•पप्पू यादव की प्रेस वार्ता में हंगामा, चप्पल फेंके जाने और मारपीट से मचा था बवाल। रिपोर्ट : विजय नागपाल। मथुरा। सांसद पप्पू यादव की एक प्रेस वार्ता के दौरान उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक युवक ने उनसे भगवान की मूर्ति को लेकर की गई उनकी कथित टिप्पणी पर सवाल पूछ लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सवाल पूछे जाने पर पप्पू यादव ने युवक से उसकी पहचान पूछी। इसी बीच कार्यक्रम स्थल पर चप्पल फेंके जाने की घटना हुई, जिससे अफरा-तफरी मच गई।हंगामे के दौरान पप्पू यादव के समर्थकों द्वारा दो युवकों के साथ मारपीट किए जाने का…
Author: P.K. Rastogi
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। युवा पत्रकार नीरज चौधरी के असामयिक निधन का समाचार सामने आते ही पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) मथुरा इकाई के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उपजा मथुरा की ओर से जारी शोक संदेश में कहा गया कि नीरज चौधरी का असमय निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। संगठन ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देने की कामना की। संगठन ने शोक संतप्त परिवार,…
•कॉरिजो एडुटेक प्रा.लि. में रुपये 6.5 लाख वार्षिक पैकेज पर चयनित। रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। राजीव एकेडमी फॉर टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, मथुरा के एमबीए बैच 2025–27 के तीन छात्रों ने करियर में ऊंची उड़ान भरकर संस्थान को गौरवान्वित किया है। मयंक मिश्रा, मनीष कौशिक एवं यश अग्रवाल ने अपनी बौद्धिक क्षमता और कार्यकुशलता से प्रतिष्ठित कम्पनी कॉरिजो एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड में बिजनेस ऑपरेशंस एग्जीक्यूटिव के पद पर सेवा का अवसर हासिल किया है। चयनित विद्यार्थियों को रुपये ₹6.5 लाख वार्षिक का पैकेज मिला है। इस उपलब्धि से संस्थान में हर्ष का माहौल है। उल्लेखनीय है कि यह तीनों विद्यार्थी एमबीए…
•जस्टिस फॉर चिल्ड्रन स्ट्रीट स्कूल की पहल, समाजसेवी सोनू अग्रवाल के सहयोग से बच्चों में बांटे वस्त्र व बिस्कुट। रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। मित्रता दिवस के अवसर पर जस्टिस फॉर चिल्ड्रन स्ट्रीट स्कूल निःशुल्क शिक्षा केंद्र, मथुरा द्वारा झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले अभावग्रस्त बच्चों के साथ स्नेह और अपनत्व के साथ मित्रता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों को नए वस्त्र एवं बिस्कुट वितरित किए गए।संस्था के संस्थापक सतीश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी श्री सोनू अग्रवाल के सहयोग से बच्चों को नए वस्त्र उपलब्ध कराए गए। इस दौरान बच्चों के लिए खेलकूद, संवाद और विभिन्न…
•जलाभिषेक कर भगवान शिव का लिया आशीर्वाद, श्रद्धालुओं की सुविधा, ट्रैफिक प्रबंधन और कानून व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश। केके मिश्रा संवाददाता। संत कबीर नगर। श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने पौराणिक बाबा तामेश्वरनाथ धाम शिव मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना की। दोनों अधिकारियों ने भगवान शिव का आशीर्वाद लेकर जनपदवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। पूजा-अर्चना के उपरांत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मेला परिसर का भ्रमण कर कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं के आवागमन, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, ट्रैफिक प्रबंधन तथा कांवड़ यात्रा से…
संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने सोमवार को सेमरियांवा विकासखंड के गो-आश्रय स्थल जिगिना तथा बेलहर कला विकासखंड के गो-आश्रय स्थल भगौसा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोवंशों के स्वास्थ्य, चारा, पानी, साफ-सफाई तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिगिना गो-आश्रय स्थल के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने 14 गोवंशों को गो-आश्रय स्थल शिवापार में स्थानांतरित किए जाने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को दिए। निरीक्षण में तीन गोवंश बीमार पाए गए, जिनका पशु चिकित्सक द्वारा उपचार कराया जा रहा है। गौशाला में तीन…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में वित्तीय वर्ष 2026-27 की छात्रवृत्ति योजनाओं को पारदर्शी, सुचारू और समयबद्ध तरीके से लागू करने के लिए मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर संबंधित विभागों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। बैठक में पात्र छात्र-छात्राओं तक समय पर छात्रवृत्ति पहुंचाने, ऑनलाइन प्रक्रिया को त्रुटिरहित बनाने और विभागीय समन्वय को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि सभी शिक्षण संस्थान समाज कल्याण विभाग द्वारा जारी समय-सारिणी का शत-प्रतिशत पालन करें। उन्होंने कहा कि सभी मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रमों, निर्धारित शुल्क, सीटों तथा अन्य आवश्यक जानकारियों का पोर्टल पर समयबद्ध और सही…
लखनऊ। हजरतगंज पुलिस ने फर्जी चेक के माध्यम से बैंक खाते से 2.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एक शातिर आरोपी को प्रयागराज से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी लंबे समय से की जा रही तलाश और न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के अनुपालन में की गई।पुलिस के अनुसार खदरा निवासी निदा खान ने 27 जनवरी 2025 को हजरतगंज थाने में तहरीर देकर बताया था कि 14 नवंबर 2024 को उनके बैंक खाते से फर्जी चेक के जरिए 2.50 लाख रुपये निकाल…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र (जनपद आजमगढ़) के दिवंगत विधायक आलमबदी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके निधन से प्रदेश ने एक अनुभवी राजनीतिज्ञ, लोकप्रिय जनप्रतिनिधि और समर्पित समाजसेवी को खो दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 23 जुलाई 2026 को 90 वर्ष से अधिक आयु में उनका निधन हुआ, जो पूरे प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका जन्म 16 मार्च 1936 को आजमगढ़ जनपद के बिंदवल गांव में हुआ था। मुख्यमंत्री ने कहा कि आलमबदी विधानसभा के…
-सांसद अवधेश प्रसाद के पुतला दहन की घटना को दलित समाज का बताया अपमान। अयोध्या। समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहाकि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी के मंदिर में चढ़ावे की चोरी होती है, तब संघ, विहिप और भाजपा के लोगों के मुँह से आवाज़ तक नहीं निकलती। जब भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने हनुमान जी महाराज, बजरंगबली को भाजपा का झंडा पकड़ाकर नचाया जाता है, तब आपकी भावना और सम्मान को ठेस नहीं पहुँचती। संघ, विहिप और भाजपा के लोगों को कोई तकलीफ़ नहीं होती। जब राम…

