान अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों से जुड़ी विभिन्न व्यावहारिक समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखा और उनके शीघ्र समाधान की मांग की। अधिवक्ता ओम प्रकाश श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, रमापति सिंह, देवेंद्र पाठक, इन्द्रमणि पाण्डेय,…
•लाखों श्रद्धालुओं तक पहुंचा श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति का संदेश : महेंद्र प्रताप सिंह •परिक्रमा मार्ग पर लगाई साक्ष्यों की प्रदर्शनी, जनजागरण अभियान को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन •गोवर्धन राधाकुंड और वृंदावन के साधु संतों ने किया उद्घाटन। रिपोर्ट: विजय नागपाल। गोवर्धन/मथुरा। मुडिया पूर्णिमा मेले में गिरिराज महाराज की परिक्रमा के लिए उमड़े श्रद्धालुओं के बीच मंगलवार को राधाकुंड स्थित श्री गुरु कार्ष्णि बृजनन्द उदासीन आश्रम (बागड़ी की प्याऊ, राधाकुंड, गोवर्धन) में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर से जुड़े ऐतिहासिक साक्ष्यों की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में मंदिर के इतिहास, उपलब्ध ऐतिहासिक दस्तावेजों तथा श्रीकृष्ण जन्मभूमि शाही ईदगाह मस्जिद प्रकरण से संबंधित…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। थाना बलदेव क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव छौली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक कलयुगी मां द्वारा खेल-खेल में और मारपीट के दौरान अपने ही तीन साल के मासूम बच्चे का गला दबाकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, दिनांक 27 जुलाई 2026 की शाम करीब 7:30 बजे पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 के माध्यम से थाना बलदेव पुलिस को एक…
•ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों के हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत करना होगी प्राथमिकता। रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। अखिल भारतीय ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से ब्रज फ्रंट कैरियर के संचालक एवं प्रख्यात ट्रांसपोर्ट व्यवसायी सुभाष चौधरी (गौहारी वाले) को सर्वसम्मति से मथुरा जिला यूनियन अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति अखिल भारतीय ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आर.के. शर्मा द्वारा ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों एवं संगठन के पदाधिकारियों की उपस्थिति में घोषित की गई। इस अवसर पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुभाष चौधरी का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया तथा उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी…
रिपोर्ट: सौरभ पाठक। अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई-6 के तत्वावधान में स्वयंसेवकों के लिए प्राणायाम सत्र का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डीन स्टूडेंट वेलफेयर डा. पूनम रानी के मार्गदर्शन में तथा एनएसएस इकाई-6 की कार्यक्रम अधिकारी भावना राज के निर्देशन में किया गया।इस अवसर पर भावना राज ने स्वयंसेवकों को नियमित प्राणायाम के महत्व से अवगत कराते हुए स्वस्थ शरीर, शांत मन और अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नियमित प्राणायाम तनाव कम करने, एकाग्रता बढ़ाने और मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक है। सत्र में…
•पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के लिए प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा लगाए: मनोज श्रीवास्तव। रिपोर्ट: सौरभ पाठक। अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई-1 के तत्वावधान में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित वातावरण को बढ़ावा देना तथा प्रकृति के प्रति लोगों में जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था। कार्यक्रम में सीबीएसई बोर्ड के निदेशक (ट्रेनिंग) मनोज श्रीवास्तव, विश्वविद्यालय के कुलसचिव कमांडर मनोज के. (सेवानिवृत्त), उप निदेशक प्रशासन गोपाल राजपूत, प्रो. दिनेश पांडेय तथा एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनीषा…

