•होटल एवं व्यापार उद्योग के प्रतिनिधियों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने किया मंथन, सुरक्षा मानकों के पालन पर दिया जोर रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। लखनऊ अग्निकांड के बाद होटल उद्योग के समक्ष खड़ी चुनौतियों और सुरक्षा मानकों के अनुपालन को लेकर बुधवार को बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज के ऑडिटोरियम में मथुरा-वृंदावन होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन की बैठक आयोजित हुई। इसमें होटल एवं व्यापार उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों ने प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। अधिकारियों ने नियमों की जानकारी देने के साथ उनके समाधान का भरोसा भी दिलाया। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्रा ने कहा कि होटल, गेस्ट हाउस…
Author: P.K. Rastogi
•होलीगेट पर करीब 40 मिनट तक चला हंगामा, कई कार्यकर्ताओं के घायल होने का दावा रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) मथुरा के कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर बुधवार को होलीगेट चौराहे पर प्रदर्शन कर उनका पुतला दहन किया। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच करीब 40 मिनट तक नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई। संगठन ने दावा किया कि इस दौरान उसके कई कार्यकर्ता घायल हुए। एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष हर्ष चौरसिया ने कहा कि संगठन शिक्षा मंत्री के इस्तीफे…
•केएम विश्वविद्यालय चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक मील का पत्थर बनकर उभरा। •सफलता में हवाई जहाज के नट-बोल्ट की तरह है हर कर्मचारी का योगदान: किशन चौधरी •हर साल देश की स्वास्थ्य सेवाओं को समर्पित होंगे केएम मेडीकल कालेज के 250 चिकित्सक रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। केएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के लिए एक बड़ी कामयाबी मिली है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) के मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड (एमएआरबी) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कॉलेज में एमबीबीएस की 50 अतिरिक्त सीटों पर नामांकन को मंज़ूरी दे दी है। इस फैसले के बाद अब संस्थान की कुल सीट क्षमता…
“बूथ जीता, चुनाव जीता भाजपा की कार्यशैली का मूल आधार” — जे.पी.एस. राठौरसंगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करें।” : जिला पंचायत अध्यक्ष रिपोर्ट: विजय नागपाल। गोवर्धन (मथुरा)। भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई द्वारा बुधवार को गोवर्धन बस स्टैंड के समीप स्थित राधेश्याम सेवा सदन में ‘बूथ अध्यक्ष प्रशिक्षण सम्मेलन’ का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पार्टी नेताओं ने बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका और जनसंपर्क को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जे.पी.एस. राठौर,…
•जनहित के मुद्दो पर संघर्ष करना प्रत्येक नागरिक और जनप्रतिनिधि का लोकतांत्रिक अधिकारः देवी प्रसाद चौधरी•पुलिस छावनी में तब्दील रहा सपा कार्यालय। रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लेकर उनके साथ अभद्रता करना लोकतांत्रिक मूल्यो पर गंभीर प्रश्न खड़े करते है। यह आरोप समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने धरना प्रदर्शन के दौरान कही। प्रदर्शन को देखते हुए सपा कार्यालय लोहियाट्रस्ट के अलावा पूरा कचहरी क्षेत्र पुलिस प्रशासन ने घेर रखा था। कटरा कोतवाली पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी को उनके…
•खरीफ अभियान के तहत पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध, किसानों को निर्बाध वितरण सुनिश्चित करने पर जोर रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। उत्तर प्रदेश के सहकारिता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जे.पी.एस. राठौर ने मंगलवार को मथुरा भ्रमण के दौरान विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सहकारिता विभाग की योजनाओं, उर्वरक उपलब्धता तथा किसानों को दी जा रही सुविधाओं की समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह सहित सहकारिता, कृषि एवं उर्वरक संस्थाओं के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान राज्यमंत्री का ब्रज की प्रसिद्ध ‘साँझी कला’ की चित्रकला भेंट कर स्वागत किया गया। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया…
रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि। मीरजापुर।राजगढ़ थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की सात मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर जनपद में वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) एवं क्षेत्राधिकारी (ऑपरेशन) के नेतृत्व में राजगढ़ थाना पुलिस को यह सफलता मिली। पुलिस के अनुसार, 22 जुलाई 2026 को…
•विधायक पूरन प्रकाश ने बूथ अध्यक्षों का दुपट्टा पहनाकर किया सम्मान, संगठन की मजबूती का लिया संकल्प। रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। भारतीय जनता पार्टी मथुरा जिला द्वारा संगठन पर्व के अंतर्गत जिला अध्यक्ष श्री निर्भय पांडे के नेतृत्व में जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों मांट, छाता एवं बलदेव में भव्य बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किए गए। सम्मेलनों में बूथ अध्यक्षों, मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। जिला पदाधिकारियों ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में सहसंयोजक के रूप में दायित्व निभाते हुए कार्यक्रमों को सफल बनाया। छाता विधानसभा बूथ अध्यक्ष सम्मेलनछाता विधानसभा में आयोजित सम्मेलन की मुख्य अतिथि श्री लक्ष्मी…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। जिला कांग्रेस कमेटी ने बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार, कथित चढ़ावा/चंदा चोरी तथा जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में 23 जुलाई को मांट तहसील पर प्रदर्शन करने की घोषणा की है। इस संबंध में पार्टी की ओर से पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश धनगर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गुरुवार 23 जुलाई को प्रातः 11 बजे मांट तहसील परिसर में “हल्ला बोल” प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। प्रदर्शन जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आयोजित होगा। कांग्रेस ने जिला पदाधिकारियों,…
•बूथ संगठन की सबसे मजबूत इकाई है। सशक्त बूथ ही मजबूत संगठन और विकसित राष्ट्र की आधारशिला है।”— पं. रत्नाकर मिश्र, विधायक, विंध्याचल विधानसभा, मीरजापुर रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि मिर्जापुर। विंध्याचल, घमहापुर स्थित अपने नवनिर्मित आवास पर भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार आयोजित “विधानसभा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन” में प्रदेश से आए पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा सोनभद्र श्री अशोक मिश्र जी के साथ सहभागिता कर बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने हेतु कार्यकर्ताओं एवं बूथ अध्यक्षों के साथ संवाद किया। बूथ ही संगठन की सबसे मजबूत इकाई है। एक सशक्त बूथ ही विकसित राष्ट्र और…

