Author: P.K. Rastogi

पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

औरैया। राज्य महिला आयोग की सदस्या अनीता गुप्ता ने शनिवार को विकास भवन सभागार में आयोजित जनसुनवाई में महिला उत्पीड़न से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की। उन्होंने अधिकारियों को सभी मामलों का 10 दिन के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जनसुनवाई के दौरान अधिकांश शिकायतें महिला उत्पीड़न से जुड़ी रहीं। अनीता गुप्ता ने पीड़ित महिलाओं की समस्याएं गंभीरता से सुनते हुए कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं और बालिकाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से प्रदेश में ‘मिशन शक्ति’ अभियान प्रभावी…

Read More

•जिलाध्यक्ष बोले— चंबल की बीहड़ों से संसद तक का सफर संघर्ष, साहस और सामाजिक न्याय का प्रतीक। रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि।मीरजापुर। समाजवादी पार्टी ने शनिवार को स्थानीय लोहिया ट्रस्ट स्थित जिला कार्यालय में पूर्व सांसद स्वर्गीय फूलन देवी की 25वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।कार्यक्रम में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय फूलन देवी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन और संघर्ष को याद किया। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि जालौन के एक छोटे से गांव के गरीब परिवार में जन्मी फूलन देवी ने जीवन में भेदभाव,…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। कोसीकलां। नगर के नंदगांव रोड स्थित विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता (एक्सईन) कार्यालय में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब कार्यालय में तैनात अधिशासी अभियंता सुरेंद्र पाल सिंह और बाबू मोरध्वज के बीच कहासुनी बढ़ते-बढ़ते हाथापाई में बदल गई। घटना के बाद कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और पूरे दिन कर्मचारी इस घटनाक्रम को लेकर चर्चा करते रहे। जानकारी के अनुसार, किसी विभागीय कार्य को लेकर दोनों अधिकारियों के बीच विवाद शुरू हुआ, जिसने देखते ही देखते मारपीट का रूप ले लिया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप…

Read More

•रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि मीरजापुर। श्रावण मास में कांवड़ियों की जन सुविधाओं व सुरक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौषिक ने नरौर बार्डर तथा विन्ध्याचल पक्का घाट का संयुक्त निरीक्षण किया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने गोपीगंज-मीरजापुर के नरौर पर बनाए गए बैरियर और चेक पोस्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरे और पुलिस बल की तैनाती की स्थिति देखी। अधिकारियों को निर्देश दिए कि बार्डर पर 24 घंटे पुलिस और राजस्व की टीम तैनात रहे। कांवड़ियों के लिए पेयजल, छाया, प्राथमिक उपचार और शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने…

Read More

•एडवोकेट सुनील कुमार पांडे ने जंतर-मंतर आंदोलन से जुड़े मुकदमे वापस लेने और पेपर लीक पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग उठाई। रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि। मीरजापुर। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मिर्जापुर में जश्न मनाया। पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सोनभद्र-मिर्जापुर के जिला प्रभारी सुनील कुमार पांडे एडवोकेट ने इसे छात्रों के संघर्ष, लोकतंत्र और संविधान की जीत बताया।सुनील कुमार पांडे ने कहा कि नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर…

Read More

•कांवड़ मार्ग पर खुले में मांस, मीट व अंडे की बिक्री पर प्रतिबंध, मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई। रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि। मीरजापुर। गुरु पूर्णिमा एवं आगामी श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं, कांवड़ियों और आमजन को सुरक्षित एवं शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया है। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, लखनऊ तथा जिलाधिकारी मीरजापुर के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय सुशील कुमार सिंह के निर्देशन तथा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एन.एन. झा के नेतृत्व में विभागीय टीमों…

Read More

•रेलवे अस्पताल की मेडिकल टीम, आरपीएफ और स्टेशन प्रशासन की तत्परता से जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित। मथुरा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल देखने को मिली। शनिवार दोपहर प्लेटफॉर्म संख्या-6 (आगरा छोर) पर यात्रा कर रही एक महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई, जिसके बाद उसने प्लेटफॉर्म पर ही एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। रेलवे प्रशासन, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और मेडिकल टीम की त्वरित कार्रवाई से जच्चा और नवजात दोनों सुरक्षित हैं। जानकारी के अनुसार, आरपीएफ के सीसीटीवी कंट्रोल रूम की नजर प्लेटफॉर्म संख्या-6 पर एक महिला की…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। गुरु पूर्णिमा से पूर्व जैन चौरासी इंटर कॉलेज, मथुरा में बृज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति, रजि. उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में महा वृक्षारोपण अभियान एवं यातायात नियमों पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने पौधारोपण कर किया। इसके पश्चात आयोजित यातायात जागरूकता शिविर में यातायात पुलिस के टीएसआई सुभाष चंद्र ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी तथा सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों से अवगत कराया। इस अवसर पर विनोद दीक्षित ने कहा कि समिति का महा वृक्षारोपण अभियान निरंतर…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। संस्कृति स्कूल ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी द्वारा एमएसएमई, आगरा के सहयोग से “इनोवेशन, टेक्नोलॉजी अडॉप्शन और सरकारी योजनाएं” विषय पर एक कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यशाला में विशेषज्ञ वक्ताओं ने विद्यार्थियों को टेक्नोलॉजी और सरकारी योजनाओं की मदद से नवोन्मेष करने और नवोन्मेष को उद्यम में बदलने के लिए आवश्यक ज्ञान से अवगत कराया और इसके लिए प्रोत्साहित किया।कार्यशाला की शुरुआत दीप प्रज्वलन और गणमान्य अतिथियों व प्रतिभागियों के गर्मजोशी भरे स्वागत के साथ हुई। संस्कृति स्कूल ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के डीन डॉ. पंकज कुमार गोस्वामी ने स्वागत भाषण के साथ…

Read More

रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि मिर्जापुर/ जम्मू, कटरा। भारतीय शक्ति उपासना की समृद्ध परंपरा एवं 51 शक्तिपीठों की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और दार्शनिक विरासत पर केंद्रित चार दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी ‘शक्तिमीमांसा’ का आयोजन 21 से 24 जुलाई 2026 तक केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के श्री महाराजा रणबीर सिंह परिसर, कोट-भलवाल (जम्मू) में किया गया। इस आयोजन का संयुक्त संचालन केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड, कटरा तथा श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय के सहयोग से हुआ। देश के विभिन्न राज्यों से आए शक्तिपीठों के अर्चकों, संस्कृत विद्वानों, शोधकर्ताओं, धर्माचार्यों एवं शिक्षाविदों ने संगोष्ठी में सहभागिता कर शक्ति परंपरा के संरक्षण, संवर्धन…

Read More