Close Menu
Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 6
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • बस्ती मंडल
      • बस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सिद्धार्थ नगर
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा मंडल
        • आगरा
        • फिरोजाबाद
        • मैनपुरी
        • मथुरा
      • अलीगढ़ मंडल
        • अलीगढ़
        • एटा
        • हाथरस
        • कासगंज
      • आजमगढ़ मंडल
        • आजमगढ़
        • बलिया
        • मऊ
      • अयोध्या मंडल
        • अयोध्या
        • अमेठी
        • बाराबंकी
        • सुल्तानपुर
      • बरेली मंडल
        • बरेली
        • बदायूं
        • पीलीभीत
        • शाहजहांपुर
      • चित्रकूट मंडल
        • चित्रकूट
        • बांदा
        • हमीरपुर
        • महोबा
      • गोरखपुर मंडल
        • गोरखपुर
        • देवरिया
        • कुशीनगर
        • महाराजगंज
      • झांसी मंडल
        • झांसी
        • जालौन
        • ललितपुर
      • कानपुर मंडल
        • औरैया
        • इटावा
        • फर्रुखाबाद
        • कन्नौज
        • कानपुर देहात
        • कानपुर नगर
      • लखनऊ मंडल
        • लखनऊ
        • हरदोई
        • लखीमपुर खीरी
        • रायबरेली
        • सीतापुर
        • उन्नाव
      • मेरठ मंडल
        • मेरठ
        • बागपत
        • बुलंदशहर
        • गौतम बुद्ध नगर
        • गाजियाबाद
        • हापुड़
      • मुरादाबाद मंडल
        • अमरोहा
        • बिजनौर
        • मुरादाबाद
        • रामपुर
        • संभल
      • प्रयागराज मंडल
        • प्रयागराज
        • फतेहपुर
        • कौशाम्बी
        • प्रतापगढ़
      • सहारनपुर मंडल
        • सहारनपुर
        • शामली
        • शामली
      • मिर्जापुर मंडल
        • मिर्जापुर
        • संत रविदास नगर
        • सोनभद्र
      • वाराणसी मंडल
        • वाराणसी
        • चंदौली
        • गाजीपुर
        • जौनपुर
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चंपावत
      • चमोली
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • पौड़ी गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • राष्ट्रीय
      • अरुणाचल प्रदेश
      • असम
      • आंध्र प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • ओडिशा
      • कर्नाटक
      • केरल
      • गुजरात
      • गोवा
      • छत्तीसगढ़
      • झारखंड
      • तमिलनाडु
      • तेलंगाना
      • त्रिपुरा
      • पश्चिम बंगाल
      • नई दिल्ली
      • नागालैंड
      • पंजाब
      • बिहार
      • मणिपुर
      • मध्य प्रदेश
      • महाराष्ट्र
      • मिजोरम
      • मेघालय
      • राजस्थान
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति
      • चुनाव
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Home » वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस की लड़ाई जारी रहेगी : मुकेश धनगर

    वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस की लड़ाई जारी रहेगी : मुकेश धनगर

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiOctober 5, 2026

    जेल से रिहा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का स्वागत, पूर्व मंत्री श्याम सुंदर शर्मा का कांग्रेस कार्यालय में अभिनंदन

    मथुरा। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सेठवाड़ा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में कथित ‘वोट चोरी’ के मुद्दे को लेकर पार्टी की रणनीति और हाल के राजनीतिक घटनाक्रमों पर चर्चा की गई। इस दौरान जेल से रिहा हुए कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया। वहीं, हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व मंत्री पंडित श्याम सुंदर शर्मा का भी पार्टी कार्यालय पर शॉल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया गया।

    प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर कथित ‘वोट चोरी’ के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किए गए कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर सहित अनिल यादव, मनोज गौड़, पंकज चौधरी, राजा गौतम, विक्रम वाल्मीकि, उमेश शर्मा, राजेश कुमार सहित अन्य कार्यकर्ताओं के जेल से रिहा होने पर उनका स्वागत किया गया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने के कारण कार्यकर्ताओं के खिलाफ दमनात्मक कार्रवाई की गई।

    श्याम सुंदर शर्मा का कांग्रेस में स्वागत

    प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व मंत्री पंडित श्याम सुंदर शर्मा के कांग्रेस परिवार में शामिल होने पर जिला कांग्रेस कार्यालय में उनका औपचारिक स्वागत किया गया। शॉल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया।

    इस अवसर पर श्याम सुंदर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस परिवार में हुए भव्य स्वागत से वह अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश के लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष कर रही है। उन्होंने कथित वोट चोरी के खिलाफ जेल गए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि उनके अनुभव और कार्यकर्ताओं के जोश से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

    ‘जनता की आवाज दबाई नहीं जा सकती’

    जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि पुलिस की लाठियों और जेल की सलाखों के बल पर जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जुड़े मामले में जनता के जनमत के साथ कथित तौर पर खिलवाड़ किया गया है, जिसके खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।

    उन्होंने कहा कि जेल से बाहर आने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हौसले और मजबूत हुए हैं। धनगर ने मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग भी दोहराई।

    सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन

    मुकेश धनगर ने मथुरा नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की चल रही हड़ताल का समर्थन करते हुए कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की मांग करती है। उन्होंने कहा कि यदि नगर निगम प्रशासन ने जल्द उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया तो कांग्रेस कमेटी सफाई कर्मचारियों के साथ मिलकर आंदोलन करने की रूपरेखा तैयार करेगी।

    उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री श्याम सुंदर शर्मा के कांग्रेस में आने से पार्टी को मजबूती मिली है और आगामी समय में संगठन को और मजबूत किया जाएगा। इस दौरान छाता विधानसभा क्षेत्र के फालेन गांव निवासी रामवीर चौधरी के कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने पर उनका भी स्वागत किया गया।

    कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे

    प्रेस वार्ता के दौरान जिला कांग्रेस कार्यालय परिसर कार्यकर्ताओं, किसानों, युवाओं और समर्थकों से भरा रहा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी और वरिष्ठ नेताओं के समर्थन में नारे लगाए। कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

    प्रेस वार्ता का संचालन पूर्व महानगर अध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि ने किया।

    इस अवसर पर राजन पाठक, आदित्य तिवारी, अप्रतिम सक्सेना, प्रवीण ठाकुर, रूपा लवानिया, रमेश कश्यप, विपुल पाठक, उमाशंकर शर्मा, अर्पित जादौन, अनाम धन्य तिवारी, दुर्गेश बघेल, महेश चौबे, रवि वाल्मीकि, संदीप हिंडोल, हरिओम उपाध्याय, राजेश सारस्वत, अशोक निषाद, मेदाराम, मोनू कुरैशी, हाशिम हुमेंर, यतीश उपमन्यु, अनूप गौतम, अमित कुमार, कासिम गाजी, लोकेंद्र यादव, निशू यादव, बालवीर प्रधान, धर्मेंद्र सिंह प्रधान, अमित दीक्षित, राकेश शर्मा, ललिता देवी, विष्णु शर्मा, राजेश कुमार, दिलशाद खान, हर्ष कुमार, नदीम अहमद, शाहिद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleयदि आपके पूर्वज आज लौट आएं, तो क्या वे आप पर गर्व करेंगे?
    Next Article सशस्त्र सीमा बल ने भारत से नेपाल ले जा रहे 10 बोरी खाद, 01 ऑटो ई रिक्शा के साथ 01 व्यक्ति को पकड़ा।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    महाराजा अग्रसेन जयंती पर 8 से 15 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन।

    October 5, 2026

    आशुतोष गर्ग बने अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के जिलाध्यक्ष।

    October 5, 2026

    अहमदाबाद में गरजे डॉ. शेख, बोले- हर वोटर को ₹5100 पेंशन दिलाना हमारा इंसाफ

    October 5, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    विंध्य एक्सप्रेस-वे निर्माण हेतु क्रय कमेटी की बैठक में किसानों को चार गुना मुआवजा देने का निर्णय।

    By P.K. RastogiOctober 5, 20261

    रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि मीरजापुर। विंध्य एक्सप्रेस-वे निर्माण हेतु जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार द्वारा गठित क्रय…

    नवरात्र मेले को लेकर पुलिस ने तेज की तैयारियां।

    October 5, 2026

    महाराजा अग्रसेन जयंती पर 8 से 15 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन।

    October 5, 2026

    मड़िहान तहसील क्षेत्र में अडानी पावर ने कब्जा किया सरकारी जमीन।

    October 5, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    विंध्य एक्सप्रेस-वे निर्माण हेतु क्रय कमेटी की बैठक में किसानों को चार गुना मुआवजा देने का निर्णय।

    October 5, 2026

    नवरात्र मेले को लेकर पुलिस ने तेज की तैयारियां।

    October 5, 2026

    महाराजा अग्रसेन जयंती पर 8 से 15 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन।

    October 5, 2026

    मड़िहान तहसील क्षेत्र में अडानी पावर ने कब्जा किया सरकारी जमीन।

    October 5, 2026
    Most Popular

    ट्रेड शो में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग, नवाचार और उद्यमिता की बारीकियां।

    September 28, 2026111

    मन्नत गणेश की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।

    September 26, 202683

    राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रतिनिधि मंडल ने की शिष्टाचार मुलाकात।

    September 30, 202672

    पीडीए जन पंचायत में रंजना पाल ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना।

    September 29, 202643
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.