Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 7
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » राजीव एकेडमी के तीन एमबीए छात्रों ने भरी करियर की ऊंची उड़ान।

    राजीव एकेडमी के तीन एमबीए छात्रों ने भरी करियर की ऊंची उड़ान।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiAugust 3, 2026

    •कॉरिजो एडुटेक प्रा.लि. में रुपये 6.5 लाख वार्षिक पैकेज पर चयनित।

    रिपोर्ट: विजय नागपाल।

    मथुरा। राजीव एकेडमी फॉर टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, मथुरा के एमबीए बैच 2025–27 के तीन छात्रों ने करियर में ऊंची उड़ान भरकर संस्थान को गौरवान्वित किया है। मयंक मिश्रा, मनीष कौशिक एवं यश अग्रवाल ने अपनी बौद्धिक क्षमता और कार्यकुशलता से प्रतिष्ठित कम्पनी कॉरिजो एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड में बिजनेस ऑपरेशंस एग्जीक्यूटिव के पद पर सेवा का अवसर हासिल किया है। चयनित विद्यार्थियों को रुपये ₹6.5 लाख वार्षिक का पैकेज मिला है। इस उपलब्धि से संस्थान में हर्ष का माहौल है।

    उल्लेखनीय है कि यह तीनों विद्यार्थी एमबीए वर्ष 2027 बैच में पास होने वाले हैं, जिन्होंने हाल ही में अपना औद्योगिक प्रशिक्षण (इंटरर्नशिप) सफलतापूर्वक पूर्ण किया है। प्रशिक्षण के दौरान उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, व्यावसायिक कौशल एवं कार्यक्षमता को देखते हुए कम्पनी ने उनका फाइनल प्लेसमेंट सुनिश्चित किया है। यह उपलब्धि न केवल विद्यार्थियों की मेहनत और प्रतिभा का परिणाम है बल्कि संस्थान द्वारा उद्योगोन्मुख शिक्षा, व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं प्रभावी प्लेसमेंट व्यवस्था का भी प्रमाण है।

    संस्थान के निदेशक डॉ. अमर कुमार सक्सेना ने कहा कि राजीव एकेडमी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण, व्यक्तित्व विकास तथा प्लेसमेंट की उत्कृष्ट सुविधाएं प्रदान करती है। इसी का परिणाम है कि संस्थान के विद्यार्थी लगातार प्रतिष्ठित कम्पनियों में आकर्षक वेतन पैकेज पर चयनित होकर संस्थान एवं जनपद का नाम रोशन कर रहे हैं। डॉ. सक्सेना ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल करियर की कामना की तथा कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का काम करेगी।
    संस्थान के अध्यक्ष डॉ. रामकिशोर अग्रवाल, उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल तथा प्रबंध निदेशक मनोज अग्रवाल ने संयुक्त रूप से चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि राजीव एकेडमी का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल डिग्री प्रदान करना नहीं बल्कि उन्हें उद्योगों की अपेक्षाओं के अनुरूप दक्ष, आत्मनिर्भर एवं सफल पेशेवर बनाना है।
    अध्यक्ष डॉ. अग्रवाल ने विश्वास व्यक्त किया कि संस्थान के विद्यार्थी भविष्य में भी राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कम्पनियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राजीव एकेडमी एवं मथुरा का नाम गौरवान्वित करते रहेंगे। इस अवसर पर संस्थान के समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    • Pawan Rastogi
      P.K. Rastogi
    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleझुग्गी-झोपड़ियों के बच्चों संग मनाया मित्रता दिवस, वितरित किए नए वस्त्र।
    Next Article युवा पत्रकार नीरज चौधरी के निधन से शोक की लहर, उपजा मथुरा ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग गिरोह का पर्दाफाश, युवती समेत तीन गिरफ्तार।

    September 7, 2026

    वरिष्ठ पत्रकार व चिकित्सक को नमन कर गोमती मित्रों ने  किया श्रमदान।

    September 7, 2026

    गन्ने के खेत में मिलीं दो संदिग्ध कब्रें, मचा हड़कंप।

    September 7, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    अपराध

    हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग गिरोह का पर्दाफाश, युवती समेत तीन गिरफ्तार।

    By P.K. RastogiSeptember 7, 20262

    •पूर्व थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह आत्महत्या मामले में पुलिस का खुलासा, ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली…

    गर्दन के दर्द और अकड़न को न करें नजरअंदाज।

    September 7, 2026

    श्रीकृष्ण के षडगर्भ भाइयों की दास्तान

    September 7, 2026

    वरिष्ठ पत्रकार व चिकित्सक को नमन कर गोमती मित्रों ने  किया श्रमदान।

    September 7, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग गिरोह का पर्दाफाश, युवती समेत तीन गिरफ्तार।

    September 7, 2026

    गर्दन के दर्द और अकड़न को न करें नजरअंदाज।

    September 7, 2026

    श्रीकृष्ण के षडगर्भ भाइयों की दास्तान

    September 7, 2026

    वरिष्ठ पत्रकार व चिकित्सक को नमन कर गोमती मित्रों ने  किया श्रमदान।

    September 7, 2026
    Most Popular

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202630

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202626

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 202625

    सहारनपुर कलेक्ट्रेट में मस्जिद ध्वस्तीकरण के बाद मिला 20 फीट गहरा कुआं, ASI करेगी जांच

    September 6, 202623
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.