Author: P.K. Rastogi

पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

(अंतराष्ट्रीय बाघ दिवस विशेष – 29 जुलाई 2026) लेखक – डॉ. प्रितम भि. गेडाम। विचार मंथन: पृथ्वी पर मौजूद हर जीव अपनी अलग पहचान और भूमिका के साथ प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान देता हैं। खाद्य श्रृंखला की हर कड़ी आवश्यक है, क्योंकि किसी एक जीव का भी असंतुलन पूरे पारिस्थितिक तंत्र को प्रभावित कर सकता हैं। आज के समय में मनुष्य को छोड़कर सभी जीव प्रकृति की रक्षा में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। स्वच्छ हवा, साफ पानी और पर्याप्त भोजन सभी के जीवन के लिए जरूरी है, और ये तभी मिल सकते है जब पर्यावरण स्वस्थ…

Read More

•किसानों से खुलेआम वसूली, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल। बल्दीराय/सुल्तानपुर। धान की फसल के लिए सबसे महत्वपूर्ण समय में यूरिया उर्वरक की भारी किल्लत ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। क्षेत्र की साधन सहकारी समितियों पर यूरिया उपलब्ध न होने से किसान निजी खाद विक्रेताओं के भरोसे हैं, जहां उनसे सरकारी निर्धारित मूल्य से कहीं अधिक कीमत वसूलने के आरोप लग रहे हैं। किसानों का कहना है कि प्रशासन की निष्क्रियता का सीधा लाभ निजी दुकानदार उठा रहे हैं और अन्नदाता आर्थिक शोषण का शिकार हो रहा है। देखा जाय तो  नीम-कोटेड 50 किलोग्राम यूरिया का सरकारी खुदरा मूल्य…

Read More

•स्ट्रेचर पर मरीज और तीमारदारों की बेबसी, बरसते पानी में भीग रही मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाएं। सुल्तानपुर। मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्थाएं पूर्व प्राचार्य डां.सलिल के समय में भी ऐसे ही थी और मौजूदा प्राचार्य डां.प्रियांक वर्मा के वख्त में भी वही रवैया बना हुआ है।मंगलवार को दो बजे के लगभग तेज बारिश  हुई और घंटे भर के बाद जब बारिश रूकी तो मेडिकल कॉलेज में प्रवेश द्वार से लेकर चारो तरफ बस जैसे सारा सिस्टम ही रूक गया। एक तरफ तीमारदार स्ट्रेचर पर अपने मरीज को लेकर वार्डो में शिफ्ट करने के लिए बेचैन दिखे तो ऊपर से पूरे मेडिकल…

Read More

-धूमधाम से मना राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन का स्थापना दिवस। औरैया। दिबियापुर नगर के सैंटसाईंनाथ इंटर कालेज में मंगलवार को राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन उत्तर प्रदेश का 9 वां स्थापना दिवस प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडेय की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री लाखन सिंह राजपूत, विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा रहे। साथ ही मंचासीन अतिथियों में विशिष्ट आमन्त्रित अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख सरनाम सिंह शाक्य, मुख्य वक्ता राजेश कुमार अग्निहोत्री और सैंटसाईनाथ इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अवध मुरारी अग्रवाल कार्यक्रम व्यवस्थापक सम्मिलित रहे।‌ कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रधानाचार्य अरूण कुमार त्रिपाठी…

Read More

रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि। मीरजापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में जनपद के मा0 जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनके क्षेत्र की समस्याओं/फीडबैक/सुझाव, विकास कार्य श्रावण मास एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की गई। बैठक में मा0 विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, मड़िहान रमाषंकर सिंह पटेल, मझवा सुचिस्मिता मौर्य, छानबे रिंकी कोल, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौषिक, मुख्य विकास अधिकारी विषाल कुमार, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 विनोद कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अविनाष सिंह, मा0 राज्यभा सांसद अरूण सिंह के प्रतिनिधि धनंजय पाण्डेय, मा0 सदस्य विधान परिषद श्याम नरायण सिंह विनीत सिंह के प्रतिनिधि रवि दूबे, अपना दल एस से…

Read More

•अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से हुए थे घायल, यूनियन ने आश्रितों को आर्थिक सहायता व ईपीएफ लाभ दिलाने की उठाई मांग। रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। विकास खंड मथुरा की ग्राम पंचायत खामनी में तैनात ग्राम रोजगार सेवक बृज बिहारी शर्मा की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से परिजनों एवं ग्रामीणों में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार, थाना हाईवे क्षेत्र के ग्राम खामनी निवासी 32 वर्षीय बृज बिहारी शर्मा पुत्र स्वर्गीय रूपकिशोर ग्राम पंचायत खामनी में ग्राम रोजगार सेवक के पद पर कार्यरत थे। रविवार सुबह वह…

Read More

•गोवर्धन विधायक, जिलाधिकारी और वरिष्ठ अधिकारियों ने परिक्रमार्थियों का पुष्पवर्षा कर किया अभिनंदन। रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। मुड़िया पूर्णिमा मेले के अवसर पर गोवर्धन पहुंचे श्रद्धालुओं, पर्यटकों, दर्शनार्थियों एवं परिक्रमार्थियों का जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर गोवर्धन के विधायक मेघश्याम सिंह, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुरेश चंद्र रावत, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) डॉ. पंकज कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमरेश कुमार तथा अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) वेद प्रिय आर्य सहित अन्य अधिकारियों ने श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया।श्रद्धालुओं ने इस आत्मीय स्वागत पर प्रसन्नता व्यक्त की। प्रशासन…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। मुड़िया पूर्णिमा मेला-2026 की तैयारियों को लेकर अपर पुलिस महानिदेशक सुवेंद्र कुमार भगत, मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप, पुलिस उपमहानिरीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने गोवर्धन परिक्रमा मार्ग का पैदल निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं, पर्यटकों, दर्शनार्थियों एवं परिक्रमार्थियों की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, पेयजल, भंडारों, शौचालयों, बैरियर, बैरिकेडिंग, पार्किंग, वॉच टावर एवं प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक इंतजामों की समीक्षा की। अधिकारियों ने संबंधित विभागों के…

Read More

सहजनवा(गोरखपुर)। लगातार हो रही बारिश के कारण गीडा सेक्टर-26 के पास हाईवे से मगहर जाने वाले कसरवल रेलवे अंडरपास में जलभराव हो गया है। अंडरपास में पानी भर जाने से मार्ग पर आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो गया है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अंडरपास में पानी भरने के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहनों का आवागमन बंद होने की स्थिति बन गई है। ऐसे में मगहर और आसपास के गांवों के लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए बाईपास मार्ग का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे उन्हें करीब तीन से चार…

Read More

सहजनवा। तहसील क्षेत्र में सोमवार हुए बरसात के कारण घघसरा गाही बिजली घर चारों तरफ से पानी से घिर गया है।क्योंकि वहा जल निकासी की व्यवस्था नहीं है।पानी से हो सीलन के कारण बिजली सप्लाई में काफी दिक्कत हो रही है।बारिश के कारण चार घंटे बिजली गुल रही जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी हुई।अगर अब बरसात तेज हुई तो बिजली घर में जाने की संभावना है जिससे 105 गावों की बिजली गुल हो सकती है। घघसरा गाही स्थित बिजली घर के घघसरा,कैनाल,पाली व पटना फीडर से 115 गावों को आपूर्ति होती है। तीन दशक पहले बने बिजली घर पहले…

Read More