Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » उत्तर प्रदेश के लिए बनेगी नई युवा नीति, युवाओं की राय से तैयार होगा रोडमैप; राज्य युवा आयोग गठन पर भी विचार।

    उत्तर प्रदेश के लिए बनेगी नई युवा नीति, युवाओं की राय से तैयार होगा रोडमैप; राज्य युवा आयोग गठन पर भी विचार।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiAugust 7, 2026

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के युवाओं के समग्र विकास के लिए एकीकृत युवा नीति तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह नीति युवाओं की बदलती अपेक्षाओं, आकांक्षाओं और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप बनाई जाएगी। इसके साथ ही युवाओं से जुड़ी योजनाओं की सतत निगरानी, मूल्यांकन और सुझाव देने के लिए विशेषज्ञों की सहभागिता वाला स्वतंत्र राज्य युवा आयोग गठित करने की संभावनाओं पर भी विचार किया जाएगा।

    मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में कहा कि युवा नीति तैयार करने से पहले 16 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं की आवश्यकताओं और अपेक्षाओं को समझना जरूरी है। इसके लिए विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, शोधार्थियों, स्टार्टअप उद्यमियों, युवा पेशेवरों तथा विभिन्न वर्गों के युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही सार्वजनिक माध्यमों से भी सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे, ताकि नीति वास्तविक जरूरतों और भविष्य की चुनौतियों के अनुरूप तैयार हो सके।बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रदेश में युवाओं के लिए संचालित सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक पात्र युवा तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचे। प्रस्तावित युवा नीति में शिक्षा, कौशल विकास, उद्यमिता, रोजगार, नवाचार, डिजिटल सशक्तीकरण, स्वास्थ्य, खेल, नेतृत्व विकास तथा संस्कृति और विरासत जैसे सभी महत्वपूर्ण विषयों को समग्र रूप से शामिल किया जाएगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए युवाओं को आधुनिक तकनीकों के अनुरूप प्रशिक्षित करना समय की मांग है। उन्होंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता, रोबोटिक्स, साइबर सुरक्षा, ड्रोन, सेमीकंडक्टर और अन्य उभरते क्षेत्रों में कौशल विकास कार्यक्रमों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

    उन्होंने प्रत्येक जनपद में उद्यमिता और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए अनुकूल वातावरण विकसित करने, युवा उद्यमिता केंद्र स्थापित करने, स्टार्टअप को प्रोत्साहन देने तथा रोजगार सृजन के प्रयास तेज करने पर जोर दिया। साथ ही युवाओं के लिए एकीकृत डिजिटल मंच विकसित करने का निर्देश दिया, जहां करियर मार्गदर्शन, छात्रवृत्ति, रोजगार मेले और अन्य सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकें।

    मुख्यमंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल औद्योगिक एवं रोजगार क्षेत्र की स्थापना का कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग योजना को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल देते हुए कहा कि इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। इस योजना का विस्तार प्रदेश के प्रत्येक विश्वविद्यालय और महाविद्यालय तक करने की संभावनाएं तलाशने तथा युवा आईएएस, आईपीएस अधिकारियों सहित विभिन्न विशेषज्ञों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

    उन्होंने कहा कि कई प्रतिष्ठित निजी कोचिंग संस्थान उत्तर प्रदेश में अपनी इकाइयां स्थापित करने के इच्छुक हैं और इस अनुकूल माहौल का लाभ प्रदेश के युवाओं को मिलना चाहिए।बैठक में मुख्यमंत्री ने खेल गतिविधियों को युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने का प्रभावी माध्यम बताते हुए प्रत्येक ग्राम पंचायत में खेल मैदान, प्रत्येक विकास खंड में मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, प्रत्येक जनपद में खेल उत्कृष्टता केंद्र तथा प्रत्येक मंडल में उच्च प्रदर्शन केंद्र विकसित करने के निर्देश दिए।

    उन्होंने कहा कि विधायक निधि से इनडोर स्टेडियम निर्माण की पूर्व पहल के सकारात्मक परिणाम मिले हैं और इस दिशा में कार्यों को आगे बढ़ाया जाना चाहिए।मुख्यमंत्री ने आधुनिक पुस्तकालयों, अध्ययन केंद्रों और रीडिंग स्पेस के विस्तार पर भी जोर दिया, ताकि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को बेहतर अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य ऐसी युवा नीति तैयार करना है, जो प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भर, नवाचारी, कुशल और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए सक्षम बनाते हुए विकसित उत्तर प्रदेश और विकसित भारत के निर्माण में उनकी प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करे।

    • Pawan Rastogi
      P.K. Rastogi
    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleजीडी बिनानी पीजी कॉलेज में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का दीक्षा आरंभ कार्यक्रम आयोजित।
    Next Article राम मंदिर चढ़ावा मामला :  ट्रस्ट ने अब बहुमूल्य आभूषणों की कराई वीडियोग्राफी, वेबसाइट पर दिखाने की तैयारी।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    अ.भा. ब्राह्मण महासभा द्वारा आज आयोजित किया जा रहा शिक्षक सम्मान समारोह।

    September 6, 2026

    संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं।

    September 6, 2026

    अधिकारियों के साथ 9 सितंबर को बैठक करेगी मिठाई एसोसिएशन।

    September 6, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    अ.भा. ब्राह्मण महासभा द्वारा आज आयोजित किया जा रहा शिक्षक सम्मान समारोह।

    By P.K. RastogiSeptember 6, 20261

    •मधुरम हेरिटेज, दिल्ली रोड मुरादाबाद में प्रातः 11 बजे से आयोजित होगा समारोह। मुरादाबाद। अखिल…

    संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं।

    September 6, 2026

    अधिकारियों के साथ 9 सितंबर को बैठक करेगी मिठाई एसोसिएशन।

    September 6, 2026

    वृंदावन में श्री राधा नील माधव जी महाराज मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव का दूसरा दिन भव्य रूप से सम्पन्न, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा।

    September 6, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    अ.भा. ब्राह्मण महासभा द्वारा आज आयोजित किया जा रहा शिक्षक सम्मान समारोह।

    September 6, 2026

    संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं।

    September 6, 2026

    अधिकारियों के साथ 9 सितंबर को बैठक करेगी मिठाई एसोसिएशन।

    September 6, 2026

    वृंदावन में श्री राधा नील माधव जी महाराज मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव का दूसरा दिन भव्य रूप से सम्पन्न, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा।

    September 6, 2026
    Most Popular

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202629

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 4, 202618

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202617

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 202616
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.