•जिलाधिकारी की अनुमति के बाद बीएसए ने जारी किया स्थानीय अवकाश का आदेश। रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। मुड़िया पूर्णिमा मेला एवं श्री गिरिराज जी परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए गोवर्धन विकास खंड के सभी विद्यालयों में 27 एवं 28 जुलाई 2026 को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, गोवर्धन में 23 से 30 जुलाई तक आयोजित मुड़िया पूर्णिमा मेला एवं श्री गिरिराज जी की परिक्रमा में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसके चलते…
Author: P.K. Rastogi
•संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल, गोवर्धन क्षेत्र में शोक संतप्त परिवारों से भी मिले। रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं गोवर्धन विधानसभा-83 के सक्रिय नेता महेश चन्द्र शर्मा ‘गोल्डी भैया’ ने मथुरा में आयोजित संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं और नागरिकों को संबोधित करते हुए संविधान की मूल भावना एवं समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को पूरी सक्रियता के साथ जनता के बीच जाना होगा।…
रिपोर्ट: अजमत अली। कुदरहा,बस्ती। कलवारी थाना पुलिस ने दुराचार (बलात्कार) एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार के नेतृत्व में कलवारी पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 26 जुलाई 2026 को अभियुक्त विशाल चौधरी को गायघाट बाजार से घेराबंदी कर…
मृतक की फाइल फोटो
रिपोर्ट: विजय नागपाल। गोवर्धन (मथुरा)। गोवर्धन तहसील के गांव पलसो स्थित माता सती मंदिर परिसर में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पीतम सिंह का ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर आयोजित जिकड़ी भजन संध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए लोगों ने भाग लियाकार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए निर्मित नए बरामदे का विधिवत उद्घाटन भी पीतम सिंह द्वारा किया गया। पूरे आयोजन में धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक वातावरण देखने को मिला। अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष पीतम सिंह ने कहा कि “पलसो गांव मेरा अपना…
रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि। मीरजापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अभिनव पहल पर जनपद में पहली बार राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए जिला स्तरीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन बीएचयू बरकछा सभागार में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंडलायुक्त राजेश प्रकाश एवं जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस प्रशिक्षण की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि पहली बार पदानुक्रम की परंपरा से अलग हटकर लेखपाल, राजस्व निरीक्षक (कानूनगो), नायब तहसीलदार, तहसीलदार, उप जिलाधिकारी (एसडीएम), अपर जिलाधिकारी (एडीएम), जिलाधिकारी और मंडलायुक्त एक ही सभागार में बैठकर प्रशिक्षण का हिस्सा बने।जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने…
रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि मीरजापुर। माय भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के 21 मेधावी स्वयंसेवकों ने एनआईसी मिर्जापुर में प्रधानमंत्री के वीवीवीपी प्रतिभागियों के साथ संवाद कार्यक्रम को देखा।उत्तराखंड की सीमावर्ती वाइब्रेंट विलेज में जाकर जनपद का प्रतिनिधित्व करने वाली सुश्री अंजलि गौतम भी मौजूद रहीं। जिलाधिकारी पवन गंगवार ने माय भारत पोर्टल पर सर्वाधिक युवाओं का पंजीकरण कराने वाले ओम नाथ तथा दूसरे स्थान पर रहे रंगीले को सम्मानित किया। मिर्जापुर जनपद के माय भारत के 21 मेधावी स्वयंसेवकों ने आज एनआईसी (नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर), मिर्जापुर में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम (वीवीवीपी)…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। कृष्णा नगर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक संजीव सिंह ने अपनी तत्परता, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए महज दो घंटे के भीतर लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषणों से भरा बैग बरामद कर उसके वास्तविक मालिक को सुरक्षित वापस सौंप दिया। जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब 7 बजे औरंगाबाद निवासी सोनवीर सिंह, दाऊजी विहार कॉलोनी स्थित कनिष्ठ ज्वेलर्स के संचालक बदल सिंह के पास सोने के आभूषण लेने आए थे। लौटते समय कार में बैठने के दौरान उनका बैग अनजाने में रास्ते में गिर गया। बैग में लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण…
•सर्वोदयी ब्राह्मण विकास संस्थान की संगोष्ठी में सात विप्रों का हुआ सम्मान। रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। सर्वोदयी ब्राह्मण विकास संस्थान (पंजीकृत) के तत्वावधान में दाऊजी मंदिर स्थित गायत्री मंदिर परिसर में महर्षि कृष्ण द्वैपायन वेदव्यास प्रादुर्भाव महोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर घनश्याम हरियाणा की अध्यक्षता में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें विद्वानों ने महर्षि वेदव्यास के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पंडित कामेश्वर नाथ चतुर्वेदी, संस्थान अध्यक्ष पंडित सोहनलाल शर्मा, नारायण प्रसाद शर्मा, मुकट मणि शर्मा, संजय हरियाणा, सुरेंद्र खोना, कृष्ण कुमार भारद्वाज एवं…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, मथुरा के तत्वावधान में रविवार को होटल विनायक पैलेस में 27वां कारगिल विजय दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों ने भाग लेकर कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके अदम्य साहस, वीरता और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुआ। इसके पश्चात उपस्थित पूर्व सैनिकों ने वीर शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। जिलाध्यक्ष चौधरी रामपाल सिंह (पूर्व जेसीओ) ने कहा कि कारगिल विजय दिवस उन…

