•परीक्षा में सफलता केवल कठिन परिश्रम से ही नहीं, बल्कि सही रणनीति व आत्मविश्वास से है मिलती -पवन कुमार गंगवार ०मनोज अग्रहरि मिर्जापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार एवं मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने गुरुवार को मड़िहान तहसील स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय और जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण कर शिक्षा, स्वास्थ्य, छात्रावास, भोजन एवं स्वच्छता व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्राओं से संवाद कर उनकी पढ़ाई, स्वास्थ्य और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कस्तूरबा गांधी विद्यालय में जिलाधिकारी ने कक्षा 1, 7…
Author: P.K. Rastogi
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। राष्ट्रीय सवर्ण आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (भारत) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित नीरज शर्मा ने गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र-83 से आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि वह जनता, अपने समर्थकों और क्षेत्र के लोगों के हितों के लिए चुनाव मैदान में उतरेंगे। पंडित नीरज शर्मा ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में विकास कार्य अपेक्षित स्तर पर नहीं हुए और जनता की मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि अब क्षेत्र की जनता एक ऐसे जनप्रतिनिधि की तलाश में है, जो उनके बीच रहकर उनके सुख-दुख…
केके मिश्रा संवाददाता। संत कबीर नगर। उदया इंटरनेशनल स्कूल भुजैनी, में उदय स्पोर्ट्स अकादमी के होनहार एथलीट मनीष गुप्ता ने सीबीएसई क्लस्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (Gold Medal) अपने नाम कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सारनाथ (वाराणसी, उत्तर प्रदेश) में आयोजित प्रतियोगिता में मनीष गुप्ता ने 100 मीटर दौड़ (100 Metres Race) को मात्र 11.73 सेकेंड के बेहतरीन समय में पूरा कर प्रथम स्थान (1st Position) हासिल किया। मनीष की इस ऐतिहासिक सफलता पर उनके मुख्य कोच गुलशन यादव (Coach Gulson Yadav) और स्कूल/अकादमी प्रबंधन ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी तथा…
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से रेल कर्मचारियों के पाल्यों के लिए आयोजित अंतर्मंडलीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता एवं टैलेंट हंट शो के दो दिवसीय ग्रैंड फिनाले का शुभारंभ गुरुवार को रेलवे प्रेक्षागृह, गोरखपुर में हुआ। पहले दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में नृत्य, गायन, वादन, कविता पाठ, ड्राइंग, निबंध लेखन, एकल अभिनय (मोनो एक्टिंग), मिमिक्री, स्किट और मैजिक सहित अनेक विधाओं का आयोजन किया गया। इसमें पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय तथा विभिन्न मंडलों के रेल कर्मचारियों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह…
रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि मीरजापुर। भारतीय मजदूर संघ, जिला मीरजापुर द्वारा संघ का 72वाँ स्थापना दिवस अस्थाई जिला कार्यालय श्री श्रीप्रकाश तिवारी जी की अध्यक्षता में उनके आवास पर पर अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माता सरस्वती, भगवान विश्वकर्मा एवं भारत माता के चित्रों पर माल्यार्पण तथा भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री विश्वेश्वर राय जी ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता के पश्चात कम्युनिस्ट विचारधारा से प्रभावित संगठनों ने श्रमिकों के बीच…
रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि। मिर्जापुर। दिल्ली में छात्राओं के साथ कथित दुर्व्यवहार और छात्र आंदोलन पर हुई कार्रवाई के विरोध में मीरजापुर में छात्र-छात्राओं ने शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान प्रतिभागियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वाले छात्र-छात्राओं के साथ किसी भी प्रकार का कथित दुर्व्यवहार या दमन स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने मांग की कि छात्रों की समस्याओं का समाधान संवाद के माध्यम से किया जाए। धरने में शामिल छात्र-छात्राओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र ध्यान नहीं दिया गया…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। जनपद के थाना कोसीकलां क्षेत्र के ग्राम ऐंच स्थित अस्थायी गौशाला में देर रात हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोलकर चौकीदार को बंधक बना लिया और कई गोवंश अपने साथ ले गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर रात करीब 1 बजे 5 से 6 अज्ञात बदमाश गौशाला में पहुंचे। आरोप है कि बदमाशों ने गौशाला की रखवाली कर रहे महाराज सोरन दास की कनपटी पर तमंचा तानकर उन्हें बंधक बना लिया और शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र के वार्ड संख्या-11 स्थित मुडेशी गांव में जलभराव की समस्या एक बार फिर सामने आई है। गुरुवार को 40 वर्षीय अमर सिंह के निधन के बाद उनकी शव यात्रा जलभराव से होकर निकाली गई। अंतिम संस्कार भी बारिश के बीच तिरपाल की व्यवस्था कर किया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब एक वर्ष पूर्व भी इसी गांव में एक महिला का अंतिम संस्कार जलभराव के कारण तिरपाल के नीचे करना पड़ा था। उस समय भी इसका वीडियो सोशल मीडिया…
रिपोर्ट: अभिनव अग्रवाल। धामपुर। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग तथा छात्रों के समर्थन में आयोजित प्रदर्शन में वरिष्ठ युवा कांग्रेस नेता एडवोकेट कुणाल गांधी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचकर बिजनौर के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ भाग लिया।इस अवसर पर एडवोकेट कुणाल गांधी ने कहा कि देश की राजधानी दिल्ली में छात्रों के प्रति सरकार का रवैया तानाशाही और असंवेदनशील है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छात्र-छात्राओं की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है।उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। सरकार को छात्रों की मांगों…
रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि। मिर्जापुर। नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्र के क्षेत्र अंतर्गत बूढ़ेनाथ रात्रि शाखा में आगामी श्री गुरु दक्षिणा कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण योजना बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभाग मार्ग प्रमुख श्री शिवनारायण जी तथा जिला प्रचार प्रमुख श्री अनिल मिश्र जी ने स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया। इस दौरान गुरु दक्षिणा कार्यक्रम की रूपरेखा, संगठनात्मक व्यवस्थाओं, विभिन्न दायित्वों के निर्धारण तथा कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में शाखा के सभी स्वयंसेवक उत्साह, अनुशासन एवं समर्पण भाव के साथ उपस्थित रहे। सभी ने आगामी…

