Author: P.K. Rastogi

पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

•योग, प्राकृतिक चिकित्सा और समग्र स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में विद्यार्थियों को मिलेगा विशेषज्ञ बनने का अवसर केके मिश्रा संवाददाता। मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय ने योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में उच्च शिक्षा का दायरा बढ़ाते हुए अब स्कूल ऑफ योगा एंड नेचुरोपैथी में बैचलर ऑफ नेचुरोपैथी एंड योगिक साइंस (बीएनवाईएस) के साथ-साथ डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (एमडी) पाठ्यक्रम भी शुरू कर दिया है। इससे अब योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के स्नातक विद्यार्थी संस्कृति विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर स्तर की पढ़ाई कर विशेषज्ञ चिकित्सक बनने का अवसर प्राप्त कर सकेंगे। स्कूल ऑफ योगा एंड नेचुरोपैथी की विभागाध्यक्ष डॉ. तनुश्री ने बताया कि…

Read More

केके मिश्रा संवाददाता। संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार के कुशल दिशा-निर्देशन में ‘‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह’’ योजनान्तर्गत जनपद मुख्यालय स्थित ओम रिजॉर्ट एंड मैरिज लॉन सियरा सांथा, धनघटा रोड, संत कबीर नगर के परिसर में 51 जोड़ों का विवाह धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार सकुशल सम्पन्न कराया गया। सामूहिक विवाह में दाम्पत्य सूत्र में बधने वाले नवयुगलों को लैगिंक समानता की शपथ भी दिलाई गयी। आज संपन्न हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत जनपद के विकासखंड खलीलाबाद के 48 एवं नगर पालिका खलीलाबाद से 03 जोड़ों (जिसमें 01 अल्पसंख्यक वर्ग ) का विवाह सकुशल संपन्न कराया गया। इस सामूहिक विवाह…

Read More

प्रचार-प्रसार और समीक्षा बैठकें प्रभावित, रिक्त पदों की पूर्ति के लिए उठाए जाएंगे ठोस कदम” : वीरू साहनी केके मिश्रा संवाददाता। संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश मत्स्यजीवी सहकारी संघ लिमिटेड, लखनऊ के सभापति वीरू साहनी ने मत्स्य विभाग में कर्मचारियों की कमी पर चिंता जताते हुए कहा कि विभागीय संसाधनों की कमी के कारण मत्स्य पालकों और मछुआ समुदाय तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी प्रचार-प्रसार नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि जनपद में मिली कमियों से शासन को अवगत कराते हुए आवश्यक सुधार के लिए पत्र भेजा जाएगा। स्थानीय डाक बंगले में आयोजित “प्रेस से मिलिए” कार्यक्रम के…

Read More

•आर. कुमार की खास रिपोर्ट। प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ “एकजुट” के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) कार्यालय, प्रयागराज के प्रांगण में एक दिवसीय विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की और शासन-प्रशासन के उदासीन रवैये पर गहरा असंतोष व्यक्त किया। धरने को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश संरक्षक डॉ. हरि प्रकाश यादव ने कहा कि शिक्षकों की वाजिब मांगों और समस्याओं को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। यदि 25 प्रांतीय मांगों, 13 जिला स्तरीय सामूहिक समस्याओं तथा 21 व्यक्तिगत प्रकरणों का निस्तारण शीघ्र…

Read More

•संतकबीरनगर पुलिस की प्रभावी पैरवी रंग लाई, न्यायालय ने लगाया 1.20 लाख रुपये का अर्थदंड। केके मिश्रा संवाददाता। संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में संचालित “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के तहत संतकबीरनगर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। गैंगस्टर एक्ट के 22 वर्ष पुराने मामले में न्यायालय ने चार अभियुक्तों को दोषी करार देते हुए प्रत्येक को सात-सात वर्ष के सश्रम कारावास एवं कुल 1.20 लाख रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। यह मामला थाना कोतवाली खलीलाबाद में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 777/2004 से संबंधित है। प्रभावी विवेचना एवं अभियोजन पक्ष की सशक्त पैरवी के…

Read More

बस्ती। विकास भवन सभागार में उत्तर प्रदेश मत्स्यजीवी सहकारी संघ लि, लखनऊ के मा० सभापति वीरू साहनी की अध्यक्षता में मत्स्यजीवी सहकारी समितियों के सचिवों, अध्यक्षों एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य मत्स्यजीवी समुदाय के कल्याण, सहकारी समितियों को सुदृढ़ बनाना तथा मत्स्य पालन को अधिक लाभकारी एवं रोजगारपरक बनाने के लिए संवाद स्थापित करना था।     बैठक में मत्स्य पालन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। समिति के सचिवों एवं अध्यक्षों से आह्वान किया गया कि वे पात्र मत्स्य पालकों तक योजनाओं का लाभ…

Read More

•”केवल दंड बढ़ाने से समस्या का समाधान नहीं, पेपर लीक रोकने के लिए मजबूत तंत्र विकसित किया जाए” जनमत/मथुरा। पेपर लीक की घटनाओं को लेकर केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित सख्त दंडात्मक प्रावधानों पर प्रतिक्रिया देते हुए माता प्रसाद शर्मा ने कहा कि केवल सजा का प्रावधान बढ़ाने से समस्या का स्थायी समाधान संभव नहीं है। उनका कहना है कि सरकार को दंड के साथ-साथ पेपर लीक की घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी और व्यावहारिक व्यवस्था भी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में भी पेपर लीक के मामलों में सजा का प्रावधान किया गया था, लेकिन इसके…

Read More

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राज्य सूचना आयुक्त पदुम नारायण द्विवेदी शुक्रवार, 31 जुलाई को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम के तहत लंबित अपीलों एवं शिकायतों की समीक्षा करेंगे। बैठक में विभिन्न विभागों के जनसूचना अधिकारी (PIO) एवं प्रथम अपीलीय अधिकारी शामिल होंगे। समीक्षा के दौरान उत्तर प्रदेश सूचना आयोग में लंबित अपीलों और शिकायतों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की जाएगी तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। बैठक का उद्देश्य आरटीआई अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना तथा लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण की दिशा में आवश्यक कदम उठाना है।

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। बलदेव। उमस भरी गर्मी के कारण परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को स्कूल से घर लौटते समय भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में स्कूलों की छुट्टी दोपहर 2 बजे होती है, जो दिन का सबसे अधिक गर्म समय होता है। तेज धूप और उमस के कारण छोटे-छोटे बच्चों के चेहरे लाल पड़ जाते हैं तथा उन्हें अत्यधिक गर्मी झेलनी पड़ती है। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की समस्या भी बनी हुई है। कई विद्यालयों में नियमित बिजली न होने से पंखे नहीं चल पाते, जिससे बच्चों और शिक्षकों को उमस व गर्मी में…

Read More

•महेश चन्द्र शर्मा ‘गोल्डी भैया’ ने गांव-गांव पहुंचकर पार्टी की नीतियों का किया प्रचार। रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। जनपद के गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र-83 के ग्राम महमदपुर, खामनी तथा गोवर्धन कस्बे में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता महेश चन्द्र शर्मा उर्फ गोल्डी भैया ने व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, वरिष्ठजनों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। जनसंपर्क के दौरान महेश चन्द्र शर्मा ने समाजवादी पार्टी की नीतियों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा संगठन की विचारधारा पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी एवं जनसमस्याओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि…

Read More