Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » राम मंदिर चढ़ावा मामला :  ट्रस्ट ने अब बहुमूल्य आभूषणों की कराई वीडियोग्राफी, वेबसाइट पर दिखाने की तैयारी।

    राम मंदिर चढ़ावा मामला :  ट्रस्ट ने अब बहुमूल्य आभूषणों की कराई वीडियोग्राफी, वेबसाइट पर दिखाने की तैयारी।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiAugust 7, 2026

    अयोध्या।  राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। ट्रस्ट अब भविष्य में किसी भी तरह के विवाद या भ्रम से बचने के लिए श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए बहुमूल्य आभूषणों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार कर रहा है। इसके तहत भारतीय स्टेट बैंक की अयोध्या शाखा के लॉकर में सुरक्षित रखे आभूषणों की विस्तृत वीडियोग्राफी कराई गई है।

    चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद धनराशि के साथ-साथ श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित बहुमूल्य आभूषणों के गायब होने की शिकायतें भी सामने आई थीं। हालांकि ट्रस्ट ने इन आरोपों को पहले ही निराधार बताते हुए खारिज कर दिया था। अब पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए ट्रस्ट ने सभी आभूषणों का वीडियो रिकॉर्ड तैयार कराया है।

    पिछले चार दिनों तक चली इस प्रक्रिया के दौरान ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव कृष्णमोहन, हस्ताक्षरी जगदीश आफले, लेखाकार चंदन राय तथा भारतीय स्टेट बैंक के स्थानीय और क्षेत्रीय अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान सोने-चांदी के आभूषणों समेत अन्य बहुमूल्य उपहारों की अलग-अलग वीडियोग्राफी की गई। साथ ही अंतरिम महासचिव कृष्णमोहन ने बैंक खातों की भी समीक्षा की।

    ट्रस्ट सूत्रों के अनुसार, लॉकर में सुरक्षित रखे गए बहुमूल्य आभूषणों को भविष्य में ट्रस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रदर्शित किया जा सकता है। इसके लिए प्रत्येक आभूषण का अलग-अलग वीडियो तैयार किया गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर इसे प्रमाण के रूप में भी प्रस्तुत किया जा सके।

    ट्रस्ट का मानना है कि इस डिजिटल रिकॉर्ड से भविष्य में किसी भी तरह की भ्रांति या विवाद की स्थिति में तथ्यात्मक साक्ष्य उपलब्ध रहेगा। यदि प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी मिलती है, तो श्रद्धालु वेबसाइट पर जाकर चढ़ावे में मिले बहुमूल्य आभूषणों को देख सकेंगे। इस पहल का उद्देश्य ट्रस्ट की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाना और श्रद्धालुओं का विश्वास मजबूत करना है।
    ट्रस्ट के एक सदस्य के अनुसार, इस प्रस्ताव पर ट्रस्ट की आगामी बैठक में चर्चा होने की संभावना है।

    बैठक में वेबसाइट पर आभूषण प्रदर्शित करने की रूपरेखा और तकनीकी पहलुओं पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

    राम कचहरी के महंत शशिकांत दास ने ट्रस्ट की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि डिजिटल रिकॉर्ड और सार्वजनिक प्रदर्शन जैसी व्यवस्था भविष्य में उठने वाले अनावश्यक सवालों का प्रभावी जवाब साबित होगी तथा श्रद्धालुओं का भरोसा और मजबूत करेगी।

    • Pawan Rastogi
      P.K. Rastogi
    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleउत्तर प्रदेश के लिए बनेगी नई युवा नीति, युवाओं की राय से तैयार होगा रोडमैप; राज्य युवा आयोग गठन पर भी विचार।
    Next Article अवैध खनन पर डीएम ने दिखाया सख्ती, प्रत्येक एकड़ में 200 पौधे लगाने के निर्देश।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    क्षेत्रीय कबड्डी एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता में गोरक्ष प्रांत के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम।

    September 6, 2026

    शिक्षक दिवस पर छात्राओं के लिए शिक्षिका की सराहनीय पहल, विद्यालय को भेंट किया वाटर कूलर।

    September 6, 2026

    पार्ट्स जोड़कर खुद ड्रोन तैयार कर रहे एनसीसी कैडेट्स, सैन्य प्रशिक्षण में सीख रहे तकनीक की बारीकियां।

    September 6, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    अपराध

    एटीएम बूथ में घुसकर लूटपाट करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, तीन गिरफ्तार; एक को लगी गोली।

    By P.K. RastogiSeptember 6, 20262

    मेरठ। थाना कंकरखेड़ा पुलिस और स्वाट नगर की संयुक्त टीम ने चार सितंबर को एटीएम…

    क्षेत्रीय कबड्डी एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता में गोरक्ष प्रांत के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम।

    September 6, 2026

    शिक्षक दिवस पर छात्राओं के लिए शिक्षिका की सराहनीय पहल, विद्यालय को भेंट किया वाटर कूलर।

    September 6, 2026

    सेवा संकल्प अभियान को गांव-गली तक पहुंचाने का आह्वान।

    September 6, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    एटीएम बूथ में घुसकर लूटपाट करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, तीन गिरफ्तार; एक को लगी गोली।

    September 6, 2026

    क्षेत्रीय कबड्डी एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता में गोरक्ष प्रांत के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम।

    September 6, 2026

    शिक्षक दिवस पर छात्राओं के लिए शिक्षिका की सराहनीय पहल, विद्यालय को भेंट किया वाटर कूलर।

    September 6, 2026

    सेवा संकल्प अभियान को गांव-गली तक पहुंचाने का आह्वान।

    September 6, 2026
    Most Popular

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202630

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 202624

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202623

    सहारनपुर कलेक्ट्रेट में मस्जिद ध्वस्तीकरण के बाद मिला 20 फीट गहरा कुआं, ASI करेगी जांच

    September 6, 202621
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.