Author: P.K. Rastogi

पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

•ओवरलोडिंग, अनफिट बसों, गलत नंबर प्लेट और यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर जनपद में चल रहा चार दिवसीय विशेष प्रवर्तन अभियान ‘मिशन आरोही’ अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। अभियान के दूसरे दिन परिवहन विभाग की टीमों ने अवैध संचालन, बिना टैक्स, ओवरलोडिंग, अनफिट वाहनों, गलत नंबर प्लेट समेत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सघन कार्रवाई की। एआरटीओ (प्रवर्तन) राजेश राजपूत के नेतृत्व में एआरटीओ सत्येंद्र सिंह और यात्री कर अधिकारी पूजा सिंह ने बीते 6 अगस्त को विभिन्न स्थानों पर वाहनों की…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार से तीन दिवसीय ब्रज दौरे पर हैं। वह रविवार तक मथुरा-वृंदावन में रहेंगे। इस दौरान वह बांके बिहारी मंदिर, प्रेम मंदिर, इस्कॉन मंदिर, राधारमण मंदिर, निधिवन, सेवाकुंज समेत कई प्रमुख धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थलों के दर्शन करेंगे। उनके दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। आज शनिवार को उनके कार्यक्रम की शुरुआत राधाकृष्ण मिशन अस्पताल के दौरे से होगी। यहां वह करीब एक घंटे रहेंगे। इसके बाद रुक्मिणी विहार स्थित सिग्नेचर वृंदावन धाम का उद्घाटन करेंगे। शाम को रामकथा कार्यक्रम में शामिल होने के…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी द्वारा माइक्रोसाफ्ट से मान्यताप्राप्त प्रशिक्षक के ज़रिए “एजेड-900: माइक्रोसाफ्ट एज्यूरे क्लाउड कंप्यूटिंग” पर एक ऑनलाइन वेबिनार का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। वेबिनार में विद्यार्थियों को क्लाउड कंप्यूटिंग और माइक्रोसाफ्ट एज्युरे प्लेटफ़ॉर्म की बुनियादी बातों से परिचित कराया गया, ताकि उन्हें इंडस्ट्री के लिए ज़रूरी जानकारी और करियर-ओरिएंटेड टेक्निकल स्किल्स मिल सकें। वेबिनार में विशेषज्ञ प्रशिक्षक मानस श्रीवास्तव ने प्रतिभागियों को क्लाउड कंप्यूटिंग की बुनियादी बातों से परिचित कराया और बताया कि कैसे आधुनिक संगठन स्केलेबिलिटी, फ्लेक्सिबिलिटी, कॉस्ट-एफ़िशिएंसी और बिज़नेस इनोवेशन को बेहतर बनाने के लिए क्लाउड सर्विसेज़…

Read More

•के.डी. कॉलेज ऑफ नर्सिंग एण्ड पैरामेडिकल साइंस में नए सत्र का शुभारम्भ।•ओरिएंटेशन प्रोग्राम में बताए नर्सिंग क्षेत्र में करियर के अवसर। रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। केडी विश्वविद्यालय के शैक्षिक संस्थान के.डी. कॉलेज ऑफ नर्सिंग एण्ड पैरामेडिकल साइंस में शुक्रवार को नवागंतुक छात्र-छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों ने नर्सिंग और पैरामेडिकल साइंस के नवागंतुक छात्र-छात्राओं को अनुशासन और लगन-मेहनत से अपना लक्ष्य हासिल करने की सीख दी। वक्ताओं ने कहा कि नर्सिंग और पैरामेडिक्स में बेहतर प्रदर्शन के लिए क्षमता, व्यवहार, देखभाल और सेवाभाव का होना बहुत जरूरी है। ओरिएंटेशन प्रोग्राम…

