रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि। मीरजापुर। पुलिस लाइन स्थित मां विंध्यवासिनी सभागार कक्ष में आयोजित समारोह में पुलिस विभाग से अधिवर्षता की आयु पूर्ण करने तथा ऐच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले पांच पुलिसकर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) आर.के. मीणा ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को पुष्पमाला पहनाकर, अंगवस्त्र एवं छाता भेंट किया तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल भावी जीवन की शुभकामनाएं दीं।समारोह में सेवानिवृत्त होने वालों में उपनिरीक्षक (ना.पु.) हरिद्वार मिश्र, लालमणि यादव, सुनील कुमार राय, ओम प्रकाश वर्मा तथा ऐच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले शिशिधर मिश्रा शामिल रहे।इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन सहित अन्य पुलिस…
Author: P.K. Rastogi
•30वीं वाहिनी पीएसी गोंडा ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का किया भ्रमण, राहत-बचाव व्यवस्था की सराहना बस्ती। संभावित बाढ़ की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को 30वीं वाहिनी पीएसी, गोंडा की बाढ़ राहत एवं बचाव टीम ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, बस्ती का भ्रमण कर आपदा प्रबंधन संबंधी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस दौरान जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आपदा विशेषज्ञ रंजीत रंजन ने पीएसी दल का स्वागत करते हुए जनपद की भौगोलिक स्थिति, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों, प्रमुख नदियों, संवेदनशील तटबंधों, संभावित जोखिम वाले…
•लोड बढ़ाकर नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग, ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से की शिकायत। रिपोर्ट: विजय नागपाल। बलदेव (मथुरा)। विकासखंड बलदेव के ग्राम श्रीनगर दघेंटा में कई दिनों से विद्युत ट्रांसफार्मर फुंका होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद बिजली विभाग अब तक ट्रांसफार्मर नहीं बदलवा सका है, जिससे पूरे गांव में बिजली आपूर्ति बाधित है। ग्रामीणों का कहना है कि भीषण गर्मी के बीच बिजली न होने से दैनिक जीवन प्रभावित हो गया है और छोटे बच्चों, बुजुर्गों तथा मरीजों को सबसे अधिक दिक्कत उठानी पड़…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। बलदेव। बीआरसी बलदेव पर चल रहे एफएलएन प्रशिक्षण के नए बैच का शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण में प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक और शिक्षामित्र उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान भाषा और गणित की बुनियादी दक्षताओं के विकास, गतिविधि आधारित शिक्षण, खेल-खेल में सीखने की प्रक्रिया तथा बच्चों में तार्किक और रचनात्मक सोच विकसित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के संदर्भदाता एआरपी गीता रावत, खुशबू श्रीवास्तव, शुभम आंनद, लोकेश शर्मा और लक्ष्मण पांडेय ने शिक्षकों को एफएलएन मिशन के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। सत्रों में नवीन शिक्षण तकनीकों, टीएलएम (शिक्षण-अधिगम सामग्री) के…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर अखिल भारत हिंदू महासभा भवन, नई दिल्ली में आयोजित भव्य एवं गरिमामय समारोह में देशभर से संत-महात्माओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और संगठन के पदाधिकारियों का समागम हुआ। आध्यात्मिक वातावरण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच संगठन ने कई महत्वपूर्ण दायित्वों की घोषणा भी की। इसी क्रम में मथुरा निवासी एवं अखिल भारत हिंदू महासभा के उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित संजय हरियाणा को संगठन के सनातन प्रकोष्ठ, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया। समारोह में दिल्ली विधानसभा के सचेतक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अभय वर्मा सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने…
•गोमाता की सेवा से हमारे संस्कार एवं संस्कृति की रक्षा होगी-मा0 उपाध्यक्ष। •मा0 उपाध्यक्ष, उ0प्र0 गो-सेवा आयोग द्वारा जनपद के प्रिंट/इलेक्ट्रानिक मीडिया बन्धुओं के साथ की गई प्रेस-वार्ता। केके मिश्रा संवाददाता। संत कबीर नगर। मा0 उपाध्यक्ष गो-सेवा आयोग, उ0प्र0 श्री महेश कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में गोवंश के संरक्षण, संवर्धन एवं अनुश्रवण मूल्यांकन समिति की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा जगदंबा लाल श्रीवास्तव व मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।बैठक में सर्वप्रथम जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा मा0 उपाध्यक्ष गोसेवा…
•जिला ग्रामोद्योग विभाग की जागरूकता कार्यशाला में 140 से अधिक लाभार्थियों ने लिया भाग। केके मिश्रा संवाददाता। संत कबीर नगर। उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड एवं जिला ग्रामोद्योग विभाग के तत्वावधान में विकास खंड खलीलाबाद स्थित पुरानी तहसील परिसर में माटीकला से जुड़े कारीगरों एवं स्वरोजगार के इच्छुक लोगों के लिए एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जनपद की विभिन्न तहसीलों एवं विकास खंडों से आए परंपरागत कुम्हारों और कारीगरों को माटीकला उद्योग से संबंधित सरकारी योजनाओं, तकनीकी प्रशिक्षण तथा बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही कुम्हारी…
•जिले की 3 विधानसभाओं के 18 मंडलों में भ्रमण करेगी कलश यात्रा रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा : शिरोमणि श्री गुरु संत रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर बनारस से प्रारंभ की गई कलश यात्रा बुधवार को मथुरा जनपद पहुंची। यहां कलश का पुष्प वर्षा, ढोल-नगाड़ों और “जय गुरु रविदास” के जयकारों के साथ भव्य स्वागत-सत्कार किया गया। जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने बताया कि यह कलश यात्रा मथुरा जिले की तीनों विधानसभाओं के प्रत्येक मंडल में निकाली जाएगी। जिले के कुल 18 मंडलों में यात्रा का भ्रमण कराया जाएगा। यात्रा के दौरान सभी प्रमुख धार्मिक,…
•भगवा और संत परंपरा का उपहास अस्वीकार्य : श्याम शर्मा रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। भारतीय जनता पार्टी महानगर मथुरा के मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने संसद परिसर में विपक्षी दलों द्वारा किए गए सांकेतिक प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतंत्र में विरोध दर्ज कराने का अधिकार सभी को है, किंतु धार्मिक प्रतीकों, संत परंपरा और भगवा के सम्मान को राजनीतिक मंच का विषय बनाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव का साधु वेश धारण करना तथा नाटक के एक दृश्य में दान पेटी लेकर भागने का अभिनय करना करोड़ों…
•दिनेश फलाहारी महाराज बोले- संत परंपरा का सम्मान बना रहना चाहिए रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। संसद परिसर में विपक्षी सांसदों द्वारा किए गए सांकेतिक प्रदर्शन और उसमें साधु वेश धारण किए जाने को लेकर ब्रज के कुछ संतों ने आपत्ति जताई है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर प्रकरण के याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि धार्मिक वेशभूषा का उपयोग राजनीतिक प्रदर्शन के लिए नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि साधु बनना केवल वेश धारण करने का विषय नहीं, बल्कि तप, त्याग और सनातन परंपरा के आदर्शों का पालन करने का विषय है। यदि कोई वास्तव…

