Author: P.K. Rastogi

पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

अलीगढ़ से सौरभ पाठक की रिपोर्ट। अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय में अडानी सीमेंट फ्यूचरएक्स के तहत विद्यार्थियों के लिए सीईओ इंटरेक्शन विद स्टूडेंट्स कार्यक्रम का आयोजन हुआ। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उद्योग जगत के नेतृत्व, कार्यस्थल की चुनौतियों, व्यक्तिगत विकास और भविष्य की संभावनाओं से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं को समझा। कार्यक्रम का मुख्य विषय “स्ट्रेंथ एंड ट्रस्ट: ए रोडमैप टू सक्सीड इन प्रोफेशनल एंड पर्सनल लाइफ” रहा।अडानी सीमेंट के सीईओ विनोद बहेती ने संवाद के दौरान विद्यार्थियों को पेशेवर एवं व्यक्तिगत जीवन में सफलता के लिए मजबूत मूल्यों, विश्वास, नेतृत्व क्षमता, सकारात्मक सोच…

Read More

•स्मार्ट क्लास से बच्चों को मिलेगा तकनीकी ज्ञान – खंड विकास अधिकारी रिपोर्ट : विजय नागपाल। बलदेव (मथुरा)। विकासखंड बलदेव के प्राथमिक विद्यालय बलरामपुर में आधुनिक शिक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया गया। खंड विकास अधिकारी नेहा रावत ने फीता काटकर स्मार्ट टीवी आधारित कक्षा का उद्घाटन किया। इसके साथ ही विद्यालय के छात्र-छात्राएं अब डिजिटल माध्यम से अध्ययन कर सकेंगे और तकनीक आधारित शिक्षा का लाभ प्राप्त करेंगे। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी ने विद्यालय का निरीक्षण कर बच्चों से संवाद किया तथा उनकी शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा…

Read More

-फिजियोथेरेपी विभाग की डा. अन्नपूर्णा और डा. नेहा रानी ने तैयार किया एआई-आधारित ओरल रिहैबिलिटेशन प्रोटोकॉल। अलीगढ़। स्वास्थ्य सेवाओं में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का प्रभाव अब फिजियोथेरेपी और पुनर्वास विज्ञान में भी स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। इसी दिशा में मंगलायतन विश्वविद्यालय के फिजियोथेरेपी विभाग के शोधकर्ताओं ने एक बड़ी शैक्षणिक उपलब्धि हासिल की है। विश्वविद्यालय की शोधकर्ता डा. अन्नपूर्णा और डा. नेहा रानी द्वारा विकसित एक अभिनव एआई-आधारित पुनर्वास प्रणाली के लिए भारतीय पेटेंट आवेदन दाखिल किया गया है।शोधकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत इस पेटेंट का शीर्षक “एन एआई-असिस्टेड टीएमजे-स्पेसिफिक योग-बेस्ड ओरल रिहैबिलिटेशन एंड हाइजीन प्रोटोकॉल इंप्लीमेंटेड थ्रू…

Read More

सीतापुर। जनपद हरदोई की सांडी विधानसभा क्षेत्र में स्वर्गीय कुबेर लाल की पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जाते समय मिश्रिख संसदीय क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर जनप्रतिनिधि का स्थानीय नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान बालामऊ विधानसभा क्षेत्र के प्रतापनगर चौराहे पर भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इसके बाद सांडी विधानसभा क्षेत्र के नयागांव देवरिया, कुईया चौराहा, मढ़िया तिराहा, शुक्लापुर, बांधा चौराहा, निरंजन पुरवा तथा मंगलगिरि आश्रम सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं के साथ आत्मीय स्वागत किया।…

Read More

रिपोर्ट: अभिनव अग्रवाल। नजीबाबाद। नगर की गोविंद नगर कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में आयोजित नौ दिवसीय संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा के तीसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति रही। कथा स्थल पर पूरे समय भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना रहा।कथावाचक पंडित भोले शंकर शास्त्री ने माता पार्वती की कठोर तपस्या एवं भगवान शिव से उनके दिव्य विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन करते हुए कहा कि भगवान शिव को प्राप्त करने के लिए माता पार्वती ने घोर तपस्या की थी। यह प्रसंग मानव जीवन में समर्पण, साधना और संयम के महत्व को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि ईश्वर की कृपा…

Read More

रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि। मीरजापुर। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पड़री पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर इनामी, गैंगस्टर, जिलाबदर, वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में 5 अगस्त 2026 को उपनिरीक्षक श्यामजीत यादव, चौकी प्रभारी पैड़ापुर ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए मु.अ.सं. 79/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त चन्द्रमणी पाण्डेय उर्फ डब्लू पाण्डेय, पुत्र स्व. देवीशंकर पाण्डेय, निवासी ग्राम भटेवरा कलना,…

Read More

रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि। मीरजापुर। थाना कछवां पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने एवं दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, 14 जुलाई 2026 को थाना कछवां में एक महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग बेटी को नामजद आरोपी बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत के आधार पर थाना कछवां में मु.अ.सं. 157/2026 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने अपर पुलिस अधीक्षक (नगर)…

Read More

रिपोर्ट : मनोज अग्रहरि। मीरजापुर। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में अपराध एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना लालगंज पुलिस ने एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 5 अगस्त 2026 को उपनिरीक्षक चन्द्रधर द्विवेदी अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम बल्हिया कलां में कार्रवाई करते हुए आदर्श जायसवाल पुत्र संतोष जायसवाल, निवासी कस्बा लालगंज, थाना लालगंज, जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया…

Read More

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण के पिता एवं सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता हरिकिशन मित्तल का निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके आवास पहुंचे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी। हरिकिशन मित्तल मूल रूप से मेरठ के जत्तीवाड़ा क्षेत्र के निवासी थे। उनका जन्म और प्रारंभिक शिक्षा-दीक्षा मेरठ में ही हुई थी। बाद में वह लखनऊ आकर बस गए और आशियाना क्षेत्र स्थित अपने आवास पर रह रहे थे। उन्होंने सिंचाई विभाग में मुख्य अभियंता के पद पर लंबे समय…

Read More

मुरादाबाद। सहकारी संघ सुल्तानपुर दोस्त (ठाकुरद्वारा) की पूर्व अध्यक्षा एवं वरिष्ठ भाजपा नेत्री विजयलक्ष्मी शर्मा ने उत्तर प्रदेश सरकार के वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम अनुपूरक बजट का स्वागत करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा और कल्याण की दिशा में सर्वसमावेशी एवं सराहनीय बजट बताया है। उन्होंने कहा कि 60 वर्ष या उससे अधिक आयु की वरिष्ठ महिलाओं को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) की बसों में निशुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान सरकार की संवेदनशील सोच को दर्शाता है। इससे प्रदेश की लाखों वरिष्ठ महिलाओं को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा।…

Read More