रिपोर्ट : मनोज अग्रहरि। मीरजापुर/अहरौरा। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से संचालित कौशल विकास मिशन प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ बुधवार को चुनार विधानसभा क्षेत्र के सेमरा (भुडकुड़ा) स्थित एस.पी. एजुकेशनल स्कूल में किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक (मिर्जापुर/सोनभद्र) के अध्यक्ष जगदीश सिंह पटेल तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला महामंत्री हरिशंकर सिंह एवं भाजपा मंडल संयोजक सुरेश कुमार सिंह रहे। अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।मुख्य अतिथि जगदीश सिंह पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार के कौशल विकास मिशन से छात्र-छात्राओं और युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण मिल रहा…
Author: P.K. Rastogi
•बीईओ ने किया सिंगापट्टी सोख गोवर्धन स्कूल का निरीक्षण, रिपोर्ट हो रही तैयार, जर्जर हिस्सा ध्वस्त होगा। रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। प्राथमिक विद्यालय सिंगापट्टी सोख गोवर्धन का भवन कई महीनों से जर्जर था। शनिवार सुबह 4 बजे जर्जर भवन का एक हिस्सा टूट गया। गनीमत रही कि उस समय कक्षा खाली थी। सोमवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने खंड शिक्षा अधिकारी विनय प्रताप सिंह को निरीक्षण के लिए निर्देशित किया। बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने कहा,”बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है। जर्जर भवन में बच्चों को नहीं बैठाया जाए। खंड शिक्षा अधिकारी मौके पर जाकर निरीक्षण करें और…
•लालगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबोचा, पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में कार्रवाई। रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि मीरजापुर। थाना लालगंज पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार, 8 मई 2026 को थाना लालगंज में एक व्यक्ति ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग पुत्री को नामजद आरोपी बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत के आधार पर थाना लालगंज में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के…
रिपोर्ट : मनोज अग्रहरि। मीरजापुर। सोशल मीडिया पर थाना लालगंज के सामने सड़क पर रील बनाते हुए एक युवक का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच की गई, जिसमें वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान फिरोज पुत्र मंसूर अली, निवासी पतारकला, थाना लालगंज, जनपद मिर्जापुर के रूप में हुई। इसके बाद थाना लालगंज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से…
•सड़क, पेयजल, चिकित्सा, बिजली, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश, अधिकारियों को नियमित निरीक्षण के आदेश। रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। सावन माह में आयोजित होने वाली कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी विभागों को समयबद्ध तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि कांवड़…
मथुरा। श्री गुरु हरकिशन साहिब जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, राधा नगर की ओर से विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। प्रकाश पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर गुरबाणी का श्रवण करने की अपील की गई है। कमेटी के अनुसार, प्रकाश पर्व की तैयारियों के तहत 3 अगस्त (सोमवार) से प्रतिदिन शाम 4:15 बजे संत मुल्खराज जी की कुटिया में पाठ साहिब का आयोजन किया जा रहा है। इन धार्मिक कार्यक्रमों का समापन 7 अगस्त (शुक्रवार) को श्री गुरु हरकिशन साहिब जी के प्रकाश पर्व के मुख्य…
रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि। मीरजापुर/अदलहाट। अदलहाट क्षेत्र के खरकां के पास सोमवार को एक ब्लैक रंग की स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर जरगो कमांड नहर में जा घुसी। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और वाहन में सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बताया गया कि जरगो नदी से निकलने वाली यह नहर पटीहटा से होकर अदलहाट की ओर गंगा नहर में मिलती है। घटना के समय नहर में पानी का स्तर कम था, क्योंकि 3 अगस्त 2026 से नहर बंद की जानी थी। इसी कारण बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों ने संयुक्त प्रयास से स्कॉर्पियो को भी…
•घाटों, मंदिरों और प्रमुख मार्गों का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश। सीतापुर। लखनऊ परिक्षेत्र की आईजी किरन एस ने सोमवार को नैमिषारण्य तीर्थ का दौरा कर सावन मेले की सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले के दौरान मंदिरों, घाटों और प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रखी जाए तथा श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान आईजी किरन एस ने पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के साथ देवदेवेश्वर महादेव मंदिर एवं देवदेवेश्वर घाट का भ्रमण कर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा…
बिजनौर। सामाजिक कार्यकर्ता अरुण चौधरी ने जिले के युवाओं से सोशल मीडिया पर दिखावे और बदमाशी की प्रवृत्ति से दूर रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आज के समय में कुछ युवा सोशल मीडिया पर अलग पहचान बनाने की होड़ में गलत रास्ता अपना रहे हैं, जिससे न केवल उनका भविष्य प्रभावित हो सकता है बल्कि समाज में भी नकारात्मक संदेश जाता है। अरुण चौधरी ने कहा कि युवावस्था जीवन का महत्वपूर्ण दौर है और इस समय का सही उपयोग शिक्षा, कौशल विकास और करियर निर्माण में करना चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यक्ति की वास्तविक पहचान उसके अच्छे…
•जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, विभिन्न जनसमस्याओं को उठाया। रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। महंगाई, भ्रष्टाचार, किसानों को खाद की उपलब्धता, स्मार्ट मीटर और अन्य जनहित के मुद्दों को लेकर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महावन तहसील पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन से पहले कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता महावन स्थित पशु पेंठ पर एकत्रित हुए। इसके बाद सभी ने पैदल मार्च करते हुए तहसील पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया। इस अवसर पर…

