•सपा नेताओं ने जनेश्वर मिश्र के विचारों पर चलने का लिया संकल्प•संगठन को मजबूत बनाने पर दिया जोर मयंक कुमार त्रिपाठी, संवाददाता। औरैया। समाजवादी पार्टी कार्यालय ककोर में बुधवार को समाजवादी चिंतक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्शों और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद यादव ‘कक्का’ ने कहा कि जनेश्वर मिश्र का पूरा जीवन समाज के गरीब, किसान,…
Author: P.K. Rastogi
मयंक कुमार त्रिपाठी, संवाददाता। अजीतमल (औरैया)। ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मुद्दैना रुपशाह में मेधावी छात्रों एवं शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने हेतु एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अभिभावक संगोष्ठी भी आयोजित की गई, जिसमें शिक्षा की गुणवत्ता एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक स्नेहलता अवस्थी द्वारा की गई तथा संचालन भी उनके द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष दीपक दुबे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष ऋतुराज दुबे उपस्थित रहे।…
•समाजवाद की चलती फिरती पाठशाला थे जनेश्वर मिश्र- जावेद पिण्डारी बस्ती। समाजवादी चिन्तक अपनों में छोटे लोहिया के रूप में लोकप्रिय पूर्व केन्द्रीय मंत्री जनेश्वर मिश्र को उनकी जयन्ती पर याद किया गया। बुधवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय में उपाध्यक्ष जावेद पिण्डारी की अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने उन्हें याद किया। मो. स्वाले, डा.आरडी. गोस्वामी, मुरली पाण्डेय, मु. सलीम, अजीत सिंह आदि ने कहा कि वे आखिरी सांस तक समाजवादी थे और उन्हें समाजवाद की चलती फिरती पाठशाला कहा जाता था। राजनीति में उन्होने सदैव सादगी बनाये रखी और कार्यकर्ताओं को सर्वोच्च सम्मान दिया। युवा पीढी को उनके…
•डुवासु में एफएओ के भारत प्रतिनिधि ने दिया व्याख्यान, सतत पशुधन विकास पर रखे विचार। रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान (डुवासु) में सोमवार को एफएओ (संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन) के भारत प्रतिनिधि श्री ताकायुकी हागीवारा ने अंतरराष्ट्रीय अकादमिक संवाद एवं आमंत्रित व्याख्यान में कहा कि भारत सतत कृषि, खाद्य प्रणालियों और पशुधन विकास के क्षेत्र में विश्व का प्रमुख प्रेरक बनने की क्षमता रखता है। उन्होंने कहा कि भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ज्ञान परंपरा और नवाचार की क्षमता उसे वैश्विक चुनौतियों के समाधान में अग्रणी भूमिका…
मथुरा। जनपद में नकली पेड़ा एवं मिल्क केक के कथित कारोबार को लेकर एक बार फिर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की कार्रवाई और जांच पर सवाल उठ रहे हैं। हाल ही में विभाग द्वारा लाखों रुपये मूल्य के कथित नकली पेड़ा और मिल्क केक को नष्ट किए जाने के बाद स्थानीय स्तर पर इस पूरे नेटवर्क की निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई है। कुछ लोगों का आरोप है कि कई वर्षों से मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन, बरसाना सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नकली मिठाइयों की सप्लाई का एक संगठित नेटवर्क सक्रिय है। आरोप यह भी लगाए…
रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। मिश्रिख(सीतापुर)। मिश्रिख नगर पालिका क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। नगर के मोहल्ला चंद्रपुर, वार्ड संख्या-21 में बारिश के दौरान सड़कों पर जलभराव होने से स्कूली बच्चों, राहगीरों और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पालिका प्रशासन द्वारा साफ-सफाई और जल निकासी की व्यवस्था पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उनका कहना है कि कई बार नगर पालिका प्रतिनिधि अजय भार्गव से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन तक नहीं उठाया…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। संस्कृति आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल मथुरा के द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने भरतपुर एवं जयपुर में तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण किया। यह भ्रमण रसशास्त्र एवं भैषज्य कल्पना, द्रव्यगुण तथा अगदतंत्र विभागों द्वारा विद्यार्थियों को एनसीआईएसएम पाठ्यक्रम के तृतीय टर्म की शैक्षणिक जानकारियां देने के लिए आयोजित किया गया था। भ्रमण के प्रथम दिन विद्यार्थियों ने केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान, भरतपुर का भ्रमण कर विभिन्न वनस्पतियों, औषधीय पौधों एवं पादप जैव विविधता का प्रत्यक्ष अध्ययन किया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को द्रव्यगुण विषय के अंतर्गत औषधीय वनस्पतियों की पहचान, प्राकृतिक आवास, संरक्षण तथा चिकित्सकीय उपयोगिता को समझने…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा/वृन्दावन। परमपूज्य गुरुदेव साकेतवासी आचार्य कृपाशंकर जी रामायणी महाराज की 18वीं पुण्यतिथि महामहोत्सव के अवसर पर मंगलवार को फोगला आश्रम, वृन्दावन में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की नवगठित धार्मिक समिति में मनोनीत अयोध्या की चार संत विभूतियों का भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।समारोह की अध्यक्षता मलूक पीठाधीश्वर परम पूज्य स्वामी राजेंद्र दास महाराज ने की। समारोह में महन्त कमलनयनदास शास्त्री महाराज, जगद्गुरु रामानंददास जी महाराज, स्वामी राजकुमार दास महाराज तथा आचार्य मिथिलेशनन्दिनीशरण महाराज का माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट…
मथुरा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मथुरा ने जनपद के सभी परिषदीय, उच्च प्राथमिक एवं गैर सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त विद्यालयों में सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रतियोगिताएं आयोजित कराने के निर्देश जारी किए हैं। इसका उद्देश्य छात्र-छात्राओं में सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सुरक्षित यातायात के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। बीएसए कार्यालय से जारी निर्देशों के अनुसार, शिक्षा निदेशालय (बेसिक), उत्तर प्रदेश के निर्देशों के अनुपालन में विद्यालय स्तर पर भाषण, जिंगल/कविता एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जा रहा है। प्रतियोगिताएं पहले विद्यालय स्तर पर आयोजित हो रही हैं, जिसके बाद आवश्यकतानुसार ब्लॉक स्तर पर…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) ने बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रदेशभर में 1 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक विशेष बिजली बिल समाधान कैंप आयोजित करने का निर्णय लिया है। इन शिविरों के माध्यम से उपभोक्ताओं को एक ही स्थान पर विभिन्न सेवाओं का लाभ मिलेगा। यूपीपीसीएल के अनुसार, कैंप में बिजली बिल संशोधन, नया विद्युत संयोजन, खराब मीटर बदलवाने, विद्युत भार वृद्धि, विधा परिवर्तन तथा अन्य बिल संबंधी शिकायतें दर्ज कराई जा सकेंगी। इसके अलावा उपभोक्ता अपने मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी भी अपडेट करा सकेंगे। कंपनी ने बताया कि प्रत्येक शिकायत…

