रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। नन्दबाबा दुग्ध मिशन के तहत राजीव भवन सभागार में जिला स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मथुरा दुग्ध संघ के सभापति चौधरी रणवीर सिंह, परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण अरुण कुमार उपाध्याय तथा मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. नरेन्द्र नारायण शुक्ला ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में दुग्ध निरीक्षक अनिल कुमार गुप्ता ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर किसानों एवं पशुपालकों को नन्दबाबा दुग्ध मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इनमें मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ संवर्धन योजना, मिनी…
Author: P.K. Rastogi
रिपोर्ट : राहुल मिश्रा। मिश्रिख (सीतापुर)। विकासखंड मिश्रिख की ग्राम पंचायत भिखानापुर में विभिन्न विकास कार्यों को गति मिलने से ग्रामीणों में संतोष का माहौल है। ग्राम प्रधान भोला त्रिपाठी ने बताया कि पंचायत में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए कई विकास कार्य कराए गए हैं। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत में शौचालय, सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन, सड़क एवं खड़ंजा निर्माण सहित अन्य आवश्यक कार्य कराए गए हैं। इसके अलावा गांव में नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रधान भोला त्रिपाठी ने कहा कि जनता ने उन पर विश्वास…
•हिंदू पक्षकार महेंद्र प्रताप के दिशा-निर्देश पर नंदगांव में चला जनजागरण अभियान। •घर-घर कराए हस्ताक्षर, मंदिर तोड़े जाने संबंधी साक्ष्यों का साहित्य वितरित। रिपोर्ट: विजय नागपाल। नंदगांव (मथुरा)। ब्रज के प्रमुख तीर्थ नंदगांव स्थित श्री नंदबाबा मंदिर परिसर से गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति को लेकर व्यापक जनजागरण अभियान चलाया गया। हिंदू पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट के दिशा-निर्देश में आयोजित इस अभियान के तहत मंदिर दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीणों को भी श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण, न्यायालय में चल रही कानूनी प्रक्रिया तथा ऐतिहासिक साक्ष्यों की जानकारी दी गई। अभियान के दौरान घर-घर संपर्क कर…
•छात्र-छात्राओं ने रंगोली, पोस्टर और नुक्कड़ नाटक से दिया स्तनपान का संदेश•शिशु के लिए मां का दूध सम्पूर्ण आहारः कुलपति डॉ. मनेष लाहौरी•बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है मां का दूधः डीन डॉ. आर.के. अशोका। रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। केडी विश्वविद्यालय के चिकित्सा शिक्षा संस्थान के.डी. मेडिकल कॉलेज-हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेण्टर के छात्र-छात्राओं ने रंगोली, पोस्टर तथा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिलाओं एवं तीमरदारों को स्तनपान के महत्व की जानकारी दी। स्तनपान सप्ताह के समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनेष लाहौरी, कुलसचिव डॉ. विकास कुमार अग्रवाल, कॉलेज के डीन और प्राचार्य डॉ. आर.के. अशोका, चिकित्सा…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। कांवड़ यात्रियों को लेकर एक मौलाना की कथित टिप्पणी पर ब्रजभूमि के संतों और सनातन संगठनों में नाराजगी देखने को मिल रही है। संतों ने बयान की निंदा करते हुए संबंधित मौलाना के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा कि मौलाना ने अपने बयान में कथित रूप से कहा है कि जो लोग कांवड़ यात्रा के दौरान शराब, भांग, स्मैक या गांजा का सेवन करते हैं, लूटपाट करते हैं अथवा पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करते हैं, वे शिवभक्त नहीं बल्कि “आतंकवादी” हैं। इस टिप्पणी…
रिपोर्ट: संजय त्रिपाठी। सिद्धार्थनगर। विधानसभा क्षेत्र 305 इटवा के नगर पंचायत बिस्कोहर के वार्ड संख्या-09 श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर (हरिबंधनपुर/कोहडौरा) में आयोजित जनचौपाल एवं काली माता स्थान तथा पोखरे के सुंदरीकरण कार्य के उद्घाटन समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने फीता काटकर सुंदरीकरण कार्य का उद्घाटन किया तथा जनचौपाल के माध्यम से क्षेत्रवासियों से संवाद स्थापित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार ने विकास और जनकल्याण को…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को विधान भवन, लखनऊ में मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए विधानसभा की कार्यवाही, प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं और समसामयिक मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनहित, सुशासन और विकास के एजेंडे पर पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है तथा विधानसभा के माध्यम से जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा कराई जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास, बेहतर कानून-व्यवस्था, निवेश, रोजगार, किसानों के हित और गरीब कल्याण की योजनाओं को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि…
झांसी। पूर्व सांसद और माफिया अतीक अहमद के परिवार से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की गुरुवार को झांसी में एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि जिस हुंडई क्रेटा कार में वह सवार था, उसके परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा झांसी-कानपुर हाईवे पर हुआ, जहां तेज रफ्तार क्रेटा अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने सीमेंट के डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह…
रिपोर्ट : विजय नागपाल। बलदेव। विकासखंड बलदेव के सभागार कक्ष में समग्र शिक्षा (समेकित शिक्षा) समावेशी शिक्षा के अंतर्गत 06 वर्ष से 14 वर्ष तक के दिव्यांग बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत करने हेतु बेसिक शिक्षा विभाग और मेडिकल बोर्ड के सहयोग से मेडिकल असेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मेडिकल बोर्ड के वरिष्ठ डाक्टर लाल सिंह जी द्वारा मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। उक्त कार्यक्रम/कैम्प में परिषदीय विद्यालयों में पंजीकृत/नामांकित कुल 47 दिव्यांग बच्चों (विभिन्न प्रकार की दिव्यांगता से ग्रसित) द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रतिभागी 47 दिव्यांग बच्चों में से…
लखनऊ। बलिया के रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का बुधवार देर शाम निधन हो गया। दिल्ली में इलाज के दौरान उन्होंने आखिरी सांस ली। वे लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन पर राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर है। बसपा सुप्रीमो मायावती, सीएम योगी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई नेताओं ने दुख जताया है। उमाशंकर के पार्थिव शरीर को गुरुवार सुबह लखनऊ आवास पर लाया गया। अंतिम दर्शन के लिए कई बड़े नेता और समर्थक उनके आवास पर पहुंच रहे हैं। बलिया में उनके पैतृक गांव में आज ही अंतिम संस्कार भी…

