रिपोर्ट : मनोज अग्रहरि। मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी का पुतला दहन किए जाने के विरोध में पार्टी द्वारा जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुलिस अधीक्षक को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी व पुलिस उपाधीक्षक (नगर) को सौंपा गया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि विगत 28 जुलाई को स्थानीय संकटमोचन तिराहे पर अराजक तत्वों द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी का पुतला दहन किया गया, जो कि “जीवित व्यक्ति के पुतला दहन” के अंतर्गत कानूनन अपराध के साथ…
Author: P.K. Rastogi
“कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन और चक्का जाम करेंगे” : कांग्रेस नेता रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि। मीरजापुर।जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन कर भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं इंडिया गठबंधन के नेताओं का पुतला दहन करने के मामले में कार्रवाई की मांग की गई। कांग्रेस नेताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपते हुए संबंधित लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। धरने की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. शिवकुमार सिंह पटेल…
नई दिल्ली। संसद में शून्यकाल के दौरान उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद चौधरी तेजवीर सिंह ने देश तथा उत्तर प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में खेल मैदानों के संरक्षण और खेल अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने का गंभीर मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि राज्य सरकारों के सहयोग से पूरे देश में “एक विद्यालय–एक खेल मैदान” अभियान प्रारंभ किया जाए।’खेलो इंडिया’ और ‘फिट इंडिया’ के संकल्प को मिलेगी गतिसदन में अपनी बात रखते हुए सांसद तेजवीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘खेलो इंडिया’, ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ और ‘राष्ट्रीय…
•आरोपी के मोबाइल से आपत्तिजनक वीडियो मिलने का दावा, मेडिकल परीक्षण के बाद पुलिस कर रही जांच। रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा (गोवर्धन)। गोवर्धन थाना क्षेत्र में साधु वेशधारी एक व्यक्ति पर 13 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बालिका का चिकित्सीय परीक्षण कराते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र में एक साधु वेशधारी व्यक्ति पिछले लगभग तीन महीने से किराये के मकान में रह रहा था। आरोप…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। कांवड़ यात्रा को लेकर एआईएमआईएम (AIMIM) के प्रवक्ता शादाब चौहान के कथित बयान के बाद ब्रज क्षेत्र के संत समाज ने कड़ी आपत्ति जताई है। संतों ने बयान को धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताते हुए इसकी निंदा की और प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की। बताया गया है कि शादाब चौहान ने कांवड़ यात्रा के दौरान की जाने वाली प्रशासनिक व्यवस्थाओं, रूट डायवर्जन तथा यात्रा मार्ग पर मांस की दुकानों को बंद रखने जैसे निर्णयों पर सवाल उठाए। उन्होंने कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। राजकीय मुड़िया मेला गोवर्धन आज अपने पारंपरिक और आध्यात्मिक उल्लास के साथ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया है। मेले के दौरान देश-विदेश से आए लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए नागरिक सुरक्षा विभाग (सिविल डिफेंस) के स्वयंसेवकों ने पूरी मुस्तैदी, निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी सेवाएं प्रदान कीं। जिलाधिकारी एवं नियंत्रक नागरिक सुरक्षा विभाग के विशेष निर्देशों के तहत 23 से 30 जुलाई तक चलने वाले इस मेले में सिविल डिफेंस की विशेष ड्यूटी लगाई गई थी। मेला अवधि के दौरान उमड़ने वाली भारी भीड़ और…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ को लेकर दिए गए एक बयान के बाद धार्मिक और सामाजिक स्तर पर प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है। बताया गया है कि जमीयत उलेमा-ए-हिंद की मुंबई इकाई के अध्यक्ष मौलाना सिराज खान ने एक प्रस्तावित विधेयक का विरोध करते हुए कहा कि वह इस मुद्दे पर सर्वोच्च न्यायालय का रुख करेंगे। मौलाना के इस बयान पर ब्रज क्षेत्र के संत समाज ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण के याचिकाकर्ता संत दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा कि भारत में रहने वाले प्रत्येक नागरिक को देश…
मीरजापुर। कोतवाली कटरा पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं दुष्कर्म के मामले में नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, 23 जून 2026 को थाना कोतवाली कटरा में एक व्यक्ति ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है। शिकायत के आधार पर थाना कोतवाली कटरा में मुकदमा संख्या 192/2026 दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में अभियुक्त की…
•मुख्य चिकित्साधिकारी ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना। रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि। मीरजापुर। उ.प्र. राज्य एड्स नियन्त्रण सोसाइटी के तत्वाधान में गुरुवार को युवाओ में एच.आई.वी/एड्स के प्रति जनजागरूकता हेतु एक रेड रिबन मैराथन का आयोजन पी.ए.सी. गेट बरौधा से स्पोर्ट स्टेडियम भिस्कोरी (पहाड़ी) तक आयोजित की गयी। मैराथन का शुभारम्भ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 के.के. मिश्रा, जिला क्षय रोग अधिकारी डा० ए. के. ओझा और जिला खेल अधिकारी श्री धर्मवीर सिंह द्वारा संयुक्त रूप से हरी झण्डी दिखाकर किया गया। मैराथन में पुरूष वर्ग के विजेताओ मे सुभाष सोनकर प्रथम, विवेकपाल द्वितीय, नीरज तृतीय तथा संजय कुमार को सांत्वना पुरस्कार…
रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। मिश्रिख (सीतापुर)। मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र में महिलाओं और बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों की लगातार सामने आ रही घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों के बावजूद क्षेत्र में दो दिनों के भीतर छेड़छाड़ और एक मासूम बालिका के साथ कथित दुष्कर्म की घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस के अनुसार, 29 जुलाई की शाम को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बलियापुर में पांच वर्षीय बालिका के साथ कथित दुष्कर्म की घटना सामने आई। बताया गया कि बच्ची के माता-पिता किसी…

