Author: P.K. Rastogi

पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि। मीरजापुर। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मीरजापुर जनपद के शत्तेसगढ़ स्थित परमहंस स्वामी अड़गड़ानंद महाराज के आश्रम में आस्था का विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं ने आश्रम पहुंचकर स्वामी अड़गड़ानंद महाराज के दर्शन किए, आशीर्वाद प्राप्त किया तथा प्रसाद ग्रहण कर अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। आश्रम में श्रद्धालुओं का आगमन 27 जुलाई से ही शुरू हो गया था। 28 जुलाई की शाम तक बड़ी संख्या में भक्त पहुंच चुके थे और 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। शाम तक…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। सिविल लाइंस क्षेत्र में टैंक चौराहे से औरंगाबाद मार्ग स्थित संरक्षित वन भूमि पर अवैध रूप से लगाए गए बैनर एवं पोस्टरों को वन विभाग ने अतिक्रमण मानते हुए हटाने की कार्रवाई की। अभियान के दौरान सभी अवैध बैनर-पोस्टर तत्काल मौके से उखाड़कर हटा दिए गए। क्षेत्रीय वन अधिकारी अतुल तिवारी ने बताया कि जिन व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से बैनर-पोस्टर लगाकर संरक्षित वन भूमि पर अतिक्रमण का प्रयास किया गया है, उन्हें चिन्हित कर भारतीय वन अधिनियम एवं अन्य प्रासंगिक विधिक प्रावधानों के अंतर्गत कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, शासकीय अतिक्रमण हटाओ अभियान में…

Read More

रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि मीरजापुर। जिले के जमालपुर ब्लॉक स्थित चौकियां संघ के पीसीयू (PCU) गेहूं खरीद केंद्र पर सरकारी गेहूं के रखरखाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। खरीद केंद्र बंद हुए एक माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अब तक हजारों कुंटल गेहूं का उठान नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि गेहूं जर्जर भवन, टपकती छत, खुले मैदान और फटी हुई तिरपाल के नीचे रखा हुआ है। लगातार हो रही बारिश के कारण अनाज भीगने का खतरा बना हुआ है, वहीं चूहों और आवारा पशुओं से भी इसकी सुरक्षा नहीं हो पा…

Read More

👉 मा0 विधायक मेहदावल, मा0 विधायक धनघटा व सीडीओ द्वारा कार्यक्रम में पहॅुचकर नव-दम्पत्तियों को दी गई हार्दिक शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद। केके मिश्रा संवाददाता। संत कबीर नगर।‌ जिलाधिकारी आलोक कुमार के कुशल दिशा-निर्देशन में ‘‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह’’ योजनान्तर्गत जनपद मुख्यालय स्थित ओम रिजॉर्ट एंड मैरिज लॉन सियरा सांथा, धनघटा रोड, संत कबीर नगर के परिसर में 68 जोड़ों का विवाह धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार सकुशल सम्पन्न कराया गया। सामूहिक विवाह में दाम्पत्य सूत्र में बधने वाले नवयुगलों को लैगिंक समानता की शपथ भी दिलाई गयी। आज संपन्न हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत जनपद के विकासखंड बघौली के 36…

Read More

बस्ती। भारत स्वाभिमान न्यास एवं पतंजलि योग समिति, बस्ती ने भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार से योग सूत्र के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्मस्थली कोंडर गांव तथा वहां स्थित ऐतिहासिक झील को ‘अंतर्राष्ट्रीय योग स्मारक’ के रूप में विकसित एवं घोषित करने की मांग की है। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर आयोजित सामूहिक योग साधना एवं वैदिक यज्ञ-अनुष्ठान के दौरान इस संबंध में प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। आजीवन सदस्य राजेश श्रीवास्तव ‘कैलाशी’ द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव का उपस्थित पदाधिकारियों एवं योग साधकों ने समर्थन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारत स्वाभिमान ट्रस्ट (यूनिट बस्ती) के जिला…

Read More

बस्ती। आगामी पवित्र कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को उप जिलाधिकारी सदर एवं क्षेत्राधिकारी सदर ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भदेश्वरनाथ मंदिर परिसर तथा कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए मुख्य मंदिर परिसर, गर्भगृह, प्रवेश एवं निकास द्वार, कांवड़ मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग स्थल तथा स्वच्छता व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया गया। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि मंदिर परिसर एवं अन्य संवेदनशील स्थलों…

Read More

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष अभियान ऑपरेशन “CYVAJRA” के तहत लखनऊ साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि भारतीय नागरिकों के पहचान दस्तावेजों और ई-केवाईसी का दुरुपयोग कर फर्जी ई-सिम तैयार किए जाते थे, जिन्हें कंबोडिया सहित विदेशों में सक्रिय साइबर अपराधियों को बेचा जाता था। इन ई-सिम के माध्यम से डिजिटल अरेस्ट, निवेश धोखाधड़ी, ओटीपी फ्रॉड, ट्रेडिंग फ्रॉड और अन्य साइबर अपराधों को अंजाम दिया जा रहा था। मामले में पुलिस ने 70 लाख रुपये की साइबर…

Read More

गोरखपुर/लखनऊ। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में आयोजित श्रीराम कथा के विश्राम सत्र एवं गुरु पूर्णिमा महोत्सव को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत की प्रगति, सनातन संस्कृति, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक जागरूकता को लेकर विस्तृत विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने तीव्र गति से विकास किया है और अगले दो-तीन वर्षों में दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होने की क्षमता रखता है। उन्होंने लोगों से देश की प्रगति में बाधा उत्पन्न करने वाली शक्तियों के प्रति सतर्क रहने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ…

Read More

•चार माह से फरार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, अन्य आरोपियों की तलाश जारी। लखनऊ। राजधानी के बिजनौर थाना क्षेत्र में उधार के रुपये के लेन-देन को लेकर हुए विवाद के बाद युवक की आत्महत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करीब चार माह से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त तरुण गाबा और संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) अपर्णा कुमार के निर्देश पर महिलाओं के विरुद्ध अपराधों…

Read More

•’My Friend Gen-Z Campus Connect’ के तहत जनपद बस्ती के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में हुआ सार्थक संवाद। ​बस्ती। भारतीय जनता पार्टी बस्ती के जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के निर्देशानुसार संचालित युवा जनसंवाद कार्यक्रम के अंतर्गत ‘My Friend Gen-Z Campus Connect’ के तहत “भारत@2047 जेन-जेड की भागीदारी” अभियान का भव्य आयोजन जनपद के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में किया गया। इसी क्रम में किसान प्रशिक्षण महाविद्यालय में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में बस्ती के पूर्व सांसद एवं असम प्रभारी श्री हरीश द्विवेदी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए, जहाँ उन्होंने युवाओं से सीधा संवाद स्थापित किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ. रघुवर पांडेय ने किया। ​युवाओं को संबोधित…

Read More