Read More

रिपोर्ट: अभिनव अग्रवाल। नजीबाबाद। महाकाल भक्त मंडल के सदस्य रोहित अग्रवाल के आवास पर एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें संगठन के सदस्यों ने श्रावण मास की शिवरात्रि पर होने वाली भजन संध्या एक शाम भोले के नाम की तैयारी को लेकर चर्चा की। आम सहमति से कई निर्णय लिए गए। कार्यक्रम को भव्यता से पूर्ण करने के लिए सभी सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन के सदस्यों ने बताया कार्यक्रम की तैयारी लगभग पुरी हो चुकी है। एक शाम भोले के नाम भव्य भजन संध्या श्रावण मास की शिवरात्रि 11 अगस्त 2026 दिन मंगलवार को नगर के मौहल्ला…

Read More

•मथुरा में जुटेंगे संत और विशेषज्ञ, गौ संरक्षण व आर्थिक स्वावलंबन पर होगा मंथन। रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। विश्व हिंदू महासंघ की ओर से गौरक्षा, गोसंवर्धन एवं गौशाला स्वावलंबन विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन शनिवार को किया जाएगा। कार्यक्रम नेशनल चैंबर भवन, सरस्वती कुंड, मसानी लिंक रोड, मथुरा में आयोजित होगा। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि कालिकापीठाधीश्वर महंत श्री सुरेंद्रनाथ अवधूत महाराज, राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्व हिंदू महासंघ होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के सदस्य रामाकांत उपाध्याय तथा विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी तेजपाल मौजूद रहेंगे। संगोष्ठी में गो संरक्षण, गोवंश संवर्धन, गौशालाओं…

Read More

•लालगंज पुलिस ने विवेचना के दौरान सामने आए आरोपियों को दबोचा, तीनों बालिकाएं पूर्व में सकुशल बरामद रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि। मीरजापुर। थाना लालगंज पुलिस ने नाबालिग तीन लड़कियों को बहला-फुसलाकर भगाने, मारपीट एवं बंधक बनाने के मामले में विवेचना के दौरान प्रकाश में आए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के माध्यम से जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, 2 अगस्त 2026 को एक महिला ने थाना लालगंज में तहरीर देकर बताया था कि उसकी नाबालिग पुत्री अपनी दो सहेलियों के साथ स्कूल से कहीं चली गई हैं। तहरीर…

Read More

•5 अगस्त को दर्ज हुआ था मुकदमा, पुलिस ने कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को भेजा न्यायालय रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि। मीरजापुर। थाना लालगंज पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार, 5 अगस्त 2026 को चम्पा देवी पत्नी स्वर्गीय शिवनाथ पाल निवासी लछिमनपुर, थाना पड़री ने थाना लालगंज में तहरीर देकर अपनी पुत्री को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने और उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर थाना लालगंज में मुकदमा अपराध संख्या 298/2026 के तहत धारा 80(2), 85…

Read More

•दवा वितरण केंद्र पर वार्डब्वॉय की कार्यप्रणाली पर सवाल, मरीज घंटों कतार में खड़े रहने को मजबूर। रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि। मीरजापुर। जिला मंडलीय अस्पताल के दवा वितरण केंद्र पर अव्यवस्थाओं को लेकर मरीजों और तीमारदारों में नाराजगी है। आरोप है कि दवा वितरण केंद्र पर तैनात कुछ वार्डब्वॉय और कर्मचारियों द्वारा अपने रिश्तेदारों व जान-पहचान वालों को अंदर से दवा उपलब्ध करा दी जाती है, जबकि सामान्य मरीजों और तीमारदारों को लंबी कतार में लगने की नसीहत दी जाती है। बताया जा रहा है कि दवा वितरण केंद्र पर एक दर्जन से अधिक वार्डब्वॉय एवं अन्य कर्मचारी तैनात होने के…

Read More

•बच्चों में टीबी की पहचान, उपचार और जागरूकता को लेकर सीएचओ, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बताए नए तरीके। रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि। मीरजापुर। टीबी मुक्त भारत की संकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चुनार के सभागार में स्वास्थ्य कर्मियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश कुमार पटेल एवं सीएचसी एमओटीसी डॉ. संतोष कुमार वर्मा की उपस्थिति में आयोजित प्रशिक्षण में 0 से 14 वर्ष तक के बच्चों को टीबी से बचाव, लक्षणों की पहचान एवं उपचार के संबंध में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ), आंगनबाड़ी सुपरवाइजरों एवं आशा…

Read More