•भारत रत्न, राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन जयंती माह का समापन। प्रयागराज। भारत रत्न, राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन की जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय युवा खत्री समाज (पंजी.) द्वारा प्रयागराज मे आयोजित करीब 90 स्कूलो के बच्चों के मध्य आयोजित जिला स्तरीय सम्मान एवं टंडन जयंती समारोह में मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति डॉ. गौतम चौधरी (उच्च न्यायालय, इलाहाबाद) ने अपने ओजस्वी संबोधन में हिंदी के सम्मान और भारतीय संस्कृति के संरक्षण का प्रभावशाली संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारत अनेक भाषाओं और बोलियों का देश है। हम सभी भाषाओं का समान आदर करते हैं, लेकिन हिंदी हमारी मातृभाषा है इसलिए उसका…
Author: P.K. Rastogi
•परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल, गांव में तनाव; आरोपियों की तलाश में दबिश। गोरखपुर। पिपराइच थाना क्षेत्र के बेला चौराहे पर शनिवार रात पुरानी रंजिश को लेकर हुए खूनी हमले में 9 वर्षीय बालक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि एक 15 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। परिजनों ने पुलिस पर पहले की शिकायत और घटना की सूचना के बावजूद समय पर प्रभावी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, माधोपुर निवासी राजू सिंह ने करीब एक माह…
गोरखपुर। खजनी तहसील क्षेत्र में लिंक एक्सप्रेस-वे पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में डीसीएम चालक और खलासी की मौत हो गई। तेज रफ्तार डीसीएम अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद हरनहीं अंडरपास को तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि इसकी तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। जानकारी के अनुसार, कानपुर के फतेहपुर से आ रही डीसीएम (यूपी-78 जेएन 4790) पर फॉर्च्यून कंपनी का माल लदा था। प्रारंभिक आशंका है कि चालक को सुबह के समय झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर से टकराने के बाद…
•महादेवा विधानसभा क्षेत्र में वंदन यात्रा, समरसता संकल्प अभियान शुरू बस्ती। रविवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में महादेवा विधानसभा क्षेत्र के महसो मण्डल के ग्राम पंचायत सोनूपार सें मिट्टी से भरे कलश के साथ वंदन यात्रा एवं समरसता संकल्प अभियान शुरू किया गया।कार्यक्रम के जिला संयोजक भाजपा के जिला महामंत्री और साऊंघाट के ब्लाक प्रमुख अभिषेक कुमार ने बताया कि वंदन यात्रा का सोनूपार, मदारीपुर, साहूपार, सूसीपार, भरोहियाजोत, टिकरिया आदि स्थानों पर लोगों ने भव्य स्वागत किया। यह यात्रा महादेवा विधानसभा क्षेत्रों के सभी मण्डलों तक जायेगी।भाजपा नेता अभिषेक कुमार ने…
•प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रसेन पाल बोले— सामाजिक न्याय के लिए एकजुटता और राजनीतिक भागीदारी जरूरी। बस्ती। जन अधिकार पार्टी की कार्यकर्ता बैठक रविवार को प्रेस क्लब सभागार में जिलाध्यक्ष आशीष मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों तथा पार्टी की भावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रसेन पाल ने कहा कि दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्गों की एकजुटता समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय और राजनीतिक भागीदारी तभी सुनिश्चित हो सकती है, जब सभी वर्ग संगठित होकर अपनी लोकतांत्रिक भूमिका निभाएं।…
•जन संवाद और सहमति से लागू हो कानून- रामजी पाण्डेय बस्ती। रविवार को राष्ट्रीय सवर्ण शक्ति मोर्चा द्वारा सल्टौआ विकास खण्ड क्षेत्र के उमरा दसिया में आयोजित जन जागृति चौपाल में बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, युवाओं के भविष्य तथा विभिन्न जनहित के मुद्दों पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। सभा में मोर्चा के अध्यक्ष रामजी पाण्डेय ने कहा कि यूजीसी से संबंधित जिन नए प्रावधानों का विरोध किया जा रहा है, उन्हें बिना व्यापक जनसंवाद और सहमति के लागू किया गया, जिससे छात्रों, अभिभावकों और समाज के एक बड़े वर्ग में असंतोष व्याप्त है। मुख्यवक्ता रामप्रताप सिंह…
बस्ती। मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के अण्डा गांव निवासी सफीउल्लाह पुत्र स्व. किताबुल्लाह ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर भूमि विवाद में उन्हें फर्जी मुकदमों में फंसाने का आरोप लगाया है। उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराते हुए घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित कराने तथा दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।शिकायती पत्र में कहा गया है कि गत 29 जुलाई 2026 की रात करीब 8 बजे गाटा संख्या 358 की भूमि पर कुछ लोग कथित रूप से रखा हुआ पतरा क्षतिग्रस्त कर रहे थे। सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची। सफीउल्लाह का कहना…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को विधान भवन, लखनऊ में विभिन्न आधुनिक एवं अत्याधुनिक सुविधाओं का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने विधान परिषद मण्डप के सौंदर्यीकरण कार्य, विधान भवन के भूतल पर स्थित नवीनीकृत कॉरिडोर, विधान सभा के नवनिर्मित पॉडकास्ट स्टूडियो तथा विधान परिषद की डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विधान भवन परिसर में किए गए विकास एवं आधुनिकीकरण कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक और डिजिटल संसाधनों का उपयोग लोकतांत्रिक संस्थाओं की कार्यक्षमता, पारदर्शिता और जनसुलभता को और अधिक मजबूत बनाएगा। विधान सभा में स्थापित नया पॉडकास्ट…
रिपोर्ट: अजमत अली। कुदरहा (बस्ती)। कलवारी थाना क्षेत्र के नगर पंचायत गायघाट स्थित पुलिस चौकी पर रविवार की शाम चेहल्लुम को लेकर शांति कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता उप जिलाधिकारी (एसडीएम) सदर हिमांशु गुप्ता ने की। बैठक में सभी वर्गों के सम्मानित नागरिकों ने भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सोमवार की रात 9 बजे से 12 बजे तक ताजियादार ताज़िये का जुलूस निकालेंगे। इसके बाद मंगलवार की शाम 4 बजे से 9 बजे तक जुलूस कर्बला पहुंचेगा, जहां शिन्नी-फ़ातिहा के बाद ताज़ियों को सुपुर्द-ए-खाक (दफन) किया जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए…
•मथुरा पुलिस ने 650 ग्राम सोना शत-प्रतिशत बरामद किया, मास्टरमाइंड समेत चार आरोपी दबोचे; कार, बाइक और मोबाइल भी जब्त। रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। थाना हाईवे पुलिस, स्वाट टीम और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में बस में सफर कर रहे एक कंपनी एजेंट से करीब 80 लाख रुपये मूल्य के 650 ग्राम सोने की चोरी का सफल खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के चार शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने चोरी गया पूरा सोना (650 ग्राम) बरामद करने के साथ ही घटना में प्रयुक्त कार, एक मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। वरिष्ठ पुलिस…

