रिपोर्ट: विजय नागपाल। बलदेव। इन्डियन पब्लिक स्कूल, जादौपुर में आयोजित ‘मध्यम टेस्ट’ के परिणाम घोषित किए गए। परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए विद्यालय परिसर में एक विशेष पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जब होनहार छात्रों को उनकी कड़ी मेहनत के लिए मंच पर सम्मानित किया गया, तो पुरस्कार पाकर उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। विद्यालय प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों के निरंतर मूल्यांकन और उनकी बौद्धिक क्षमता को परखने के लिए इस मध्यम टेस्ट का आयोजन किया गया था। इस परीक्षा में सभी कक्षाओं के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। टेस्ट का मुख्य उद्देश्य बच्चों…
Author: P.K. Rastogi
रिपोर्ट: विजय नागपाल। कोसीकलां। नगर की ऑफिसर कॉलोनी में रविवार को निर्माणाधीन मकान पर छत डालने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। छत निर्माण के लिए बीम पर चढ़ाई जा रही तीन भारी लोहे की गार्डर अचानक खिसककर नीचे गिर गईं, जिसकी चपेट में आने से एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयावह था कि उनके दोनों पैर कट गए। गंभीर हालत में उन्हें फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, तांगड़ा निवासी गोपीचंद (72) ऑफिसर कॉलोनी स्थित अपने खेत…
•आश्रमों की सुरक्षा संबंधी टिप्पणी पर संतों ने कहा— पूरे संत समाज पर टिप्पणी करना अनुचित। रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। अभिनेत्री से साध्वी बनी हर्षा रिछारिया के आश्रमों की सुरक्षा को लेकर दिए गए बयान पर संत समाज में नाराजगी देखने को मिल रही है। उनके बयान के बाद कई साधु-संतों ने इसे संत परंपरा के प्रति अनुचित बताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।बताया जाता है कि हर्षा रिछारिया ने कहा था कि “हिंदुस्तान में कोई भी संतों का आश्रम सुरक्षित नहीं है। यदि कोई आश्रम यह गारंटी दे कि वहां मैं सुरक्षित रहूंगी, तभी मैं वहां रह सकती…
रिपोर्ट : विजय नागपाल। मथुरा। मथुरा जनपद के पत्रकारों ने सराहनीय पहल करते हुए दिवंगत पत्रकार के परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी। जिले के दो पत्रकार संगठनों उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन व वृंदावन प्रेस क्लब सहित कुल 68 पत्रकारों ने एकजुट होकर दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार अरूण ‘अनु’ के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी पत्नी को आर्थिक सहायता राशि के रूप में कुल 1,11,556.00 का डिमांड ड्राफ्ट सौंपा तथा उनके परिजनों को आश्वस्त किया कि भविष्य में जनपद के सभी पत्रकार उनके सुख दुख में हमेशा खड़े रहेंगे। इस अवसर पर दिवंगत पत्रकार अरुण अनु की…
•विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल के कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नशामुक्ति की शपथ ली, प्रधानमंत्री का डिजिटल संबोधन भी हुआ प्रसारित। मथुरा। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल मथुरा महानगर की ओर से ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत की आधारशिला’ अभियान के अंतर्गत केएम मेडिकल यूनिवर्सिटी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डिजिटल संबोधन भी प्रसारित किया गया, जिसे छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित अतिथियों ने सुना। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने विद्यार्थियों एवं चिकित्सकों को संबोधित करते हुए नशे के दुष्परिणामों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं से नशे…
•रिफाइनरी क्षेत्र में वारदात, सीसीटीवी का डीवीआर भी ले गए बदमाश; पुलिस जांच में जुटी। रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। रिफाइनरी सर्कल क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट नगर के समीप एनएच-2 दिल्ली हाईवे स्थित एक अंग्रेजी शराब के ठेके में चोरों ने पीछे की दीवार काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश ठेके से ₹54,020 की नकदी, शराब तथा अन्य सामान लेकर फरार हो गए। वारदात का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।जानकारी के अनुसार, 1 अगस्त की सुबह करीब 9 बजे आसपास के लोगों ने ठेके के मैनेजर को सूचना दी कि ठेके की पिछली दीवार टूटी हुई…
•कांवड़ मार्गों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा, पेयजल और यातायात प्रबंधन समय से पूरा करने के निर्देश। मथुरा। सावन माह में आयोजित होने वाली पवित्र कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था और श्रद्धा का महापर्व है तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय…
•प्रिया कुंज में भजन संध्या, विशाल भंडारा और राधारानी के दिव्य श्रृंगार के दर्शन कर भावविभोर हुए हजारों श्रद्धालु। रिपोर्ट: विजय नागपाल। बरसाना। श्रीजी की नगरी बरसाना में गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर प्रिया कुंड स्थित प्रिया कुंज शुक्रवार रात्रि भक्ति, श्रद्धा और रसभाव से सराबोर हो उठा। ब्रज के विरक्त संत विनोद बाबा महाराज के श्रीमुख से जैसे ही प्रसिद्ध पद “मेरो मन लग्यो बरसाने में, जहाँ बिराजे राधारानी…” गूंजा, पूरा पंडाल भक्तिरस में डूब गया। मासूम बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी श्रद्धालु राधारानी के जयकारों और हरिनाम संकीर्तन में झूम उठे। भजन संध्या के दौरान नंदभवन…
•मृत गाय हटाने की शिकायत पर दूसरे स्थान की तस्वीर अपलोड करने का आरोप, स्थानीय लोगों ने जांच और कार्रवाई की उठाई मांग। रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा/वृंदावन। मथुरा-वृंदावन नगर निगम की कार्यदायी संस्था नेचर ग्रीन पर शिकायतों के निस्तारण में गंभीर अनियमितता का आरोप लगा है। आरोप है कि राजपुर गुरुकुल क्षेत्र से संबंधित शिकायत का निस्तारण दर्शाने के लिए बांके बिहारी क्षेत्र की तस्वीर अपलोड कर अधिकारियों को गुमराह किया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, राजपुर स्थित गुरुकुल परिसर में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक मृत गाय फेंक दी गई थी। इसकी शिकायत शनिवार को नगर निगम से की…
केके मिश्रा संवाददाता। संतकबीर नगर। रविवार को गंगा देवी कपिलदेव तिवारी पी.जी. कॉलेज, भुजैनी में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर “नशामुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान” के अंतर्गत जागरूकता एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लेते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण और विकसित भारत के संकल्प को दोहराया। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रंगनाथ तिवारी ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं। यदि देश का युवा नशे से दूर रहकर जागरूक…

