लखनऊ। शिक्षक दिवस के अवसर पर महात्मा गांधी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, चिनहट, लखनऊ की शिक्षिका श्रीमती प्रिया सरोज द्वारा छात्राओं की सुविधा एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विद्यालय को 06 वाटर कूलर स्टैंड के साथ भेंट किया गया।
इस पहल से विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी। छात्राओं के हित में शिक्षिका द्वारा की गई यह पहल विद्यालय परिवार के लिए अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायी है।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रश्मि गुप्ता ने श्रीमती प्रिया सरोज की इस पहल के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छात्राओं की सुविधा एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए किया गया यह प्रयास अत्यंत प्रशंसनीय एवं अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहल शिक्षिका के छात्राओं के प्रति स्नेह, संवेदनशीलता एवं विद्यालय के प्रति समर्पण को दर्शाती है।
प्रधानाचार्या ने श्रीमती प्रिया सरोज को इस पुनीत एवं उपयोगी पहल के लिए साधुवाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


