बस्ती। गौर पुलिस ने गाय चोरी के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई एक साहीवाल गाय और घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान योगेंद्र कुमार सोनकर (32) पुत्र लल्लन सोनकर निवासी केनपुरा डमरुआ जंगल, थाना वाल्टरगंज के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, थाना गौर में दर्ज मुकदमा संख्या 192/26, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत आरोपी की तलाश की जा रही थी। रविवार 15 नवंबर 2026 को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बेलहिया स्थित आयुष्मान आरोग्य केंद्र के पास पेट्रोल पंप से करीब 100 मीटर पहले उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से बादामी रंग की एक साहीवाल गाय और पिकअप वाहन संख्या यूपी 33 बीटी 8293 बरामद किया गया। पुलिस ने पिकअप वाहन को सीज करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की और आरोपी को न्यायालय भेज दिया।गिरफ्तारी करने वाली टीम में टिनिच चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार कुंवर, कांस्टेबल रामभगत, सौरभ गौतम और अभिषेक कुमार शामिल रहे।


