रिपोर्ट: एल०एम० पाण्डेय। गोरखपुर। राष्ट्रव्यापी जनभागीदारी के बाद भारतीय रेल पर इस वर्ष 9 से 17 अगस्त 2026 तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य नागरिकों को अपने घरों, कार्यालयों और प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करने के साथ तिरंगे के प्रति भावनात्मक एवं राष्ट्रीय जुड़ाव को मजबूत करना है।‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत वर्ष 2022 में शुरू हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान पिछले वर्षों में देशभक्ति, राष्ट्रीय अस्मिता और गौरव से जुड़ा व्यापक जनभागीदारी अभियान बन चुका है। अभियान के तहत 15 अगस्त को घरों, कार्यालयों, संस्थानों, रेलवे स्टेशनों और सार्वजनिक स्थलों…
Author: P.K. Rastogi
रिपोर्ट: विजय नागपाल। कोसीकलां। श्री महावीर अखाड़ा रामनगर सेवा समिति द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी डाक कांवड़ यात्रा का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। बड़ी संख्या में कांवड़िए भगवान महादेव का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ लेकर रवाना हुए। डाक कांवड़ यात्रा के दौरान बठेन गेट चौराहे पर कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कर्मवीर चौधरी ने सभी कांवड़ियों का स्वागत कर उनका उत्साहवर्धन किया। कांवड़ियों के लिए फलाहार एवं अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई। कर्मवीर चौधरी ने कांवड़ियों को फलाहार वितरित कर उनकी सेवा की और सभी को…
मुरादाबाद। प्राथमिक विद्यालयों में पहली बार उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग शिक्षक भर्तियां कराएगा, जिसमें एकेडमिक मेरिट की व्यवस्था को समाप्त कर केवल लिखित परीक्षा के आधार पर चयन का प्रावधान किया गया है। उ.प्र. राज्य शिक्षक पं.राधेश्याम शर्मा ने उत्तर प्रदेश सरकार के इस निर्णय को न्यायसंगत बताया है। उन्होंने बताया कि आज से 10-11 वर्ष पूर्व अकादमिक अंक वर्तमान के अंकों की तुलना में काफी कम हुआ करते थे। पहले 75 प्रतिशत प्राप्तांक वाला परीक्षार्थी टाॅप मेरिट में आ जाता था, अब तो शिक्षार्थी शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर रहे हैं। इसी के साथ तकनीकी शिक्षा और सामान्य…
•भारत छोड़ो आंदोलन में निभाई अहम भूमिका, जेल में सहीं यातनाएं और देशसेवा में लगा दी अपनी संपत्ति. मुरादाबाद। भारत की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की बाजी लगाने वाले वीर सेनानियों की गाथा आज भी देशवासियों में राष्ट्रभक्ति का संचार करती है। मुरादाबाद मंडल के अनेक क्रांतिकारियों ने अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती दी। इन्हीं महान स्वतंत्रता सेनानियों में राम अवतार दीक्षित का नाम भी प्रमुखता से लिया जाता है। उनका जीवन त्याग, संघर्ष, देशभक्ति और सादगी की मिसाल रहा। राम अवतार दीक्षित के पिता बूलचंद दीक्षित स्वयं प्रखर क्रांतिकारी थे। स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भागीदारी के चलते अंग्रेजी शासन…
