नई दिल्ली। पूर्णिया से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव का संसद परिसर में किया गया अनोखा प्रदर्शन अब उनके ही गले की फांस बन गया है। राम मंदिर निर्माण के चंदे में कथित गबन का विरोध जताने के लिए उन्होंने जो ‘नुक्कड़ नाटक’ किया, उसने एक बड़े सियासी और कानूनी विवाद को जन्म दे दिया है। प्रदर्शन के दौरान भगवान राम की तस्वीर के कथित अपमान और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली के जहांगीरपुरी थाने में पुलिस शिकायत दर्ज कराई गई है। इस पूरे ड्रामे के बाद अब लोकसभा सचिवालय भी…
Author: P.K. Rastogi
रिपोर्ट: अभिनव अग्रवाल। नजीबाबाद। क्षेत्र के गोविंद नगर कॉलोनी स्थित शिव मंदिर मे पवित्र श्रावण मास में संगीत मय नौ दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा, श्रावण मास के प्रथम सोमवार दिनांक 3 अगस्त 2026 से प्रारंभ होकर 11 अगस्त 2026 को संपन्न होगी। कथा का समय दोपहर 4:00 बजे से 7: 00 बजे तक रहेगा। यह जानकारी कथा वाचक पंडित भोला शंकर शास्त्री ने दी। कथा वाचक पंडित भोला शंकर शास्त्री ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में श्रावण मास में श्री शिव महापुराण कथा का श्रवण करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि श्रावण मास भगवान शिव…
•संघ ने बताया वर्षों के आंदोलन और प्रयासों का परिणाम मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के लंबे संघर्ष के बाद शासन ने वित्तविहीन शिक्षकों की सेवा नियमावली तैयार करने के लिए सात सदस्यीय समिति का गठन कर दिया है। संघ ने इसे वित्तविहीन शिक्षकों के वर्षों के संघर्ष और संगठन के सतत प्रयासों की ऐतिहासिक सफलता बताया है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष चेत नारायण सिंह ने बताया कि वित्तविहीन शिक्षकों की सेवा नियमावली बनाए जाने की मांग वर्ष 2010 से लगातार उठाई जा रही थी। इस संबंध में संगठन ने समय-समय पर शासन को ज्ञापन सौंपे, आंदोलन किए तथा…
मथुरा। विश्व ओआरएस (ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन) दिवस के अवसर पर शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में स्वास्थ्य विभाग द्वारा डायरिया से बचाव एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल इंडिया (पीएसआई इंडिया) एवं केनव्यू के सहयोग से आयोजित “डायरिया से डर नहीं” अभियान के तहत लोगों को डायरिया की रोकथाम और समय पर उपचार के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव यादव ने कहा कि डायरिया से घबराने की नहीं, बल्कि समय रहते सही उपचार अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि यदि किसी बच्चे को…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत जनपद के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं गैर सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक बनाने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत विद्यालय एवं ब्लॉक स्तर पर भाषण, जिंगल/कविता तथा चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर आयोजित इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सुरक्षित यातायात के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित करना है। प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राएं उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर सड़क सुरक्षा से जुड़े संदेशों…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। उत्तर प्रदेश के राज्य सूचना आयुक्त पदुम नारायण द्विवेदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को विभिन्न विभागों के जन सूचना अधिकारियों एवं प्रथम अपीलीय अधिकारियों के साथ सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम-2005 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग में लंबित अपीलों एवं शिकायतों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य सूचना आयुक्त ने बताया कि सूचना का अधिकार अधिनियम का उद्देश्य शासन-प्रशासन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि जन सूचना अधिकारी को प्राप्त आवेदन पर 30 दिनों के भीतर सूचना उपलब्ध कराना अनिवार्य है तथा समयसीमा का पालन हर हाल…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, जिम्मेदारी और लोकतांत्रिक मूल्यों के विकास के उद्देश्य से कंजौलीघाट स्थित प्रधान इंटरनेशनल स्कूल में छात्र कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों ने अपने दायित्वों का निष्ठा, ईमानदारी एवं निष्पक्षता के साथ निर्वहन करने की शपथ ली। समारोह के मुख्य अतिथि प्रधान ग्रुप ऑफ एजुकेशन के संस्थापक भिक्की सिंह प्रधान ने छात्र कैबिनेट के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शपथ दिलाते हुए कहा कि नेतृत्व केवल पद प्राप्त करने का नाम नहीं, बल्कि सेवा, अनुशासन और उत्तरदायित्व का निर्वहन करने का माध्यम है।…
• बच्चों के लिए जीवन रक्षक घोल है ओआरएस: डा. मनोज कुमार सिंह•डायरिया से बचाव में ओआरएस का घोल अत्यंत प्रभावी: ए.एम.एस मथुरा। विश्व ओआरएस सप्ताह को लेकर केएम अस्पताल के बाल रोग विभाग द्वारा एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बाल रोग विशेषज्ञों ने डिहाइड्रेशन और डायरिया (दस्त) के रोकथाम एवं ओआरएस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को महत्वपूर्ण टिप्स दिए। यह कार्यक्रम अस्पताल के एडिशनल मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. नमित गौतम के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ, जिसका शुभारंभ केएम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति किशन चौधरी ने किया तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता…
रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि। मीरजापुर भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रहरि के नेतृत्व में व्यापार मंडल की ओर से पुलिस अधीक्षक, मिर्जापुर को एक प्रार्थना-पत्र सौंपकर समाजवादी पार्टी, मिर्जापुर के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी के कथित सार्वजनिक बयान की जांच कराए जाने तथा आवश्यक होने पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई।प्रार्थना-पत्र में कहा गया है कि सोशल मीडिया एवं सार्वजनिक रूप से प्रसारित एक कथित बयान में व्यापारियों की दुकानों को लूट लिए जाने जैसी बात कही गई है। व्यापार मंडल का कहना है कि यदि जांच में यह बयान सही पाया जाता है, तो इससे…
•एक हेक्टेयर पर योगी सरकार दे रही 1.40 लाख रुपये का अनुदान। रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि मीरजापुर। प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने और पारंपरिक खेती के साथ-साथ बागवानी को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में एकीकृत बागवानी मिशन के तहत मीरजापुर जनपद में किसानों को खजूर की बागवानी के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस योजना के माध्यम से किसानों को खजूर के बाग लगाने के लिए प्रति हेक्टेयर 1 लाख 40 हजार रुपये का अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे किसानों की लागत कम होने के साथ उनकी आय बढ़ाने का…

