Author: P.K. Rastogi

पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

के के मिश्रा संवाददाता। संत कबीर नगर। भारत सरकार एवं उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार तथा माननीय प्रधानमंत्री जी के राष्ट्रव्यापी संकल्प के क्रम में राजकीय महिला महाविद्यालय खलीलाबाद, संत कबीर नगर में रविवार को”नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत-संकल्प अभियान” के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना, स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवनशैली के लिए प्रेरित करना तथा विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित…

Read More

•आगरा मंडल का पहला एनएबीएल मान्यता प्राप्त अस्पताल बना केएम हॉस्पिटल •अत्याधुनिक तकनीक, मजबूत क्यूएमएस और उत्कृष्ट टीमवर्क बनी सफलता की कुंजी मथुरा। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में ब्रज भूमि को एक ऐतिहासिक और गौरवशाली उपलब्धि हासिल हुई है। मथुरा स्थित केएम मेडिकल कॉलेज इंस्टीट्यूट ऑफ़ लेबोरेटरी साइंसेज (पाली डूंगरा, सौंख रोड) ने चिकित्सा प्रयोगशाला सेवाओं में एन.ए.बी.एल. मानकों का परचम लहराया है। संस्थान को राष्ट्रीय परीक्षण एवं अंशांकन प्रयोगशाला प्रत्यायन बोर्ड (एन.ए.बी.एल.) द्वारा प्रथम प्रयास में ही पूर्ण मान्यता प्राप्त हो गई है। इसके साथ ही केएम हॉस्पिटल आगरा मंडल का पहला एनएबीएल मान्यता प्राप्त अस्पताल बन गया है।…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। कोसीकलां। आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटवन चौकी के समीप शनिवार दोपहर हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा परिजनों को घटना की सूचना दे दी। जानकारी के अनुसार, हरियाणा के होडल क्षेत्र के गांव बांसवा निवासी रघुवीर (59 वर्ष) शनिवार दोपहर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक कोटवन चौकी के निकट टोल टैक्स से पहले एक ढाबे के पास पहुंची, तभी पीछे से तेज रफ्तार से आए चार पहिया वाहन ने उन्हें जोरदार…

Read More

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस टीम ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जूनियर इंजीनियर (जेई), एक सुपरवाइजर और उनके निजी सहयोगी को कथित तौर पर 7 लाख 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद एलडीए मुख्यालय में हड़कंप मच गया और विभागीय अधिकारियों में खलबली मच गई। जानकारी के अनुसार, विजिलेंस टीम ने गोमतीनगर स्थित एलडीए मुख्यालय के गेट के पास से जेई दिनेश कुमार वर्मा, सुपरवाइजर चंद्र प्रकाश तथा एक निजी व्यक्ति श्रवण कुमार को हिरासत में लिया। तीनों पर एक बिल्डर से निर्माण…

Read More

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राजभवन परिसर स्थित जन भवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न समसामयिक और प्रशासनिक विषयों पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निर्धारित कार्यक्रम के तहत जन भवन पहुंचे, जहां उन्होंने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात कर उनका अभिवादन किया। यह भेंट शिष्टाचार मुलाकात के रूप में हुई।सूत्रों के अनुसार बैठक के दौरान प्रदेश से जुड़े विभिन्न समसामयिक मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। हालांकि, राजभवन की ओर से बैठक के एजेंडे को लेकर कोई आधिकारिक…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। मुड़िया पूनो गुरु पूर्णिमा पर्व पर नगर निगम के नगर आयुक्त ओजस्वी राज के निर्देशन में निगम की कार्यदाई संस्था नेचर ग्रीन के परियोजना प्रबंधक अभिलाष सांगवान के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। परियोजना प्रबंधक अभिलाष सागवान ने बताया निगम क्षेत्र में लगभग अतिरिक्त 12 डोर टू डोर गाड़ी एक ट्रैक्टर लोडर व तीन ट्रैक्टर के माध्यम से कूड़े का निस्तारण निरंतर कराया गया। जिससे लोगों को गंदगी का सामना न करना पड़े। वहीं मेले में टीम के द्वारा श्रद्धालुओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया। ऑपरेशन प्रभारी अभिषेक बाजपेई ने बताया माल…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। कोसीकलां (मथुरा)। बठैन गेट स्थित नगला परसादी क्षेत्र में लंबे समय से सड़क पर जलभराव और कीचड़ की समस्या से परेशान स्थानीय व्यापारियों एवं नागरिकों ने मुख्यमंत्री को प्रार्थना-पत्र भेजकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि आंबेडकर पार्क के सामने स्थित उनकी दुकानों के बाहर लंबे समय से जलभराव और कीचड़ की स्थिति बनी हुई है। इससे ग्राहकों, राहगीरों, बुजुर्गों, बच्चों तथा दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को प्रतिदिन भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग फिसलकर घायल भी हो चुके हैं, जिससे हर समय दुर्घटना की…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। अखिल भारतीय मैथिल ब्राह्मण महासभा के अंतर्गत संचालित मैथिल ब्राह्मण महासभा, जनपद मथुरा की जिला कार्यकारिणी का चुनाव 5 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वर्तमान जिलाध्यक्ष श्यामलाल मिश्र ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया बुधवार, 5 अगस्त को प्रातः 11 बजे लटूर प्रधान फार्म हाउस, ट्रांसपोर्ट नगर, मथुरा में संपन्न होगी। उन्होंने कहा कि चुनाव महासभा के संविधान एवं निर्धारित परंपराओं के अनुरूप वरिष्ठजनों, गणमान्य नागरिकों और समाज के सम्मानित सदस्यों की उपस्थिति में निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया के…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पंडित यतेन्द्र मुकद्दम ने भाजपा सांसद कंगना रनौत द्वारा महिलाओं के प्रति दी गई कथित टिप्पणी को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इस बयान को देश की करोड़ों बेटियों बहनों और महिलाओं की गरिमा पर सीधा आघात बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है। जारी प्रेस नोट में कांग्रेस अध्यक्ष यतेन्द्र मुकद्दम ने कहा कि एक महिला सांसद द्वारा इस तरह की अमर्यादित और अपमानजनक भाषा का प्रयोग बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कंगना की पृष्ठभूमि पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह खुद लंबे समय तक फिल्म जगत से जुड़ी…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। कोसीकलां (मथुरा)। थाना कोसीकलां के बठेन गेट चौकी क्षेत्र अंतर्गत कोसी-बठेन मार्ग पर नगला प्रसादी के पास जर्जर सड़क और गहरे गड्ढे राहगीरों के लिए बड़ी परेशानी बन गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की बदहाल स्थिति के कारण यहां आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों की जान जोखिम में पड़ रही है। ग्रामीणों के अनुसार, सड़क की मरम्मत को लेकर कई बार ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। इससे क्षेत्र के लोगों…

Read More