Author: P.K. Rastogi

पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि मीरजापुर। थाना को0कटरा, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 13.07.2026 को वादी राज कुमार सेठ पुत्र भरत लाल निवासी बड़ी माता की गली बसही बाजार थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर द्वारा अज्ञात के विरूद्ध वादी की सर्राफा व बर्तन की दुकान से चोरी के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी। उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0कटरा पर मु0अ0सं0-219/2026 धारा 303(ए) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। वोअपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए चोरी की घटना से सम्बन्धित सामान की बरामदगी व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी…

Read More

रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि। मीरजापुर। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने मंगलवार को 39वीं वाहिनी पीएसी परिसर में वाराणसी जोन की 29वीं अंतरजनपदीय एलार्म एफिसिएन्सी रेस/शूटिंग प्रतियोगिता-2026 का फीता काटकर शुभारंभ किया। यह चार दिवसीय प्रतियोगिता 4 अगस्त से 7 अगस्त 2026 तक आयोजित की जाएगी। उद्घाटन के बाद पुलिस अधीक्षक ने सभी जनपदों के टीम कमांडरों से परिचय प्राप्त किया और प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन एवं निष्पक्षता बनाए रखने की शपथ भी दिलाई। प्रतियोगिता में वाराणसी जोन के मीरजापुर, भदोही, बलिया, आजमगढ़, गाजीपुर, चंदौली और जौनपुर सहित कुल सात…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। शहर में करोड़ों रुपये की लागत से कराए गए सड़क चौड़ीकरण एवं नाला निर्माण कार्य के बावजूद जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मामूली बारिश में ही कई क्षेत्रों में जलभराव होने से लोगों में नगर निगम और विकास प्राधिकरण की कार्यशैली को लेकर नाराजगी है। मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना के तहत हाईवे स्थित होटल गोवर्धन पैलेस से धौलीप्याऊ रेलवे फाटक तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य कराया गया। इस परियोजना के अंतर्गत सड़क के दोनों ओर नालों का निर्माण भी हुआ, लेकिन स्थानीय…

Read More

•अनुशासन ही महान नेतृत्व की जननी है: किशन चौधरी •श्री जी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर में छात्र संसद का शपथ ग्रहण एवं आचार्य प्रतिभा सम्मान समारोह भव्यता के साथ संपन्न रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर में छात्र संसद के नवनिर्वाचित छात्र-नेताओं का शपथ ग्रहण समारोह तथा राष्ट्र निर्माता आचार्यों व मेधावी विद्यार्थियों का अभूतपूर्व प्रतिभा सम्मान समारोह अत्यंत दिव्य, भव्य और अलौकिक वातावरण में संपन्न हुआ। पूरा विद्यालय परिसर ऊर्जा, राष्ट्रभक्ति और गौरवमयी तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रभक्ति और कुशल नेतृत्व के प्रतीक, जिला पंचायत अध्यक्ष (मथुरा)…

Read More

केके मिश्रा, संवाददाता। संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने मंगलवार को विकासखंड पौली की ग्राम सभा बगही स्थित कृषि विज्ञान केंद्र परिसर एवं उद्यान विभाग के अंतर्गत स्थापित हाईटेक नर्सरी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में संचालित गतिविधियों की जानकारी ली और अधिकारियों को हाईटेक नर्सरी के लाभों का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक किसानों को इससे जोड़ने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कृषि विज्ञान केंद्र के संपूर्ण परिसर का भ्रमण किया तथा उपस्थित वैज्ञानिकों से उनके कार्यों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने केंद्र पर बाजरे के ट्रायल का भी अवलोकन किया।…

Read More

•टीम फॉर्मल सोसाइटी को पीछे छोड़ टीम बैट सिग्नल बनी विजेता। रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। राजीव इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा 11 और 12 के छात्र-छात्राओं के बीच हुई हैकाथॉन प्रतियोगिता में नवाचार, तकनीकी कौशल और सहयोग की भावना का अनूठा संगम देखने को मिला। 16 टीमों के बीच हुई इस प्रतियोगिता में हर टीम के छात्र-छात्राओं ने कोडिंग प्रोग्रामों के माध्यम से अपने आइडियाज को कार्यशील तकनीकी मॉडल में बदलने की बेहतर कोशिश की। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर अतिथियों ने टीम बैट सिग्नल को विनर, टीम फॉर्मल सोसाइटी को रनर अप तथा टीम सेफ सर्कल को सेकंड रनर अप…

Read More

मीरजापुर। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना संतनगर पुलिस ने 500 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 3 अगस्त 2026 को उपनिरीक्षक जियालाल यादव अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना संतनगर क्षेत्र के ग्राम नोवढ़िया में छापेमारी कर महेश यादव पुत्र सुरेश यादव, निवासी बहरछठ, थाना संतनगर, जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के…

Read More

मयंक कुमार त्रिपाठी सवाददाता औरैया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मंगलवार को जिले में आटा मिलों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान दो आटा मिलों से कुल 1021 किलोग्राम गेहूं का आटा सीज किया गया और दो नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। निरीक्षण में लेबलिंग, पैकेजिंग और स्वच्छता संबंधी मानकों में कमियां मिलने पर संबंधित कारोबारियों को सुधार नोटिस भी जारी किए गए हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय कुमार श्रीवास्तव एवं अनिल कुमार संखवार के नेतृत्व में टीम ने सबसे पहले मिनी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक आटा मिल का निरीक्षण किया। यहां से…

Read More

मयंक कुमार त्रिपाठी, संवाददाता। औरैया। सहायल थाना पुलिस ने अंतरजनपदीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे और निशानदेही पर चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। बरामद बाइकों में फिरोजाबाद, आगरा और एटा से चोरी हुई मोटरसाइकिलें भी शामिल हैं।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत सहायल थाना पुलिस मंगलवार को थुलपिया चौराहे के पास संदिग्ध वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम भैंसोडी की ओर से आ रहे दो युवकों को अलग-अलग मोटरसाइकिलों सहित घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। जांच…

Read More

-हर घर तिरंगा अभियान एक जन आंदोलन बनेगा _आनंद सिंह। -बीजेपी कार्यालय पर हुई हर घर तिरंगा अभियान की जिला कार्यशाला। मयंक कुमार त्रिपाठी संवाददाता। औरैया। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर हर घर तिरंगा अभियान की जिला कार्यशाला हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने की। कार्यशाला में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिले के प्रभारी आनंद सिंह जी ने संबोधित करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन का अभियान बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि 10 से 14 अगस्त तक हर कार्यकर्ता अधिक से अधिक घरों, प्रतिष्ठानों, सार्वजनिक स्थलों पर राष्ट्रध्वज फहराना सुनिश्चित…

Read More