बस्ती। रविवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से जिला कार्यालय पर सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित कार्यशाला में अभियान के आगामी कार्यक्रमों, कार्यविभाजन और उनके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी डॉ. समीर सिंह रहे। संचालन जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा ने किया।



कार्यक्रम का शुभारंभ जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा और जिला प्रभारी डॉ. समीर सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
मुख्य अतिथि डॉ. समीर सिंह ने कार्यकर्ताओं को सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्य और सेवा गतिविधियों को जनसामान्य तक पहुंचाने की रणनीति की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक प्रस्तावित पखवाड़े के दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें ‘सपनों का भारत’, ‘नमो सेवा गाथा’, ‘आगमन उत्सव’, ‘कहानी बदलाव की’, ‘विकसित भारत संकल्प’, ‘सेवा ज्योति यात्रा’, ‘वड़नगर से बनारस यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘झोली अभियान’, ‘राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज’ तथा ‘जनसेवा महाकुंभ-महापंचायत से पार्लियामेंट’ सहित विभिन्न कार्यक्रम शामिल हैं।
कार्यशाला में अभियान की रूपरेखा पर चर्चा के साथ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपने तथा निर्धारित कार्यक्रमों को गांव और बूथ स्तर तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर संजय जायसवाल, दयाराम चौधरी, पवन कसौधन, रवि सोनकर, यशकांत सिंह, सुशील सिंह, राजेश पाल चौधरी, वैभव पांडेय, राम श्रृंगार ओझा, प्रत्यूष विक्रम सिंह, शालिनी मिश्रा, शिवानी सिंह, दिलीप पांडेय, अखण्ड सिंह, अभिषेक कुमार, प्रेमप्रकाश चौधरी, राधेश्याम कमलापुरी, राजकुमार शुक्ला, सुनील सिंह, सुरेंद्र चौधरी, नीलम गौड़, नीरज त्रिपाठी, दिव्यप्रकाश सुधाकर पांडेय, नीरज विनय भारद्वाज त्रिपाठी, संजय पांडेय, राजेंद्र राजभर, सतीश सोनकर, के.के. सिंह, कार्मेंद्र चौहान, विशुद्धानंद त्रिपाठी, शिवप्रसाद चौधरी, अजय पांडेय, दिव्यांशु दूबे, वीरेंद्र गौतम, विनय यादव, राजेश तिवारी और गौरव त्रिपाठी सहित जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


