मछरेहटा-खैराबाद मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर हुआ हादसा, जिला अस्पताल भेजे गए घायल
सीतापुर। मछरेहटा-खैराबाद मार्ग पर तेज रफ्तार DCM ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए भेजने की व्यवस्था की गई।
हादसे में सोबरन लाल (41) पुत्र बचान निवासी अदिलापुर, गुड्डू (30) निवासी परसदा, मूलचंद (60) पुत्र सुमेर निवासी गद्दीपुर, प्रदीप (28) पुत्र मदनलाल निवासी आदिलनगर, ऑटो चालक, सुबाराम (58) पुत्र ईश्वरी निवासी कटिया परसदा, महेश (50) पुत्र नंदलाल निवासी जमलापुर और साइकिल सवार नेकराम (30) पुत्र छोटकन निवासी परसदा समेत करीब एक दर्जन लोग घायल हुए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही मछरेहटा थानाध्यक्ष, सीओ मिश्रिख और उपजिलाधिकारी मिश्रिख मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों की मौजूदगी में सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल सीतापुर भेजा गया। पुलिस हादसे के कारणों और DCM चालक के संबंध में जांच कर रही है।


