Author: P.K. Rastogi

पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के युवाओं के समग्र विकास के लिए एकीकृत युवा नीति तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह नीति युवाओं की बदलती अपेक्षाओं, आकांक्षाओं और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप बनाई जाएगी। इसके साथ ही युवाओं से जुड़ी योजनाओं की सतत निगरानी, मूल्यांकन और सुझाव देने के लिए विशेषज्ञों की सहभागिता वाला स्वतंत्र राज्य युवा आयोग गठित करने की संभावनाओं पर भी विचार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में कहा कि युवा नीति तैयार करने से पहले 16 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं की…

Read More

रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि मीरजापुर। जीडी बिनानी पीजी कॉलेज, मिर्जापुर में गुरुवार को नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के स्वागत एवं मार्गदर्शन के उद्देश्य से दीक्षा आरंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अशोक कुमार सिंह ने की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य ने विद्यार्थियों को अनुशासित रहकर नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित होने तथा संयमित एवं सदाचारपूर्ण जीवनशैली अपनाकर शिक्षा अर्जित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय जीवन व्यक्तित्व निर्माण का महत्वपूर्ण चरण है, जिसका सदुपयोग कर छात्र-छात्राएं अपने उज्ज्वल भविष्य की नींव रख सकते हैं। कार्यक्रम की संयोजिका प्रो. आत्रेयी आद्या चटर्जी…

Read More

•दिबियापुर क्षेत्र के जमौली का निवासी था शाहिद मोहित कुमार मयंक कुमार त्रिपाठी, संवाददाता। औरैया। सियाचीन ग्लेशियर में ऑपरेशन मेघदूत के दौरान कर्तव्य पालन करते हुए शहीद हुए जनपद के ग्राम जमौली (पोस्ट कंचौसी) निवासी सिपाही मोहित कुमार की माता ज्ञानवती को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से 50 लाख रुपये की अनुग्रह आर्थिक सहायता का स्वीकृति पत्र जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय में प्रदान किया।जिलाधिकारी ने बताया कि स्वीकृत धनराशि भारतीय स्टेट बैंक की ककोर शाखा के माध्यम से आरटीजीएस द्वारा ज्ञानवती के बैंक खाते में भेज दी गई है। इस अवसर पर जिलाधिकारी बृजेश कुमार…

Read More

मयंक कुमार त्रिपाठी, संवाददाता। औरैया। आधार कार्ड बनवाने और उसमें संशोधन कराने के लिए अब औरैया के लोगों को अलग-अलग केंद्रों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने जनपद का पहला आधुनिक आधार सेवा केंद्र शुरू कर दिया है। यह केंद्र तिलक नगर (दक्षिण) स्थित इटावा बाईपास रोड, खानपुर चौराहा के पास संचालित किया जा रहा है।केंद्र प्रभारी ने बताया कि यहां प्रतिदिन 250 से 300 लोगों के आधार नामांकन और अपडेट से जुड़े कार्य किए जा सकेंगे। केंद्र को पासपोर्ट सेवा केंद्र की तर्ज पर विकसित किया गया है, जहां प्रशिक्षित कर्मचारियों के साथ आधुनिक…

Read More

मयंक कुमार त्रिपाठी, संवाददाता। औरैया। जिलाधिकारी बृजेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने गुरुवार को थाना फफूंद क्षेत्र के शेरपुर सरैया स्थित निर्माणाधीन रिजर्व पुलिस लाइन का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जाए। उन्होंने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता और कार्य की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया, ताकि परियोजना समय पर पूर्ण…

Read More

•आटा मिलों पर छापेमारी कर 1314 किलो आटा सीज। •पूर्व में नमूना फेल होने पर पांच कारोबारी पर दो लाख 10 हजार जुर्माना। मयंक कुमार त्रिपाठी, संवाददाता। औरैया। डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा टीम की ओर से चलाए गए छापेमारी के अभियान केदौरान आटा मिलों से तीन नमूने लिए गए। पूर्व में चलाए गए अभियान में प्रयोगशाला से नमूना फेल होने पर एडीएम न्यायालय की और से दो लाख 10 हजार रुपए जुर्माना किया गया है। गुरुवार को अभियान के दौरान लिए गए नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं इनमें से जो नमूना फेल होगा संबंधित कारोबारी…

Read More

रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि। मीरजापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में जिला पंचायत भवन के सभागार में एकीकृत बागवानी विकास मिशन समिति की बैठक आहूत की गया। बैठक में जिला उद्यान अधिकारी ने सर्वप्रथम एकीकृत बागवानी विकास मिशन वर्ष 2025-26 में कराये गये कार्यों के विषय में जानकारी दी तत्पश्चात् वर्ष 2026-27 में प्राप्त लक्ष्यों के सम्बन्ध में चर्चा करते हुये बताया कि विभाग द्वारा उक्त योजनान्तर्गत पौध रोपण, संकर सब्जी की खेती, मसाला की खेती, पुष्प की खेती आदि पर कृषकों को डी0बी0टी0 के माध्यम से 50 प्रतिशत से अनुदानित कर रही है। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि केले…

Read More

रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि मीरजापुर। मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार, एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। य विकास अधिकारी विशाल कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार, एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला क्रमशः दो पालियों में 10.00 बजे से 01.00 बजे तक एवं 02:00 बजे से 05:00 बजे तक किया गया।उक्त वर्कशाप में मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार एवं संयुक्त आयुक्त उद्योग वीरेन्द्र कुमार की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा समस्त प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए सुझाव दिया गया…

Read More

•खनन के बाद भूमि पुनर्स्थापन, मलबा निस्तारण और प्रति एकड़ 200 वृक्ष लगाने के निर्देश; सुरक्षा मानकों के पालन पर दिया जोर। रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि। मीरजापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में उपखनिजों के अवैध खनन एवं परिवहन, खनन क्षेत्रों में ब्लास्टिंग के सुरक्षा मानकों तथा खनन के उपरांत वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) एवं प्रभारी अधिकारी (खनिज) विनोद कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी चुनार, मड़िहान व लालगंज, उप निदेशक खान सुरक्षा निदेशालय वाराणसी, खान अधिकारी, उप प्रभागीय वनाधिकारी तथा जनपद के खनन पट्टाधारक उपस्थित रहे।…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद प्रकरण में समझौता वार्ता को लेकर शुक्रवार को स्थानीय लोक अदालत में सुनवाई होगी। यह सुनवाई सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में दोपहर तीन बजे से प्रस्तावित है। इस संबंध में हिंदू और मुस्लिम दोनों पक्षों को नोटिस जारी किए गए हैं। हिंदू पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने बताया कि पिछले महीने के प्रथम सप्ताह में भी लोक अदालत में इस मामले पर सुनवाई हुई थी। उनके अनुसार उस दौरान हिंदू पक्षकार उपस्थित हुए थे, जबकि मुस्लिम पक्ष उपस्थित नहीं हुआ था। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने एक बार…

Read More