रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि। मीरजापुर (कछवा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कछवा के सभागार में बुधवार को 0 से 14 वर्ष तक के बच्चों को क्षय रोग (टीबी) से बचाव एवं जागरूकता के उद्देश्य से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर्स संस्था के सहयोग से किया गया, जिसमें आशा संगिनियों, आंगनबाड़ी सुपरवाइजरों और स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सी.बी. पटेल ने की। उन्होंने प्रतिभागियों से अपने दायित्वों का ईमानदारी और मेहनत से निर्वहन करने का आह्वान करते हुए कहा कि जन-जागरूकता और समय पर पहचान से भारत को टीबी…
Author: P.K. Rastogi
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। कोतवाली थाना क्षेत्र के बागबहादुर चौकी से चंद कदम की दूरी पर स्थित मछली फाटक फ्लाईओवर के निकट दिनदहाड़े बाइक चोरी की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। चोर बचत लाल फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ज्ञान प्रकाश बाजपेयी की बाइक (UP-31-BQ-9507) चोरी कर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही वाहन स्वामी ने तत्काल डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बाइक चोरी की पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें एक संदिग्ध युवक दिखाई देने की बात सामने आ रही…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। बलदेव (मथुरा)। निपुण भारत मिशन के अंतर्गत बीआरसी बलदेव पर प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों एवं शिक्षामित्रों के लिए आयोजित पांच दिवसीय फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरसी (एफएलएन) प्रशिक्षण के दूसरे बैच का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को नवीन शिक्षण पद्धतियों से जोड़ते हुए बच्चों में भाषा एवं गणित की मजबूत आधारशिला तैयार करना रहा। समापन अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी गिर्राज सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य केवल एनसीईआरटी की नई पाठ्यपुस्तकों से परिचित कराना नहीं, बल्कि शिक्षकों को प्रभावी एवं गतिविधि आधारित शिक्षण तकनीकों से जोड़ना है। उन्होंने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण के दौरान…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। जैंत थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक महिला का गला कटा शव उसके घर के ऊपरी कमरे में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। साक्ष्य संकलन के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान राजपाल की पत्नी विजय के रूप में हुई है। उसका शव ऊपरी कमरे में बिस्तर पर पड़ा मिला, जबकि कमरे में काफी मात्रा में खून फैला हुआ था। ग्रामीणों के अनुसार, घटना के समय घर के मुख्य दरवाजे…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। मुड़िया पूर्णिमा मेला-2026 के सुचारु संचालन एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने गोवर्धन स्थित लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के निरीक्षण भवन सभागार में स्थापित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम के माध्यम से संपूर्ण मेला क्षेत्र की गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए की गई सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए विभिन्न प्रमुख स्थलों पर मौजूद भीड़, श्रद्धालुओं की आवाजाही तथा यातायात व्यवस्था की निगरानी की। जिलाधिकारी ने कंट्रोल…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी श्री राधेबाबा गोलोकधाम पहुंचे, जहां उन्होंने महंत 1008 कन्हैया दास महाराज का पूजन-अर्चन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। गोलोकधाम पहुंचने पर पार्षद एवं कैबिनेट सदस्य राकेश भाटिया ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री अपने सुपुत्र दिव्यांश चौधरी एवं नाती पार्थ नारायण चौधरी के साथ गुरु पूजन में शामिल हुए। उन्होंने गुरु के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए आशीर्वाद लिया तथा साधु-संतों और गुरु भाइयों के साथ काफी समय व्यतीत कर आध्यात्मिक चर्चा में सहभागिता की। गुरु पूर्णिमा के…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। संस्कृति यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी द्वारा सेमिनार हॉल में “वन स्टूडेंट–वन आईपी मिशन: पेटेंट फाइलिंग से कमर्शियलाइज़ेशन तक” विषय को लेकर बौद्धिक संपदा अधिकार (इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट) पर एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम छात्रों, फैकल्टी सदस्यों और रिसर्च स्कॉलर्स के बीच इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी के प्रति जागरूकता, इनोवेशन और एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया था। संस्कृति विवि के प्रति कुलपति डॉ. रघुराम भट्ट के नेतृत्व में शुरू हुए इस कार्यक्रम में स्कूल आफ इंजीनियरिंग एंड इन्फार्मेशन टेक्नोलाजी के डीन डॉ. पंकज कुमार गोस्वामी ने अपने…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। कांवड़ यात्रा की ड्यूटी में तैनात किए जाने वाले पुलिसकर्मियों के संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिए गए बयान का ब्रज क्षेत्र के साधु-संतों ने स्वागत किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि कांवड़ यात्रा में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मी आध्यात्मिक प्रवृत्ति के, नशामुक्त तथा शाकाहारी होने चाहिए। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर प्रकरण के याचिकाकर्ता संत दिनेश फलाहारी महाराज ने मुख्यमंत्री के इस वक्तव्य का समर्थन करते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ सनातन धर्म की परंपराओं और श्रद्धालुओं की भावनाओं को भलीभांति समझते हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों में श्रद्धा, अनुशासन और आध्यात्मिक वातावरण बनाए…
मथुरा/वृंदावन/सीतापुर। धार्मिक नगरी वृंदावन में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। रमणरेती रोड स्थित आश्रम में आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सुरेशानंद परमहंस गुरुदेव का तिलक कर पुष्पमालाएं अर्पित कीं तथा दान-दक्षिणा समर्पित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर गुरुदेव ने भक्तों को आध्यात्मिक जीवन, गुरु-शिष्य परंपरा और सदाचार का संदेश दिया। कार्यक्रम के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दराज से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सीतापुर मिश्रिख निवासी पत्रकार राहुल मिश्रा ने…
•मॉडल यूनाइटेड नेशंस सम्मेलन में साझा कीं वैश्विक समस्याएं।•टीम ऑस्ट्रेलिया विजेता तथा टीम यूएसए रही उप-विजेता। रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। राजीव इंटरनेशनल स्कूल में छात्र-छात्राओं को किताबी ज्ञान देने के साथ ही उनकी छिपी प्रतिभा और कौशल को निखारने के पर्याप्त अवसर भी मुहैया कराए जाते है। इसी कड़ी में विद्यालय में मॉडल यूनाइटेड नेशंस (एमयूएन) का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों की भूमिका निभाते हुए अपने कूटनीतिक कौशल, प्रभावी संवाद और नेतृत्व क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। एमयूएन का शुभारम्भ मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर नवीन राठी, जीएलए यूनिवर्सिटी के प्रो. (डॉ.) व्यास मुनि तथा स्कूल…

