रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। सीतापुर। सोमवार को जिला मौर्य कल्याण समिति सीतापुर के तत्वावधान में मुस्कान गेस्ट हाउस में मेधावी छात्र एवं छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लखनऊ से पधारे प्रसिद्ध न्यूरो सर्जन डॉ. परमात्मा मौर्य रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में आरएमपी डिग्री कॉलेज सीतापुर के असिस्टेंट प्रोफेसर दिनेश कुमार मौर्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला मौर्य कल्याण समिति के महासचिव दिनेश कुमार सिंह मौर्य ने किया। इस अवसर अध्यक्ष विष्णु कुमार मौर्य,…
Author: P.K. Rastogi
•कुदरहा ब्लॉक के शिक्षकों ने विदाई समारोह में जताया सम्मान और आत्मीयता। कुदरहा, बस्ती। न्याय पंचायत बानपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बानपुर परिसर में कुदरहा ब्लॉक के खण्ड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) सी.पी. गोंड के सेवानिवृत्ति पूर्व सम्मान में भव्य विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन न्याय पंचायत बानपुर के समस्त शिक्षकों द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षा विभाग से जुड़े लोग उपस्थित रहे। दीप प्रज्वलन के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी सी.पी. गोंड द्वारा दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुई। इससे पूर्व…
मथुरा। जिले के उभरते शूटर दिव्यांश कपरवान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर मथुरा का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित जिले के खेल प्रेमियों और शूटिंग रेंज में खुशी की लहर दौड़ गई है। जिला रायफल एसोसिएशन के शूटिंग कोच मनीष चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड रायफल एसोसिएशन की ओर से देहरादून स्थित त्रिशूल शूटिंग रेंज में द्वितीय प्री स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन 12 मई से 15 मई 2026 तक किया गया। प्रतियोगिता में कई राज्यों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के 25 मीटर पिस्टल जूनियर मेन…
•ठोस सोने की खुली बिक्री न करने की अपील, निर्मित जेवरों की बिक्री को बढ़ावा देने पर जोर। के.के. मिश्रा, संवाददाता। संत कबीर नगर। देशहित और आर्थिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सर्राफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों के साथ महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में सोने के आयात को कम करने, पारदर्शिता बढ़ाने तथा स्थानीय कारीगरों के रोजगार को सुरक्षित रखने पर विस्तार से चर्चा हुई। वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए लिया गया निर्णय जिलाधिकारी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री एवं…

