Author: P.K. Rastogi

पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

बस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जनपद में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने तथा आगामी कांवड़ यात्रा की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा अब तक किए गए कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की गई।    मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में…

Read More

•प्रकृति का संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारीः डॉ. अनिल कुमार पटेल। रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। प्रकृति हमारी विरासत ही नहीं बल्कि इसका संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी भी है। प्रकृति हमें जीने के लिए हर संसाधन उपलब्ध कराती है। हम जंगलों, नदियों, वन्यजीवों और जैव-विविधता की रक्षा कर आने वाली पीढ़ियों के लिए हरा-भरा और स्वच्छ-स्वस्थ भविष्य दे सकते हैं। यह सारगर्भित उद्गार मुख्य अतिथि डॉ. अनिल कुमार पटेल, आईएफएस, मुख्य वन संरक्षक आगरा सर्किल ने जी.एल. बजाज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, मथुरा के छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। जीएल बजाज के एप्लाइड साइंस और ह्यूमैनिटीज विभाग एवं एनवायरनमेंटल क्लब द्वारा…

Read More

•गोवर्धन से चुनाव लड़ने की जताई इच्छा। रिपोर्ट: विजय नागपाल। लखनऊ/मथुरा। राष्ट्रीय सवर्ण आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (भारत) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित नीरज शर्मा ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्हें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अंशु शुक्ला भी मौजूद रहीं। कांग्रेस परिवार में शामिल होने के बाद पंडित नीरज शर्मा ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि वह पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी इच्छा…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। बलदेव। आचार्य मनीष गर्गाचार्य महाराज पीठाधीश्वर गर्गाचार्य पीठ के आवास पर गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भजन संकीर्तन एवं अखंड रामायण एवं महाप्रसादी का भव्य आयोजन किया गया। श्री गर्गाचार्य ने गुरु की चरण पादुकाओं का पूजन किया। इसके बाद विभिन्न क्षेत्रों से आए शिष्यों ने आचार्य मनीष गर्गाचार्य का गुरु पूजन किया। उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा का पर्व अपने गुरु के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का पर्व है, क्योंकि गुरु की कृपा ही व्यक्ति को मनुष्यत्य से देवत्व की ओर ले जाती है। उन्होंने पर्यावरण को हरा भरा बनाए…

Read More

केके मिश्रा संवाददाता। संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार को नाथनगर विकासखंड की विभिन्न ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजना के अंतर्गत निर्मित तालाबों एवं अमृत सरोवरों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने तालाबों की साफ-सफाई, संरक्षण एवं रखरखाव को लेकर संबंधित अधिकारियों और ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त श्रम एवं रोजगार प्रभात द्विवेदी, खंड विकास अधिकारी नाथनगर, ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान, तकनीकी सहायक, अवर अभियंता (भूमि संरक्षण) सहित अन्य अधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने सबसे पहले ग्राम पंचायत मोलनापुर में निर्मित अमृत सरोवर एवं…

Read More

रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। सीतापुर। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं धौरहरा की पूर्व सांसद रेखा वर्मा ने नैमिषारण्य धाम पहुंचकर विभिन्न धार्मिक स्थलों पर दर्शन-पूजन किया तथा गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने जगत जननी मां ललिता देवी मंदिर, चक्रतीर्थ, भूतनाथ बाबा एवं पौराणिक हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन कर प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान हनुमानगढ़ी के महंत बजरंग दास का तिलक कर उनका पूजन-अर्चन भी किया गया। कार्यक्रम में मिश्रिख विधायक रामकृष्ण भार्गव, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय भार्गव, संरक्षक मुनेंद्र अवस्थी, यतींद्र अवस्थी, महेंद्र…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। जनपद के गोवर्धन विधानसभा-83 के अंतर्गत वरिष्ठ समाजवादी नेता महेश चन्द्र शर्मा उर्फ गोल्डी भैया ने ग्राम लालपुर, रामनगर और बरका नगला पहुंचकर शोकाकुल परिवारों से मुलाकात की तथा दिवंगत आत्माओं के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिजनों को अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। इसके उपरांत उन्होंने धाम के नगला में आयोजित पगड़ी रस्म में शामिल होकर सामाजिक परंपरा का निर्वहन किया तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। इस क्रम में उस्फार गांव में जनसंपर्क अभियान चलाकर क्षेत्रवासियों से भेंट की, सभी का कुशलक्षेम जाना तथा समाजवादी पार्टी की रीति-नीति, विकासवादी…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण के याचिकाकर्ता एवं संत दिनेश फलाहारी महाराज ने आरक्षण व्यवस्था में बदलाव की मांग को लेकर एक राजनीतिक दल के प्रमुख अभिजीत दीपके को रक्त से पत्र लिखकर अपना पक्ष रखा है। पत्र में उन्होंने वर्तमान आरक्षण व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने की मांग की है। फलाहारी महाराज ने पत्र में कहा है कि वर्तमान आरक्षण व्यवस्था के कारण कई मेधावी युवाओं को अपेक्षाकृत अधिक अंक प्राप्त करने के बावजूद रोजगार के अवसर नहीं मिल पाते, जबकि कम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों का चयन हो जाता…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। राया/मथुरा। श्री रामलीला कमेटी राया के तत्वावधान में रक्तदाता फाउंडेशन के सहयोग से रामलीला मैदान में बुधवार को स्वेक्षिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में रक्तवीरो ने रक्तदान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ एनयूजेआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ कमलकांत उपमन्यु एड. चेयरमैन राजकुमार अग्रवाल ने गिर्राज महाराज के चित्रपट द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि डॉ कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने बताया रक्तदान महादान होता है। हर स्वास्थ्य व्यक्ति को साल में 2 बार रक्तदान करना चाहिए, शिविर में लगी रक्तदाताओं की भीड़ को देखते हुए…

Read More

रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि। मीरजापुर। जनपद में अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चिल्ह पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 15 लाख रुपये मूल्य की 2,704 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से दो अंतरराज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन भी सीज कर दिया। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में अपराध एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में…

Read More