बस्ती। रोटरी क्लब बस्ती मिड टाउन द्वारा राजस्थान रोडवेज बस स्टैंड, बस्ती में माताओं एवं शिशुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ब्रेस्टफीडिंग बूथ का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन विभाग, बस्ती रहीं। मुख्य अतिथि श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के लिए स्तनपान की उचित एवं सुरक्षित व्यवस्था होना बेहद आवश्यक है। यात्रा के दौरान माताओं को कई बार अपने शिशु को स्तनपान कराने में असुविधा होती है। ऐसे में ब्रेस्टफीडिंग बूथ माताओं को एक सुरक्षित, स्वच्छ, गोपनीय और सम्मानजनक वातावरण प्रदान करेगा। उन्होंने रोटरी…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। भारत सरकार द्वारा वन्दे मातरम के तृतीय चरण के साथ “हर घर तिरंगा अभियान 2026” का आयोजन किया जा रहा हैं। इस कार्यक्रम को भौतिक एवं डिजिटल दोनों रूप में आयोजित किया जायेगा। भौतिक रूप से तिरंगा फहराते हुए वन्दे मातरम का गायन किये जाने तथा डिजिटल सैलीब्रेशन के अन्तर्गत तिरंगा के साथ सैल्फी एवं वंदे मातरम के गायन को हर घर तिरंगा की वेवसाइट (www.harghartiranga.com) पर सैल्फी लेते हुए अपलोड किया जायेगा। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने समस्त शैक्षणिक संस्थाओं में प्रतियोगिता का आयोजन, शहीद स्थलों, मूर्तियों और तोरण द्वार की साफ़-सफ़ाई व रंग-रोगन, काकोरी…
•सड़कों की मरम्मत, सुरक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, सफाई और यातायात व्यवस्था समय से पूरी करने के निर्देश। रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस, हरियाली तीज एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्वों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं भव्य रूप से संपन्न कराने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को सभी प्रमुख मार्गों को गड्ढामुक्त कर शीघ्र मरम्मत कराने के निर्देश दिए। सिंचाई विभाग को यमुना…
•गृह विज्ञान प्रयोगशाला में छात्राओं को दिया गया रचनात्मक एवं प्रयोगात्मक प्रशिक्षण। रिपोर्ट: अभिनव अग्रवाल। नजीबाबाद। राजा चरत सिंह इंटर कॉलेज, साहनपुर में शुक्रवार को गृह विज्ञान प्रयोगशाला में छात्राओं को ब्लॉक पेंटिंग एवं बांधनी कला का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए रूमाल एवं कुर्ते पर आकर्षक डिजाइनों में ब्लॉक पेंटिंग तथा बांधनी का कार्य किया। गृह विज्ञान शिक्षिका श्रीमती शिल्पी वर्मा के निर्देशन में छात्राओं ने वस्त्रों की सज्जा की विभिन्न तकनीकों को प्रयोगात्मक रूप से सीखा। छात्राओं ने रंगों एवं डिजाइनों का सुंदर संयोजन करते हुए साधारण…
•डीएम ने ब्लास्टिंग सुरक्षा मानकों, अवैध खनन पर कार्रवाई और खनन के बाद भूमि पुनर्स्थापन पर दिए निर्देश। रिपोर्ट : मनोज अग्रहरि। मीरजापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में उपखनिजों के अवैध खनन एवं परिवहन, खनन क्षेत्रों में ब्लास्टिंग के सुरक्षा मानकों तथा खनन के बाद वृक्षारोपण एवं भूमि पुनर्स्थापन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) एवं प्रभारी अधिकारी खनिज विनोद कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी चुनार अनेग सिंह, मड़िहान के एसडीएम संतोष कुमार ओझा, लालगंज के एसडीएम अजीत कुमार, खान सुरक्षा निदेशालय वाराणसी के उप निदेशक, खान अधिकारी,…
अयोध्या। राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। ट्रस्ट अब भविष्य में किसी भी तरह के विवाद या भ्रम से बचने के लिए श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए बहुमूल्य आभूषणों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार कर रहा है। इसके तहत भारतीय स्टेट बैंक की अयोध्या शाखा के लॉकर में सुरक्षित रखे आभूषणों की विस्तृत वीडियोग्राफी कराई गई है। चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद धनराशि के साथ-साथ श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित बहुमूल्य आभूषणों के गायब होने की शिकायतें भी सामने आई थीं। हालांकि ट्रस्ट ने इन…

