•नजीबाबाद के इनफ्लुएंसर एवं क्रिएटर हुए सम्मानित
नजीबाबाद। जनपद बिजनौर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भव्य क्रिएटर फैस्ट 2026 का आयोजन किया गया। शहर के एक प्रतिष्ठित बैंक्वेट हॉल में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में जिले भर से आए तमाम उभरते और चर्चित कंटेंट क्रिएटर्स ने हिस्सा लिया।
समारोह में नजीबाबाद क्षेत्र के लोकप्रिय सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर एवं क्रिएटर्स अनमोल वर्मा, राजन राजपूत, सुजल आदि को डिजिटल माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने और बेहतरीन कंटेंट निर्माण के लिए विशेष रूप से प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
सम्मान प्राप्त करने के बाद नजीबाबाद के क्रिएटर्स ने आयोजकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस तरह के आयोजनों से स्थानीय युवाओं का मनोबल बढ़ता है और उन्हें और भी बेहतर व सार्थक कंटेंट बनाने की प्रेरणा मिलती है।


