रिपोर्ट : संजय त्रिपाठी।
सिद्धार्थनगर। इटवा तहसील क्षेत्र के ऊंचडीह चौराहे पर शुक्रवार को राजा राम सोनी के निवास पर श्री खाटू श्याम जी का पावन जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम स्थल को रंग-बिरंगी झालरों, फूलों और आकर्षक रोशनी से सजाया गया था। सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भजन-कीर्तन की मधुर धुनों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।
इस दौरान गायक राम प्रसाद यादव ने बाबा श्याम के एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी, जिस पर श्रद्धालु झूम उठे। वहीं पंडित अनूप धर द्विवेदी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं आरती संपन्न कराई। आरती के दौरान बाबा श्याम के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।
इस धार्मिक आयोजन में प्रिन्स मिश्रा, रमेश सोनी, शुभम अग्रहरि, अभिषेक अग्रहरि, राहुल पटवा, अजय पटवा, शिवम अग्रहरि, राजू सोनी, हिमांशु अग्रहरि, राज अग्रहरि, महेंद्र अग्रहरि, कृष्णा मोदनवाल, चंदन अग्रहरि, संजय यादव, दानेश्वर द्विवेदी, आचार्य सूर्य प्रकाश द्विवेदी, मिनकु अग्रहरि, दिलीप अग्रहरि, दिनेश यादव एवं संतोष पटवा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।


