Author: P.K. Rastogi

पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

रिपोर्ट : विजय नागपाल। मथुरा। मथुरा जनपद के पत्रकारों ने सराहनीय पहल करते हुए दिवंगत पत्रकार के परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी। जिले के दो पत्रकार संगठनों उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन व वृंदावन प्रेस क्लब सहित कुल 68 पत्रकारों ने एकजुट होकर दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार अरूण ‘अनु’ के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी पत्नी को आर्थिक सहायता राशि के रूप में कुल 1,11,556.00 का डिमांड ड्राफ्ट सौंपा तथा उनके परिजनों को आश्वस्त किया कि भविष्य में जनपद के सभी पत्रकार उनके सुख दुख में हमेशा खड़े रहेंगे। इस अवसर पर दिवंगत पत्रकार अरुण अनु की…

Read More

•विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल के कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नशामुक्ति की शपथ ली, प्रधानमंत्री का डिजिटल संबोधन भी हुआ प्रसारित। मथुरा। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल मथुरा महानगर की ओर से ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत की आधारशिला’ अभियान के अंतर्गत केएम मेडिकल यूनिवर्सिटी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डिजिटल संबोधन भी प्रसारित किया गया, जिसे छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित अतिथियों ने सुना। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने विद्यार्थियों एवं चिकित्सकों को संबोधित करते हुए नशे के दुष्परिणामों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं से नशे…

Read More

•रिफाइनरी क्षेत्र में वारदात, सीसीटीवी का डीवीआर भी ले गए बदमाश; पुलिस जांच में जुटी। रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। रिफाइनरी सर्कल क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट नगर के समीप एनएच-2 दिल्ली हाईवे स्थित एक अंग्रेजी शराब के ठेके में चोरों ने पीछे की दीवार काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश ठेके से ₹54,020 की नकदी, शराब तथा अन्य सामान लेकर फरार हो गए। वारदात का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।जानकारी के अनुसार, 1 अगस्त की सुबह करीब 9 बजे आसपास के लोगों ने ठेके के मैनेजर को सूचना दी कि ठेके की पिछली दीवार टूटी हुई…

Read More

•कांवड़ मार्गों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा, पेयजल और यातायात प्रबंधन समय से पूरा करने के निर्देश। मथुरा। सावन माह में आयोजित होने वाली पवित्र कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था और श्रद्धा का महापर्व है तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय…

Read More

•प्रिया कुंज में भजन संध्या, विशाल भंडारा और राधारानी के दिव्य श्रृंगार के दर्शन कर भावविभोर हुए हजारों श्रद्धालु। रिपोर्ट: विजय नागपाल। बरसाना। श्रीजी की नगरी बरसाना में गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर प्रिया कुंड स्थित प्रिया कुंज शुक्रवार रात्रि भक्ति, श्रद्धा और रसभाव से सराबोर हो उठा। ब्रज के विरक्त संत विनोद बाबा महाराज के श्रीमुख से जैसे ही प्रसिद्ध पद “मेरो मन लग्यो बरसाने में, जहाँ बिराजे राधारानी…” गूंजा, पूरा पंडाल भक्तिरस में डूब गया। मासूम बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी श्रद्धालु राधारानी के जयकारों और हरिनाम संकीर्तन में झूम उठे। भजन संध्या के दौरान नंदभवन…

Read More

•मृत गाय हटाने की शिकायत पर दूसरे स्थान की तस्वीर अपलोड करने का आरोप, स्थानीय लोगों ने जांच और कार्रवाई की उठाई मांग। रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा/वृंदावन। मथुरा-वृंदावन नगर निगम की कार्यदायी संस्था नेचर ग्रीन पर शिकायतों के निस्तारण में गंभीर अनियमितता का आरोप लगा है। आरोप है कि राजपुर गुरुकुल क्षेत्र से संबंधित शिकायत का निस्तारण दर्शाने के लिए बांके बिहारी क्षेत्र की तस्वीर अपलोड कर अधिकारियों को गुमराह किया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, राजपुर स्थित गुरुकुल परिसर में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक मृत गाय फेंक दी गई थी। इसकी शिकायत शनिवार को नगर निगम से की…

Read More

केके मिश्रा संवाददाता। संतकबीर नगर। रविवार को गंगा देवी कपिलदेव तिवारी पी.जी. कॉलेज, भुजैनी में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर “नशामुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान” के अंतर्गत जागरूकता एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लेते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण और विकसित भारत के संकल्प को दोहराया। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रंगनाथ तिवारी ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं। यदि देश का युवा नशे से दूर रहकर जागरूक…

Read More

के के मिश्रा संवाददाता। संत कबीर नगर। भारत सरकार एवं उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार तथा माननीय प्रधानमंत्री जी के राष्ट्रव्यापी संकल्प के क्रम में राजकीय महिला महाविद्यालय खलीलाबाद, संत कबीर नगर में रविवार को”नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत-संकल्प अभियान” के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना, स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवनशैली के लिए प्रेरित करना तथा विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित…

Read More

•आगरा मंडल का पहला एनएबीएल मान्यता प्राप्त अस्पताल बना केएम हॉस्पिटल •अत्याधुनिक तकनीक, मजबूत क्यूएमएस और उत्कृष्ट टीमवर्क बनी सफलता की कुंजी मथुरा। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में ब्रज भूमि को एक ऐतिहासिक और गौरवशाली उपलब्धि हासिल हुई है। मथुरा स्थित केएम मेडिकल कॉलेज इंस्टीट्यूट ऑफ़ लेबोरेटरी साइंसेज (पाली डूंगरा, सौंख रोड) ने चिकित्सा प्रयोगशाला सेवाओं में एन.ए.बी.एल. मानकों का परचम लहराया है। संस्थान को राष्ट्रीय परीक्षण एवं अंशांकन प्रयोगशाला प्रत्यायन बोर्ड (एन.ए.बी.एल.) द्वारा प्रथम प्रयास में ही पूर्ण मान्यता प्राप्त हो गई है। इसके साथ ही केएम हॉस्पिटल आगरा मंडल का पहला एनएबीएल मान्यता प्राप्त अस्पताल बन गया है।…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। कोसीकलां। आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटवन चौकी के समीप शनिवार दोपहर हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा परिजनों को घटना की सूचना दे दी। जानकारी के अनुसार, हरियाणा के होडल क्षेत्र के गांव बांसवा निवासी रघुवीर (59 वर्ष) शनिवार दोपहर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक कोटवन चौकी के निकट टोल टैक्स से पहले एक ढाबे के पास पहुंची, तभी पीछे से तेज रफ्तार से आए चार पहिया वाहन ने उन्हें जोरदार…

Read More